होमHealth News'हर नागरिक तक पहुंचे हेल्थ योजनाएं', हरियाणा ने हेल्थ सेक्टर में स्थापित...

‘हर नागरिक तक पहुंचे हेल्थ योजनाएं’, हरियाणा ने हेल्थ सेक्टर में स्थापित किए नए आयाम

jp nadda in chandigarh: 10वां राष्ट्रीय NHM शिखर सम्मेलन के दौरान कई प्रमुख राष्ट्रीय स्वास्थ्य पहलों का भी शुभारंभ किया गया.

jp nadda in chandigarh: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्या मिशन की ओर से आयोजित 10वें राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था में नवाचार और समावेशिता के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने समग्र स्वास्थ्य सेवा की दिशा में उल्लेखनीय और परिवर्तनकारी प्रगति की है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता दोनों में सुधार हुआ है. बता दें कि दो दिन का यह सम्‍मेलन कल सम्‍पन्‍न होगा.

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने हेल्थ सेक्टर से जुड़े कई खास विषयों पर अपनी राय रखी. उन्होंने बताया कि सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई खास पहले शुरू की हैं, जिसमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर सबसे खास है. आयुष्मान आरोग्य मंदिर से भारत के हेल्थ सेक्टर मजबूत हुआ है. मत्यु दर और गंभीर बीमारियों में आम जनता को सुलभ इलाज मिल रहा है.

हर नागरिक तक पहुंचे हेल्थ योजनाएं: केंद्रीय मंत्री | National Summit on health innovation and inclusivity

सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी, जैसे प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत कैसे बनाया जाए, डिजिटल हेल्थ टेक्नोलॉजी का बेहतर इस्तेमाल कैसे हो, और लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं तेजी और आसानी से कैसे पहुंचाई जाएं। इन चर्चाओं का मकसद यह है कि देश में स्वास्थ्य सेवाएं ज्यादा सस्ती, सुलभ और प्रभावी बन सकें. कुल मिलाकर, यह सम्मेलन न सिर्फ राज्यों के बीच आपसी सीख और सहयोग को बढ़ावा देता है, बल्कि देश के हेल्थ सिस्टम को और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम है, जिससे आने वाले समय में आम लोगों को बेहतर और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें.

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों की तरफ भी ध्यान खिंचते हुए कहा कि, सरकार हार्ट संबंधी बीमारियां, डायबिटीज, कैंसर और लाइफस्टाइल से जुड़ी विभिन्न प्रकार की बीमारियों में भी बेहतर इलाज दे रही है. सरकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत देशवासियों को समय पर बीमारियों के प्रति जागरूक करने में जुटी है. NHM मिशन के तहत सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सभी को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है. सात ही उन्होंने राज्यों और केंद्र के बीच बेहतर समन्वय पर भी बल दिया, ताकि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंच सके.

यह भी पढ़ें: बार-बार नाक में उंगली डालने से होता खतरा! बदलें ये आदत; सांस लेने में हो सकती दिक्कत

हरियाणा ने हेल्थ सेक्टर में नए आयाम स्थापित किए

इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी हिस्सा लिया. उन्होंने अपने राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए सुधारों को साझा करते हुए बताया कि CARE अभियान, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और बढ़े हुए निवेश के माध्यम से हरियाणा ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव हासिल किए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

आम जनता तक पहुंचा फ्री इलाज

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने NSO के 80वें दौर के आंकड़ों का जिक्र करते हुए बताया कि ग्रामीण इलाकों के स्वास्थ्य केंद्रों में बाहर से आने वाले रोगियों को फ्री इलाज मिल रहा है. ये उपलब्धि इस बात की ओर संकेत करता है कि सरकार की नीतियों के चलते आम जनता को मुफ्त स्वास्थ्य उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे आर्थिक बोझ भी कम हो रहा है.

नए स्वास्थ्य पहलों का हुआ शुभारंभ

सम्मेलन के दौरान कई प्रमुख राष्ट्रीय स्वास्थ्य पहलों का भी शुभारंभ किया गया. इनमें ‘सर्वोत्तम प्रथाओं का संकलन’ (Best Practice Compendium), 17वीं कॉमन रिव्यू मिशन (CRM) रिपोर्ट, ‘स्वस्थ भारत’ और ‘JANANI’ पोर्टल, तथा RBSK 2.0 शामिल हैं. इन पहलों का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, नवाचार को बढ़ावा देना और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मजबूत करना है.

10वां राष्ट्रीय NHM शिखर सम्मेलन भारत की स्वास्थ्य प्रणाली को और अधिक मजबूत, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. एक्सपर्ट का मानना है कि इस तरह के मंच राज्यों के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान को बढ़ावा देते हैं, जिससे देशभर में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में समग्र सुधार संभव हो पाता है.

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में होगा हेल्थ का महाकुंभ! स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .

RELATED ARTICLES

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

Recent Comments