Dog Bite and Its Medical Treatment: आपने आसपास अक्सर छोटे बच्चों को कुत्तों से कटते हुए देखा होगा. दरअसल कुत्तों के काटे जाने पर रेबीज नाम की खतरनाक बीमारी हो जाती है. रेबीज एक वायरस संक्रमित जानवर की लार के जरिए शरीर में प्रवेश करता है. अगर किसी पुराने घाव को कुत्ता चाट ले तो भी यह फैल सकता है. शुरुआती लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, और घाव वाली जगह पर तेज खुजली या जलन शामिल है. बाद में पानी से डर (Hydrophobia) जैसे गंभीर लक्षण दिखने लगते हैं. एक बार लक्षण दिखने के बाद यह लगभग 100 प्रतिशत तक खतरनाक साबित हो सकते हैं. इसलिए काटने के तुरंत बाद उपचार और एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाना ही बचाव का एकमात्र तरीका माना जाता है. इसी विषय पर फिट रहे इंडिया ने एक्सपर्ट से खास बातचीत की है.
यह भी पढ़ें: Viral Fever: बदलते मौसम में Dengue, Malaria से कैसे बचें? एक्सपर्ट से जानें

