होमHealth NewsBengal में सर्वाइकल कैंसर रोकने की बड़ी तैयारी, लाखों लड़कियों को मिलेगा...

Bengal में सर्वाइकल कैंसर रोकने की बड़ी तैयारी, लाखों लड़कियों को मिलेगा HPV टीका

HPV Vaccination Launched: पश्चिम बंगाल सरकार ने 14 से 15 साल की करीब 7.5 लाख लड़कियों के लिए मुफ्त HPV वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया है. विशेषज्ञों के अनुसार यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम कर सकती है.

HPV Vaccination Launched: पश्चिम बंगाल सरकार ने भी सर्वाईकल कैंसर से बचाव के लिए बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू किया है. इसी अभियान के तहत 14 से 15 साल की करीब 7.5 लाख लड़कियों को मुफ्त में HPV वैक्सीन लगाई जाने वाली है. ये वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करती है. इसी क्रम में सीएम ने इस अभियान की शुरुआत दी है.

सीएम ने इस अभियान की शुरुआत कोलकाता के बिधाननगर सब-डिविजनल अस्पताल से किया गया है. राज्य के 200 से ज्यादा सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर भी टीकाकरण की व्यवस्था की गई है.

क्यों जरूरी है HPV वैक्सीन?

विशेषज्ञों के अनुसार, महिलाओं में होने वाले लगभग 99% सर्वाइकल कैंसर के मामलों के पीछे HPV संक्रमण जिम्मेदार होता है. यही वजह है कि कम उम्र में यह वैक्सीन लगाने पर भविष्य में कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

कितनी लड़कियों को मिलेगा लाभ?

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में 14 से 15 साल की उम्र की करीब 7.5 लाख लड़कियां इस अभियान के दायरे में आएंगी. केंद्र सरकार ने इसके लिए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराई हैं.

स्कूलों में भी चलेगा अभियान

सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र लड़की वैक्सीन से वंचित न रहे. इसके लिए स्कूलों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा और अगले कुछ महीनों में सभी योग्य लड़कियों का टीकाकरण पूरा करने की योजना बनाई गई है.

क्या है सर्वाइकल कैंसर?

सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले सबसे आम कैंसरों में से एक है. यह HPV वायरस के संक्रमण से होता है. अच्छी बात यह है कि HPV वैक्सीन लगवाकर इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक रोका जा सकता है.

14 साल की उम्र क्यों?

अब ये जान लेते हैं कि आखिर 14 साल की उम्र में ही क्यों वैक्सीन लगानी चाहिए. इसपर हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि 14 साल की उम्र में ये वैक्सीन सबसे प्रभावी मानी जाती है. क्योंकि इस उम्र में ये सबसे प्रभावी तरीके से काम करती है. साथ ही ये टीका सिर्फ लड़कियों की सेहत की रक्षा नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: Ebola Virus Outbreak: 900 से अधिक लोग इबोला वायरस का शिकार! जानें कितने लोगों की हुई मौत

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments