होमHealth NewsEbola Virus Outbreak: 900 से अधिक लोग इबोला वायरस का शिकार! जानें...

Ebola Virus Outbreak: 900 से अधिक लोग इबोला वायरस का शिकार! जानें कितने लोगों की हुई मौत

Ebola Virus Outbreak: इबोला वायरस के नए बुंडीबुग्यो स्ट्रेन के बढ़ते मामलों ने दुनियाभर की स्वास्थ्य एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी मृत्यु दर कोरोना से कहीं ज्यादा हो सकती है, हालांकि यह हवा के जरिए नहीं फैलता.

Ebola Virus Outbreak: कोरोना के बाद इबोला वायरस ने दुनिया में अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है. इस वायरस को लेकर हेल्थ एजेंसिया और लोग भी काफी डरे हुए हैं. क्योंकि इसका संक्रमण तेजी से फैल रहा है. साथ ही इससे होने वाली मृत्यु दर भी काफी अधिक है. जिसे देखते गुए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने इसे इंटरनेशनल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है. इस बार इबोला का नया स्ट्रेन सामने आया है जिसने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है.

इस स्ट्रेन का नाम है बुंडीबुग्यो स्ट्रेन. हालांकि इसे लेकर डर इसलिए भी पैदा हो रहा है क्योंकि अब तक कोई वैध और मंजूर वैक्सीन इसे लेकर मौजूद नहीं है. जिसके कारण दुनियाभर की हेल्थ एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. ऐसे में इस स्ट्रेन के बारे में आपको जानकारी होना बहुत जरूरी है. क्योंकि अब तक इसके कारण 900 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 223 की मौत हो चुकी हैं.

कोरोना से अधिक जानलेवा ये स्ट्रेन

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इबोला वायरस कोरोना से अधिक खतरनाक है. क्योंकि कोरोना से होने वाली मृत्यु दर काफी कम थी. लेकिन इबोला से संक्रमित लोग लगभग आधे मरीजों की मौत हो सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार इबोला का फेटैलिटी रेट करीब 50 प्रतिशत तक पहुंच सकता है. हालांकि राहत भरी बात ये है कि ये वायरस कोरोना की तरह हवा में नहीं फैलता है. ये इंसानों के फ्लूइड्स के जरिए तेजी से फैलता है.

कैसे फैलता है ये वायरस?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक इबोला वायरस किसी भी संक्रमित व्यक्ति के खून, पसीने, लार या फिर कोई भी तरल पदार्थों के सीधे संपर्क में आने से फैलता है. यानी ये कोरोना की तरह हवा के जरिए नहीं फैलता है. इसका सीधा संबंध इंसानों के फ्लूइंड्स से फैलता है. यही कारण है कि कोरोना की तुलना में ये धीमा माना जाता है. साथ ही इसी कारण इसे वैश्विक महामारी बनने का खतरा कम माना जा रहा है.

WHO ने किया कंफर्म

इस मामले पर WHO और अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसियों की रिपोर्ट सामने आई है. इस रिपोर्ट के अनुसार 900 से भी अधिक मामलों को कंफर्म किया गया है. इनमें 100 से अधिक मामलों की कंफर्मेंशन की गई है. कई लोगों की मौत की भी जानकारी दर्ज की गई है. बात करें कि आखिर कौन सी जगहें सबसे अधिक प्रभावित हैं, तो इसका जवाब है कि कांगो के इटुरी, नॉर्थ किवु और साउथ किवु इलाके में इस समय अधिक मामले पाए गए हैं. वहीं युगांडा में भी इसका संक्रमण तेजी से फैल रहे हैं.

यह भी पढ़ें: क्या आपको भी बिना नोटिफिकेशन फोन वाइब्रेट होने का एहसास होता है? जानिए वजह

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments