होमWellnessHome RemediesUTI में जीरा-अजवाइन कैसे फायदेमंद ? भारती सिंह का वीडियो वायरल

UTI में जीरा-अजवाइन कैसे फायदेमंद ? भारती सिंह का वीडियो वायरल

Bharti Singh Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. इसमें वह बता रही है कि उनका UTI इंफेक्शन कैसे ठीक हुआ?

Bharti Singh Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. इसमें वह बता रही है कि उनका UTI इंफेक्शन कैसे ठीक हुआ? इस वीडियो में वह घरेलू नुस्खे के फायदे भी बताती नजर आ रही हैं. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि जीरा-अजवाइन में ऐसे कौन से गुण होते हैं जो इंफेक्शन को कम करने में मदद करता है. चलिए जानते हैं.

दरअसल आज के समय में ये समस्या आम हो चुकी है. यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) महिलाओं और पुरुषों दोनों को परेशान कर सकती है. लेकिनलेकिन महिलाओं में इसका खतरा अधिक देखा जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना, लंबे समय तक पेशाब रोककर रखना और पर्सनल हाइजीन का ध्यान न रखना UTI के प्रमुख कारणों में शामिल हैं. इनके अलाव अगर आप ट्रेवल के दौरान या फिर पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करते हैं तो भी ये समस्या परेशान कर सकती है.

क्या है UTI?

UTI (यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन) यानि पेशाब करते समय होने वाली आम समस्या को यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन कहा जाता है. ये बैक्टीरिया के कारण होने वाला आम संक्रमण है. पेशाब में जलन,बार-बार पेशाब आना, या पेट के निचले हिस्से में दर्द होना इस समस्या के आम लक्षण है. कई लोग इन लक्षणों को आम समझकर इग्नौर कर देते है. लेकिन अगर आप थोड़ा-सा ख्याल रखेंगे तो इन परेशानियों को कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से कम किया जा सकता है.

भारती सिंह का वायरल वीडियो

दरअसल इस वीडियो में कॉमेडियन भारती सिंह कहती हैं कि, “मुझे थोड़े महीने पहले इन्फेक्शन हो गया था, सच में बताऊं मैंने इस दौरान एक भी गोली नहीं खाई. जब मैंने डॉक्टर को बोला मुझे यूरिन इन्फेक्शन हुआ है, तो डॉक्टर्स ने मुझे काफी सारी गोलियां लिख दी, लेकिन हर्ष ने मुझे एक भी गोली नहीं खाने दी. मैंने सिर्फ जीरा और अजवाइन का पानी पी-पीकर खुद को तीन दिन में ठीक कर लिया”. दरअसल ये वीडियो का क्लिप भारती सिंह के पोडकास्ट का हैं, जिसमें उन्होंने मशहूर एक्सपर्ट आचार्य मनीष जी से फिटनेस और वेट लॉस जैसे विषयों पर खुलकर बात की है. वहीं आचार्य मनीष जी ने आयुर्वेद के प्रमुख सिद्धांतों जैसे डिटॉक्सिफिकेशन (शरीर शुद्धि), प्यूरिफिकेशन और रीजुवनेशन (कायाकल्प) पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि शरीर और मन को हेल्दी रखने के लिए नेचुरल मेडिसिन और बैलेंस्ड लाइफस्टाइल बहुत जरूरी है.

यहां देखें भारती सिंह का वायरल वीडियो

जीरा-अजवाइन कैसे करता इंफेक्शन कम

जीरे के गुण

जीरे में एंटीऑक्सीडेंट और सूजन-रोधी (Anti-inflammatory) गुण पाए जाते हैं. यह शरीर में पाचन को बेहतर बनाने और सूजन को कम करने में मदद करता है. भरपूर मात्रा में तरल पदार्ध के साथ इसका सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है, जो UTI इंफेक्शन के दौरान दवाई की तरह काम करता है.

अजवाइन के गुण

अजवाइन में थाइमॉल (Thymol) नामक यौगिक पाया जाता है, जिसे प्राकृतिक रोगाणुरोधी (Antimicrobial) गुणों के लिए जाना जाता है. यह कुछ प्रकार के बैक्टीरिया की वृद्धि को कंट्रोल करने में मदद करता है. साथ ही, अजवाइन डाइजेस्टिव सिस्टम की समस्याओं और पेट की समस्याओं को कम करने में भी उपयोगी मानी जाती है.

सावधानी भी जरूरी

हालांकि एक्सपर्ट इनके सेवन के लिए कुछ सावधानी रखने की भी सलाह देते हैं. जीरा-अजवाइन का पानी तभी काम कर सकता है जब आपको ये इंफेक्शन कम हो, अगर UTI के लक्षण गंभीर हों, जैसे तेज बुखार, कमर दर्द, पेशाब में खून या लगातार जलन, तो डॉक्टर की सलाह लेना ही बेहतर माना जाता है. इसलिए डॉक्टर की सलाह भी जरूर लें. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि भरपूर मात्रा में पानी पीना, समय पर पेशाब करना और पर्सनल हाईजीन बनाए रखने से इस संक्रमण से बचा जा सकता है.

यह देखें पूरा वीडियो:

यह भी पढ़ें: Remedy For Laziness: खाना खाने के बाद आता आलस? अपनाएं ये उपाय

सवाल: UTI होने पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

जवाब: संक्रमण के दौरान पेशाब न रोकें, निजी स्वच्छता बनाए रखें, पर्याप्त पानी पिएं और नारियल पानी, छाछ जैसे तरल पदार्थों का सेवन करें. यदि तेज बुखार, कमर दर्द, पेशाब में खून या लगातार जलन जैसे लक्षण हों तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

सवाल: क्या जीरा-अजवाइन का पानी UTI में फायदेमंद हो सकता है?

जवाब: जीरा और अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट तथा रोगाणुरोधी गुण पाए जाते हैं. इनका पानी शरीर को हाइड्रेट रखने, पाचन सुधारने और संक्रमण के दौरान होने वाली कुछ असुविधाओं को कम करने में सहायक हो सकता है. हालांकि यह UTI का इलाज नहीं है.

सवाल: UTI इंफेक्शन में कौन-सा घरेलू उपाय सबसे आसान माना जाता है?

जवाब: UTI के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीना सबसे सरल और प्रभावी घरेलू उपायों में से एक माना जाता है. इससे पेशाब के जरिए बैक्टीरिया शरीर से बाहर निकलने में मदद मिल सकती है और संक्रमण से होने वाली जलन में राहत मिल सकती है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments