होमHealth Newsसोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती, जानें कैसी है अब हेल्थ

सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती, जानें कैसी है अब हेल्थ

Sonia Gandhi admitted in Hospital: सोनिया गांधी के स्वास्थ्य के बारे में सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टर्स ने बताया कि.

Sonia Gandhi admitted in Hospital: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. डॉक्टर पेट और यूरिनरी ट्रैक्ट में संभावित संक्रमण की जांच के लिए आगे की जांच कर रहे हैं. उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वास्थ्य के बारे में सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टर्स ने बताया कि अब सोनिया गांधी की तबियत स्थिर है. और उन पर नजर रखी जा रही है. चिकित्सकीय टीम लगातार उनकी हालत की बारीकी से जांच कर रहे हैं.

पहले भी हो चुकी हैं भर्ती

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी इससे पहले भी अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं. इससे पहले वह पेट में कुछ गंभीर समस्या के कारण अस्तपाल में आई थी, उन्हें इलाज के लिए सर गंगा राम अस्पताल में ही लाया गया था और कुछ दिन डॉक्टरों की निगरानी में रखने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को इस साल जनवरी में सांस लेने की दिक्कत के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उस समय डॉक्टरों ने बताया था कि दिल्ली की सर्दी और वायु प्रदूषण के चलते उनका ब्रोन्कियल अस्थमा थोड़ा बढ़ गया था. बता दें कि सोनिया गांधी पिछले साल दिसंबर में 79 साल की हो चुकी हैं. वर्तमान में वह राजस्थान से राज्यसभा की सदस्य हैं और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकी हैं.

साल 2011 में कैंसर का इलाज चला था

साल 2011 में अमेरिका में कैंसर का उपचार भी करवाना पड़ा था, जिसके बाद से वह स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही हैं. हालांकि, 2012 में इलाज करवाने के बाद उनकी तबीयत सही हो गई थी.

यह भी पढ़ें: देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए सरकार ने खर्च की 10 गुना राशि, जानें कितने प्रतिशत घटी मृत्यु दर?

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments