होमHealth NewsSehat Ki Khabar: कोरोना के लक्षण, हिप रिप्लेसमेंट कब जरूरी और 30...

Sehat Ki Khabar: कोरोना के लक्षण, हिप रिप्लेसमेंट कब जरूरी और 30 मिनट बैठने से कैंसर का खतरा?

Sehat Ki Khabar में जानिए कोरोना वायरस के सामान्य लक्षण, हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी कब जरूरी होती है और 30 मिनट तक लगातार बैठे रहने से कैंसर के खतरे पर क्या कहती है स्टडी.

Sehat Ki Khabar: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. आंध्र प्रदेश से कोरोना वायरस कई मामले सामने आ रहे हैं. इसलिए इसके लक्षण जानना जरूरी हो जाता है. क्या होते हैं कोरोना वायरस के लक्षण जानेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. एक्ट्रेस ताज ईरानी ने हाल ही में हिप रिप्लेसमेंट करवाई. कब पड़ती है ऐसी सर्जरी की जरूरत जानेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. 30 मिनट एक ही जगह लगातार बैठे रहने से हो सकता कैंसर का खतरा. कैसे जानेंगे सेहत की खबर के तीसरे और आखिरी सेगमेंट में.

यहां देखें पूरा VIDEO:

क्या होते हैं कोरोना के लक्षण?

आंध्र-प्रदेश से कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. जिसे देखते हुए हेल्थ डिपार्टमेंट अलर्ट मोड पर आ गया है. क्योंकि एक बार फिर से मामले बढ़ते जा रहे हैं, तो इसलिए इसके लक्षणों को रिकॉल करना बहुत जरूरी है. WHO का कहना है कि कोविड-19 के लक्षण हर शख्स के लिए अलग-अलग हो सकते हैं. लेकिन कुछ सामान्य लक्षण होते हैं जैसेः

  • बुखार
  • सूखी या लगातार खांसी
  • गले में खराश
  • नाक बहना या बंद होना
  • शरीर और सिर में दर्द
  • ज्यादा थकान महसूस होना
  • स्वाद या गंध कम महसूस होना
  • सांस लेने में तकलीफ
  • कुछ लोगों में मतली, उल्टी या दस्त
  • अगर सांस लेने में गंभीर परेशानी, सीने में लगातार दर्द, भ्रम की स्थिति या ऑक्सीजन का स्तर कम होने जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

एक्ट्रेस ने करवाई हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

एक्ट्रेस ताज-ईरानी ने हाल ही में हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी करवाई थी. इसका खुलासा उन्होंने खुद एक शो के दौरान किया. इस जानकारी के सामने आने के बाद लोग ये जानना चाहते हैं कि क्यों इस सर्जरी की जरूरत पड़ती है. जब उम्र बढ़ जाती है तो गंभीर गठिया की समस्या हो जाती है. इसके कारण हिप घिस जाते हैं, कई बार खराब हो जाते हैं. जिसके कारण इंसान के उठने-बैठने में परेशानी होती है. दरअसल हमारा हिप बॉल और सॉकेट की तरह काम करता है. जिसकी मदद से ही हम चलने, बैठने में मदद ले पाते हैं. लेकिन जब इसमें समस्या होती है तो ये हिप रिप्लेसमेंट की जरूरत पड़ने लगती है.

30 मिनट तक बैठे रहने से हो सकता कैंसर

अगर आप भी अपनी ऑफिस की कुर्सी पर 30 मिनट से अधिक समय बिताते हैं, तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है. दरअसल 30 मिनट से अधिक एक ही कुर्सी पर बैठे रहने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. इसपर एक स्टडी भी हुई है. स्टडी रिपोर्ट भी सामने आई है. हालांकि इससे बचने के लिए आपके पास उपाय है. आप अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव लाते हुे इससे बच सकते हैं. ऑफिस में ही थोड़ा इधर-उधर टहलें, थोड़ी देर चलना इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है.

यह भी पढ़ें: कफ सिरप पर सरकार का नया नियम, भारत में लॉन्च हुआ Weekly Diabetes Injection, जहरीले कीड़े से कैसे बचें?

यहां देखें पूरा VIDEO:

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments