Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में. हेल्थ सेक्टर से जुड़ी पहली खबर है, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) ने एक नया कीर्तिमान बनाया है. 90 करोड़ से अधिक ABHA (Ayushman Bharat Health Account) अकाउंट बनाए गए हैं. यह डिजिटल हेल्थ सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.
वहीं, गर्मियों के मौसम में आइसक्रीम या ठंडी ड्रिंक पीने से सेहत को कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं. इनके सेवन से ब्रेन फ्रीज होने की स्थिति हो सकती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि जरूरत से ज्यादा ठंडी चीज़ों के सेवन से नसों की उपरी परत प्रभावित होती है. जिससे कुछ सेकंड के लिए तेज सिरदर्द महसूस हो सकता है.
वहीं NFHS-6 रिपोर्ट ने चिंता बढ़ाने वाली तस्वीर पेश की है. रिपोर्ट के अनुसार भारत में मोटापा (Obesity) और डायबिटीज (Diabetes) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि बदलती जीवनशैली, शारीरिक गतिविधियों में कमी और असंतुलित खानपान इसके प्रमुख कारण हैं. इसे कुछ तरीकों से कंट्रोल किया जा सकता है. जानेंगे सेहत की खबर फिट रहे इंडिया की वीडियो में.
यह भी पढ़ें: वीकेंड स्लीपिंग सेहत के लिए खतरनाक, मेटाबॉलिज्म पर डालता असर, देखें पूरा वीडियो

