stomach pain and cramping in summer: गर्मियां आते ही पेट दर्द की समस्या तेजी से देखने को मिलती है. गर्मियों में पेट में दर्द होने का सबसे बड़ा कारण शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) होती है. जब शरीर में पर्याप्त पानी नहीं होता, तो खाने के पचन में समय लगता है. डाइजेस्टिव सिस्टम पर असर पड़ता है, जिससे पेट में ऐंठन, गैस और दर्द की शिकायत हो सकती है.
इसके अलावा, गर्मी में भोजन जल्दी खराब हो जाता है. गंदा और बासी खाना खाने से फूड पॉइजनिंग, पेट में इंफेक्शन, दस्त और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. वहीं अधिक पसीना निकलने के कारण भी शरीर से इलेक्ट्रोलाइट्स (सोडियम, पोटैशियम आदि) भी कम हो जाते हैं, जिससे पेट में मरोड़ और कमजोरी महसूस हो सकती है. लेकिन अगर आप भी पेट दर्द या ऐंठन से परेशान हैं तो आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि किन उपायों की मदद से आप इसे समस्या को ठीक कर सकते हैं. चलिए जानते हैं.
बचाव के उपाय
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.
- ताजा और स्वच्छ भोजन करें.
- बासी या खुले में रखे भोजन से बचें.
- नारियल पानी, छाछ और ORS जैसे पेय पदार्थ लें.
- अत्यधिक मसालेदार और तला-भुना भोजन कम खाएं.
ये घरेलू नुस्खे अपनाएं
अजवाइन और हींग का लेप
अगर आप गर्मियों में पेट दर्द-ऐंठन से परेशाना हैं तो अजवाइन और हींग का लेप प्रोयग कर सकते हैं. इसके लिए आपको थोड़ी सी हींग लेनी है. साथ में आधा चम्मच अजवाइन लेनी है. लेप को तैयार करने के लिए दोनों को हल्का भूनकर पीस लें. अब इसमें गुनगुना पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. इस लेप को नाभि के आसपास वाले हिस्से पर लगाएं. 10 मिनट रखने के बाद साफ पानी से धो लें. इस लेप की गर्म तासीर पेट में जमा गैस को बाहर निकालने में मदद करती है. दर्द और ऐंठन में राहत मिलती है.
हीट पैड या गर्म सिकाई
पेट दर्द में हीट पैड या गर्म सिकाई भी मदद करती है. बाजार में आपको आसानी से हीट पैड मिल जाएगी. इसके अलाव आप घर में कांच के बर्तन या फिर बाजार से हॉट वॉटर बैग खरीद कर ले आएं. इसमें हल्का गर्म पानी भरकर पेट की सिकाई कर सकते हैं. पेट पर हल्की गर्म सिकाई करने से मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और दर्द- ऐंठन में राहत मिलती है.
पुदीने की चाय
पुदीने की चाय भी पेट दर्द में राहत देती है. इसे बनाने के लिए 10–12 ताजी पुदीने की पत्तियां लें, 1 कप पानी 1 चम्मच शहद और कुछ बूंदें नींबू का रस भी डालें. इसके सेवन से पेट दर्द, गैस या अपच के कारण होने वाले दर्द में राहत मिलती है. आप चाहें तो भोजन के बाद भी पी सकते हैं ये खाने को डाइजेस्ट करने में मदद करेगी.
सौंफ चबाएं
सौंफ पेट दर्द और ऐंठन में इसलिए मदद करती है क्योंकि इसमें ऐसे नेचुरल ऑयल पाया जाता है जो पाचन तंत्र की मांसपेशियों को आराम देते हैं. इससे पेट की ऐंठन, गैस और मरोड़ कम होती है. यह भोजन को पचाने में भी मदद करती है, जिससे अपच और पेट फूलने की समस्या घटती है. खाने के बाद सौंफ चबाने से गैस, ब्लोटिंग और अपच से राहत मिल सकती है. आप कुछ मात्रा में सौंफ का सेवन कर सकते हैं.
ये सावधानिया रखें
लेप लगाने के लिए ध्यान रखें कि ये ज्यादा गर्म न हो. अगर स्किन सेंसटिव है तो पैच टेस्ट जरूर करें. इसके अलावा, अगर पेट दर्द लगातार बना रहे या बहुत तेज हो, तो इसे नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से सलाह लेना ही बेहतर होगा.
यह भी पढ़ें: UTI में जीरा-अजवाइन कैसे फायदेमंद ? भारती सिंह का वीडियो वायरल
FAQs
सवाल: पेट दर्द या ऐंठन होने पर तुरंत क्या उपाय करें?
जवाब: अगर गर्मी में पेट दर्द या ऐंठन हो तो तुरंत ठंडी जगह पर आराम करें, पानी या ORS लें और हल्का भोजन करें अगर दर्द ज्यादा हो या बार-बार हो रहा हो तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है, क्योंकि यह डिहाइड्रेशन या किसी इंफेक्शन का संकेत भी हो सकता है.
सवाल: गर्मी में पेट दर्द से बचने के लिए क्या करें?
जवाब: गर्मी में पेट दर्द से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, ओआरएस या नारियल पानी लें और हल्का व ताजा भोजन करें. बहुत ज्यादा तला-भुना, मसालेदार और बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे पेट की समस्या बढ़ सकती है.
सवाल: क्या गर्मी के कारण पेट दर्द और ऐंठन हो सकती है?
जवाब: हां, ज्यादा गर्मी में शरीर में डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) हो जाने से पेट दर्द और ऐंठन हो सकती है. गर्मी के कारण पसीना ज्यादा आता है और शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स (नमक और मिनरल्स) कम हो जाते हैं, जिससे पेट में क्रैम्प्स और गैस की समस्या बढ़ सकती है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

