होमHealth NewsSehat Ki Khabar Fit Rahe India: वेप कितना खतरनाक?

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: वेप कितना खतरनाक?

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट में आपका स्वागत है. भारत में इलाज हुआ सस्ता और आसान.

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट में आपका स्वागत है. भारत में इलाज हुआ सस्ता और आसान. सरकार की ओर से जारी हुई रिपोर्ट इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. नाचते-नाचते गिर पड़ी युवती, कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत. क्यों अचानक ऐसा होता है. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में.. वेपिंग करते हुए कैमरे में कैद हुए रियान पराग.वेपिंग हेल्थ के लिए कितना खतरनाक हो सकता है. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के तीसरे और आखिरी सेगमेंट में.. चलिए शुरू करते हैं.

यहां देखें VIDEO

पहले सेगमेंट में हम जानेंगे भारत में इलाज हुआ सस्ता और आसान

भारत में हेल्थ सेक्टर सर्विस को लेकर पिछले कुछ सालों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. सरकार ने लगातार हेल्थ सेक्टर में निवेश बढ़ाया है. जिसके कारण ही देशभर में अस्पताल, हेल्थ सेंटर और मेडिकल सुविधाओं का विस्तार हुआ है. अब इसका असर ग्रामीण इलाकों और शहरी इलाकों दोनों में देखे को मिल रहा है.

शहर और गांव के इलाकों में इलाज की सुविधाएं पहले से कई ज्यादा आसानी से मिल पा रही है. यानी अब लोगों को दूर-दूर तक भटकना नहीं पड़ता. इसपर एक रिपोर्ट जारी हुई. रिपोर्ट के अनुसार अब इलाज का खर्च भी काफी कम हुआ है. खासकर सरकारी अस्पतालों में.

जानकारी के अनुसार कई मामलों में लोगों को दवाइयां, जांच और सुविधाएं तक मुफ्त में मिल रही है. जिससे आम आदमी पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ काफी कम हुआ है. सरकार की योजनाएं जैसे आयुष्मान भारत और अन्य हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम्स ने भी इसमें बड़ी भूमिका निभाई है, क्योंकि इनके जरिए लाखों लोगों को महंगे इलाज का खर्च उठाने में मदद मिल रही है. इससे खासकर गरीब और कमजोर वर्ग को राहत मिली है.

अब बढ़ते हैं सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट की ओर

राजस्थान से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक फंक्शन के दौरान युवती नाचते-नाचते नीचे गिर पड़ी. इसके कारण उनकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार युवती की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई. आज के समय में ऐसी कई घटनाएं देखी जा रही हैं. सोशल मीडिया पर कई मामले वायरल हो रहे हैं.

दरअसल कुछ लोग पहले से ही दिल की बीमारी का शिकार होते हैं. लेकिन इसका उन्हें पता नहीं होता. नतीजा ऐसे मामले बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में अगर आपकी दिल की धड़कन अचानक गड़बड़ हो रही है, ऐसी सिएचुशन में अलर्ट हो जाइए. क्योंकि शादी फंक्शन के दौरान हमारी बॉडी काफी थक चुकी होती है. नींद नहीं मिलती, पानी की कमी होती है. नतीजा डिहाईड्रेशन बढ़ती है और ऐसे मामले बढ़ते हैं. इसलिए जरूरत है कि आप ऐसी सिचुएशन से बचें. अधिक इमोशनल न हो. एक्साइटमेंट से भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है.

अब बढ़ते हैं सेहत की खबर के तीसरे सेगमेंट की ओर

रियान पराग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर इस समय काफी बवाल मचा हुआ है. दरअसल रियान स्टेडियम में ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते हुए नजर आए. कैमरे ने उन्हें रिकॉर्ड कर लिया और जैसे ही वीडियो सामने आई तेजी से वायरल होने लगी. वहीं अब उनके खिलाफ एक्शन की मांग की जा रही है.

अब इससे होने वाले नुकसान की अगर बात की जाए तो बता दें कि वेपिंग बॉडी से टॉक्सिक केमिकल्स, भारी मेटल्स और अधिक मात्रा में निकोटिन पहुंचाती है. नतीजा फेफड़े, दिल और दिमाग पर असर पड़ता है और इन्हें नुकसान पहुंच सकता है. वहीं अधिकतर वेप ऐसे होते हैं जिनमें निकोटिन होता है. जिसके कारण नशे की लत लग सकती है. बार-बार इसकी क्रेविंग होने लगती है. एक बार लत लग जाए तो इसे छोड़ना मुश्किल हो जाता है. कई रिपोर्ट्स में ऐसा खुलासा हुआ है कि वेपिंग से फेफड़ों को चोट पहुंच सकती है. कई मामलों में अस्पताल में भर्ती होने तक की नौबत आ सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: लू से सावधान!

यह भी देखें:

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments