Tips to Feel Happiness: आज के समय में खुश रहना मुश्किल हो गया है. हर कोई किसी न किसी बात से परेशान है. उनके पास परेशानी ज्यादा और खुशियां कम हैं. ऐसे में वह खुश रहने के तरीके ढूंढ़ते हैं. दरअसल खुश रहना, मेंटल हेल्थ से जुड़ा है. अगर व्यक्ति का मेंटल हेल्थ बेहतर है तो वह हर परिस्थिति से बाहर आ सकता है.
हर परिस्थिति में दिमाग का शांत रहना जरूरी है. आपने बड़े से बड़े लोगों के मुंह से सुना होगा कि जीवन एक जैसा नहीं रहता. खुश और दुख जीवन के दो अभिन्न अंग हैं. जीवन में जब सब सही रहता है तो सबकुछ बढ़िया लगता है लेकिन जैसे ही जरा-सा दुख आया तो मन परेशान हो जाता है. वह दुखी रहना लगता है और उदास की ओर बढ़ने लगता है. लेकिन खुश रहना इतना भी मुश्किल नहीं है. व्यक्ति को खुश रहने के कुछ-न-कुछ तरीके ढूंढने चाहिए. क्योंकि खुश रहने से मेंटल हेल्थ सही रहती है.
खुश रहने के 5 तरीके | 5 Ways to Stay Happy
इमोशन को हावी होने से रोके
आप खुश हो या दुखी उन फीलिंग्स का नाम देना सीखें. वहीं सबसे जरूरी बात उन्हें दबाने की कोशिश ना करें. एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आप अपनी फीलिंग्स को दबाते हैं, छुपाते हैं या फिर किसी से नहीं कह पाते तो उसका स्ट्रेस बढ़ जाता है. ‘मैं थक गया हूं’, ‘मैं दुखी हूं’, ‘मैं चिंतित हूं’ इस तरह से फीलिंग्स को नाम देना सीखे. एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आप इमोशन को नाम देते हैं तो वह इमोशन आप पर हावी नहीं होते.
नींद
अगर आप परेशान हैं, दुखी या फिर जिस खुश नहीं रह पा रहे तो भरपूर मात्रा में नींद लें. एक्सपर्ट कहते हैं कि नींद के दौरान दिमाग खुद को शांत करता है. अपर्याप्त चीज़ें दिमाग से निकल जाती है और जरूरी बात दिमाग में स्टोर रह जाती है. ऐसे में कम से कम 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद लेना जरूरी माना जाता है. नींद लेने से दिमाग में ऐसे रसायनों का संतुलन बना रहता है जो खुशी, संतुष्टि और सकारात्मक भावनाओं से जुड़े होते हैं. पर्याप्त नींद व्यक्ति का फोकस बढ़ाने में भी मदद करता है.
क्वांटिटी नहीं, रिश्तों की क्वालिटी
एक्सपर्ट कहते हैं कि रिश्तों की क्वांटिटी नहीं, बल्कि क्वालिटी मायने रखती है. अच्छे और सच्चे दोस्तों की पहचान जरूरी है. वह आपको सही राह के साथ-साथ दिमागी शांति भी प्रदान करेंगे. अच्छे, सच्चे और अपको समझने वाले रिश्तों को ढूंढे. जहां आपको किसी भी बात को छुपाने की जरूरत ना पड़ें. जहां आप जज होने के डर के बिना कह सकें कि ‘आज मैं ठीक नहीं हूं’.
सुबह की सैर
सुबह की सैर खुश रहने के लिए इसलिए जरूरी है क्योंकि यह तनाव कम करती है, मूड बेहतर बनाती है और शरीर में फील-गुड हार्मोन जैसे एंडोर्फिन और सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करती है. रोजाना मॉर्निंग वॉक से मन शांत रहता है, ऊर्जा बढ़ती है और दिन की शुरुआत सकारात्मक तरीके से होती है. सुबह की सैर दिमाग शांत रखने में मदद करती है.
उद्देश्य
अपने हर दिन की योजना बनाएं. उसे किसी न किसी उपलब्धि से जोड़कर देखें. अपने दिन का एक उद्देश्य चुनें, जो आपके लिए महत्व रखता हो. यह आपके परिवार से या फिर खुद से जुड़ा हुआ हो सकता है. फैमिली के लिए खाना बनाना, पौधे की देखभाल करना, बच्चे को कुछ नया सीखाना या फिर लोगों की मदद करना.
याद रहे कि मेंटल हेल्थ सही रहेगी तभी व्यक्ति प्रोडक्टिविटी पर ध्यान दे पाएगा. मेंटल हेल्थ पूरे शारीरिक हेल्थ के लिए जरूरी है. खुश रहने के लिए तरीके खोजें, ऐसे तरीके जिससे मन खुश हो जाए. इनके अलावा आप ऐसी गतिविधियां कर सकते हैं जो आपको पसंद हो. सबसे जरूरी बात है जब कभी भी आप उदास या फिर दुखी महसूस करें तो उस इमोशन को खुद पर हावी न होने दें. उसे किसी भी तरह से बाहर निकालें, जितना अंदर आप उस इमोशन को रखेंगे आपका दिमाग अशांत रहेगा. वहीं अगर व्यक्ति का दिमाग अशांत रहेगा तो आपका किसी भी काम में मन नहीं लगेगा. इसलिए जरूरी है दिमाग का शांत रहना. दरअसल मेंटल हेल्थ, माइंड और दिमाग की देखभाल करनी आती है तो व्यक्ति बड़ी से बड़ी समस्या हल कर सकता है.
यह भी पढ़ें: बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने की नई तकनीक! नई खोज से दिल की बीमारियों का खतरा हो सकता कम
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

