होमWellnessFitnessपैरों में इस तरह की समस्या, बड़ी बीमारी का संकेत, ऐसे करें...

पैरों में इस तरह की समस्या, बड़ी बीमारी का संकेत, ऐसे करें बचाव

Signs of Health Issues in Legs: पैर की मांसपेशियों की सक्रियता कम होने के कारण वे कमजोर हो जाती हैं और एड़ियों में अकड़न महसूस होती है.

Signs of Health Issues in Legs: कई लोग घंटों-घंटों बैठे रहते हैं, तो वहीं कुछ लोग घंटों-घंटों खड़े रहते हैं. घंटों-घंटों खड़े रहने या फिर बैठे रहने से पैरों पर कुछ खास तरह के इफेक्ट पड़ते हैं. जो पैरों की सेहत के लिए नुकसानदायक साबित होते हैं. पैरों का घंटों तक एक ही अवस्था में रहने पर नसे अकड़ जाती है. पैर सूज जाते हैं. वहीं कुछ लोगों को पैरों में नस चढ़ने या फिर भारीपन, जलन जैसा भी महसूस होता है. इसलिए फिट रहने के लिए पैरों की हेल्थ को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

घंटों खड़े रहने से पैरों में तेज दर्द, ऐंठन, सूजन और मांसपेशियों में थकान हो जाती है. साथ ही नसों में बल्ड सर्कुलेशन को भी धीमा कर देता है, जिससे एड़ी-पंजे में दर्द, वैरिकोज वेन्स और एड़ियों में सूजन आ जाती है. वहीं लगातार बैठे रहने से भी पैरों के लिए नुकसानदायक होता है. पैरों में बल्ड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है. जिससे पैरों में सूजन, दर्द, और नसों में खून के थक्के (DVT) बनने का डर रहता है. इससे पैर की मांसपेशियों की सक्रियता कम होने के कारण वे कमजोर हो जाती हैं और एड़ियों में अकड़न महसूस होती है.

पैरों को इस तरह दे आराम

जो लोग घंटों-घंटों खड़े रहते है, वह अपने पैरों की सेहत के लिए कुछ बातों का ध्यान रखकर इनकी सेहत सुधार सकते हैं. जैसे-

  • कम्प्रेशन मोज़े: ये नसों पर दबाव डालते हैं, जिससे सूजन कम होती है.
  • ब्रेक लें और बैठें: हर आधे से एक घंटे में कुछ मिनटों के लिए बैठने से पैरों को राहत मिलती है.
  • सही जूते: उचित आर्क सपोर्ट (arch support) और गद्देदार जूते पहनें.
  • स्ट्रेचिंग: पिंडली और पैरों की मांसपेशियों को लचीला बनाए रखने के लिए स्ट्रेच करें.
  • पैरों को ऊपर उठाएं: काम के बाद पैरों को दिल के स्तर से ऊपर उठाकर आराम करने से सूजन में कमी आती है.

वहीं जो लोग घंटों-घंटों बैठे काम करते है, वह अपने पैरों की सेहत के लिए इस बात का ध्यान रख सकते हैं.

  • हर 30-60 मिनट में उठकर टहलें, बैठते समय पैरों को हिलाते-डुलाते रहें, और पैरों को ऊपर उठाकर रखें।

ध्यान रखें ये बातें

अगर आपके पैरों में लगातार दर्द, सूजन, त्वचा का रंग बदलना या नसों का ज्यादा उभारने जैसी समस्या दिख रही है तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं. वहीं नियमित व्यायाम, वैट कंट्रोल, लंबे समय तक एक पोजीशन में ना रहना और समय-समय पर पैरों की जांच कराते रहने से पैरों की सेहत को सही रखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Healthy Body Signs: क्या आप हेल्दी हैं या नहीं? शरीर दे रहा संकेत, ऐसे पहचानें


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments