होमHealth Newsगंदा खाना हर साल 86 करोड़ लोगों को कर रहा बीमार, 15...

गंदा खाना हर साल 86 करोड़ लोगों को कर रहा बीमार, 15 लाख मौतें; छोटे बच्चों पर सबसे ज्यादा खतरा

Unsafe Food Alert: हम जो खाना रोज खाते हैं, वही हमारी सेहत के लिए खतरा भी बन सकता है. इसपर WHO की चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है.

Unsafe Food Alert: हम जो खाना रोज खाते हैं, वही हमारी सेहत के लिए खतरा भी बन सकता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दुनिया भर में असुरक्षित या खराब खाना (Unsafe Food) हर साल करीब 86.6 करोड़ लोगों को बीमार कर रहा है, जबकि 15 लाख लोगों की मौत का कारण बन रहा है. सबसे ज्यादा खतरा 5 साल से कम उम्र के बच्चों पर देखा गया है.

WHO के मुताबिक, 5 साल से कम उम्र के बच्चों में दूषित भोजन से बीमार होने का खतरा बड़े बच्चों और वयस्कों की तुलना में लगभग तीन गुना ज्यादा है. हैरानी की बात यह है कि दुनिया की आबादी में इन बच्चों की हिस्सेदारी केवल 9% है, लेकिन फूड-बॉर्न बीमारियों के करीब एक-तिहाई मामले इन्हीं में देखे जाते हैं.

कौन सी बीमारियां फैलाता है दूषित भोजन?

विशेषज्ञों के अनुसार, बैक्टीरिया, वायरस, परजीवी और हानिकारक रसायनों से दूषित भोजन कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इनमें दस्त, फूड पॉइजनिंग, संक्रमण, किडनी और लिवर की समस्याएं, कैंसर और यहां तक कि मौत भी शामिल है.

रसायनों से भी बढ़ रहा खतरा

रिपोर्ट में बताया गया है कि भोजन में मौजूद सीसा (Lead), आर्सेनिक (Arsenic) और मिथाइलमरकरी जैसे रसायन बच्चों के मस्तिष्क के विकास को प्रभावित कर सकते हैं. इससे लंबे समय तक न्यूरोलॉजिकल और विकास संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं.

अफ्रीका और दक्षिण-पूर्व एशिया में सबसे ज्यादा बोझ

WHO के अनुसार, फूड-बॉर्न बीमारियों का सबसे ज्यादा असर अफ्रीका और दक्षिण-पूर्व एशिया में देखा गया है. दुनिया के लगभग तीन-चौथाई मामले और 60% मौतें इन्हीं क्षेत्रों में दर्ज की गई हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि क्लाइमेट चेंज, बढ़ता प्रदूषण और एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस जैसी चुनौतियां खाने को अधिक असुरक्षित बना रही हैं. इससे संक्रमण फैलने और इलाज मुश्किल होने का खतरा बढ़ रहा है.

कैसे बचा जा सकता है?

WHO का कहना है कि साफ पानी, बेहतर स्वच्छता, सुरक्षित भोजन बनाने की प्रक्रिया, पाश्चराइजेशन और समय पर स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच से बड़ी संख्या में बीमारियों और मौतों को रोका जा सकता है. WHO प्रमुख ने इसपर कहा कि फूड सेफ्टी सुरक्षा कोई मामूली मुद्दा नहीं है. यह हर परिवार और हर भोजन से जुड़ा हुआ है. सुरक्षित भोजन सुनिश्चित करना लोगों की सेहत बचाने के लिए बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें: Cancer Drug Shortage: भारत में कैंसर की इन जरूरी दवाओं की कमी, डॉक्टर ने जताई चिंता

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

Recent Comments