होमHealth Newsहर 68 में से एक बच्चा ऑटिज्म का शिकार! रिपोर्ट में हुआ चौंकाने...

हर 68 में से एक बच्चा ऑटिज्म का शिकार! रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Autism In Children: पिछले कुछ सालों में ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (ASD) के मामलों में तेजी से बूस्ट देखा गया . बच्चों में मामले बढ़ रहे हैं.

Autism In Children: पिछले कुछ सालों में ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (ASD) के मामलों में तेजी से बूस्ट देखा जा रहा है. खासतौर पर बच्चों में इसके मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार शिशु जब जन्म लेता है, जन्म लेने के 9 महीने बाद ही इस समस्या के संकेत देखने को मिल जाते हैं. लेकिन पेरंट्स इसे समझ नहीं पाते.

जब बच्चा तीन से चार साल की उम्र को क्रॉस करता है, तो कंडिशन और भी क्लियर होती चली जाती है. आंकड़ों की अगर बात की जाए तो इसपर कई रिसर्च पहले की जा चुकी है. रिपोर्ट्स के अनुसार ही भारत में हर 68 बच्चे में से एक बच्चा ऑटिस्टिक पाया जाता है. यही आंकड़े ये भी बताते हैं, कि ये समस्या लड़कियों के मुकाबले लड़कों में अधिक पाई जाती है. अगर आप ऐसा सोच रहे हैं, कि ये समस्या सिर्फ बच्चों को ही होती है, तो आप गलत है, ये समस्या अडल्ट्स को भी परेशान कर सकती है.

ऑटिज्म है क्या?

पहले जान लेते हैं, कि ऑटिज्म है क्या? तो बता दें कि ये एक तरह का न्यूरो डेवलपमेंट डिसऑर्डर है. यानी ऑटिज्म के कारण बच्चे सीखने, बोलने, बिहेव करने या फिर किसी से भी कम्युनिकेट करने में दिक्कतों का सामना करते हैं. हालांकि हर व्यक्ति की ऑटिज्म की गंभीरता अलग-अलग होती है. इसलिए इसे हर व्यक्ति के लिए एक जैसे लक्षण समझना गलत होगा. वहीं जन्म से कुछ बच्चों के आटिस्टिक होने का कारण होता है जेनेटिक. यानी जेनेटिक इसके पीछे का कारण बताए जाते हैं. हालांकि अब तक इस बीमारी के पीछे का ठोस कारण सामने नहीं आया है.

यह भी पढ़ें: लगातार बैठे रहना स्मोकिंग से भी खतरनाक! क्या आप भी फॉलो करते हैं ये रूटीन?

जन्म के बाद दिखाई देते लक्षण

ऑटिज्म के लक्षणों की अगर बात की जाए तो बच्चे के जन्म के ही कुछ महीने बाद इसके लक्षण दिखाई देने लगते हैं. इसमें कम हंसना, आंखें चुराना, बातें न करना शामिल है. जब कोई बच्चा किसी की गोद में जाकर हंसता नहीं है या फिर आंख नहीं मिलाता, बच्चा सुनता जरूर है पर रिएक्ट नहीं करता ये भी ऑटिज्म हो सकता है. कम बोलना, या फिर बोलने में परेशानी, छोटी-छोटी बात पर ज्यादा गुस्सा आना, सोने में या फिर नींद में दिक्कत, खाने पीने में समस्या, बार-बार एक बात को दोहराना. इस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या है ऑटिज्म का इलाज?

अगर इसके इलाज की बात की जाए तो इसे दवाओं से ठीक नहीं किया जा सकता. दरअसल इसका इलाज सिर्फ दवाओं से ही संभव नहीं है. बल्कि थेरेपी और इसमें परिवार की भी सहायता की उतनी जरूरत होती है. इस थेरेपी को केवल प्रोफेशनल मनोचिकित्सक करें तो ज्यादा बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं, और इसे काफी हद तक कम किया जा सकता है. ये भी बता दें कि बच्चे को ये परेशानी है या नहीं इसे कंफर्म करने की भी जांच नहीं होती. केवल बच्चे के हाव-भाव और माता-पिता संग बातचीत करने के बाद ही स्थिति समझ आती है.

यह भी पढ़ें: World Bipolar Day: बार-बार मूड स्विंग होना बाइपोलर डिसऑर्डर का संकेत! समय रहते करें पहचान

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments