होमHealth Newsशराब-तंबाकू नहीं खाने वालों को भी हो सकता मुंह का कैंसर! एक्सपर्ट्स...

शराब-तंबाकू नहीं खाने वालों को भी हो सकता मुंह का कैंसर! एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

Can Non Smokers Get Oral Cancer: तंबाकू और शराब का सेवन न करो नहीं तो मुंह का कैंसर हो जाएगा. लोगों को आपने ये कहते तो सुना होगा. अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो ये जानकारी आपके काम की होने वाली है.

Can Non Smokers Get Oral Cancer: तंबाकू और शराब का सेवन न करो नहीं तो मुंह का कैंसर हो जाएगा. लोगों को आपने ये कहते तो सुना होगा. लेकिन जो लोग इन सब चीजों का सेवन करते ही नहीं क्या वो लोग सेफ हैं? उन्हें इसका खतरा नहीं हो सकता. क्योंकि कई लोगों का ऐसा ही मानना है कि अगर मैं शराब तंबाकु का सेवन नहीं करता तो मुझे कैंसर नहीं हो सकता है.

अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो गलत है. बिना शराब या फिर तंबाकू का सेवन किए भी व्यक्ति को मुंह का कैंसर का शिकार हो सकता है. कारण साफ है लाइफस्टाइल. कई बार ये बिना स्पष्ट कारण के भी डेवलप हो सकती है. साथ ही इसका पता भी तब चलता है जब ये अधिक बढ़ जाती है और इलाज मिल पाना भी काफी मुश्किल हो जाता है.

कैसे होता है मुंह का कैंसर?

पहले जान लेते हैं कि आखिर मुंह का कैंसर होता कैसे है, तो बता दें कि हमारे मुंह के अंदर सेल्स में कुछ बदलाव शुरू होने लगते हैं. जो धीरे-धीरे कंट्रोल से बाहर जाकर बढ़ने लगते हैं. हालांकि जो लोग तंबाकू या फिर शराब का सेवन करते हैं, उनमें ये खतरा जरूर देखा जाता है. लेकिन पूरी तरह से ये ही नहीं जिम्मेदार हो सकते हैं.

कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अब इसके पीछे कई और फैक्टर्स भी जिम्मेदार हो सकते हैं. जैसे HPV इंफेक्शन इसे भी बड़ा कारण माना जा रहा है. इतना ही नहीं अगर आपके मुंह में लंबे समय से सूजन है, धूप का असर, उम्र बढ़ना ये सब कारण भी हो सकते हैं.

गंभीरता से क्यों नहीं लेते लोग?

वहीं इस बीमारी की शुरुआती लक्षण इतने सामान्य हैं कि लोग इन्हें इग्नोर कर देते हैं. क्योंकि शुरुआती स्टेज में मुंह में दर्द नहीं होता. जिस कारण लोग इसे गंभीरता से न लेते हुए इग्नोर कर देते हैं. अगर आपके मुंह में लंबे समय से घाव दिखाई दे रहे हैं, लाल या फिर सफेद धब्बे दिखाई दे रहे हैं, निगलने में समस्या हो रही है. इन्हें इग्नोर न कीजिए.

यही संकेत आपकी जान के लिए खतरा हो सकते हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आपको ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं और दो हफ्तों से अधिक तक बने रहें तो सतर्क हो जाइए और डॉक्टर से जांच करवाइए. अगर आप समय रहते इस बीमारी का पता लगा लें तो इससे बचा जा सकता है. शुरुआती स्टेज में इलाज मिलना अधिक कारगर साबित हो सकता है.

कम किया जा सकता है खतरा

एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि आप अगर नियमित जांच करवाते हैं, और हेल्थ के प्रति जाग्रुक रहते हैं, तो इस बीमारी से होने वाले खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है. यही वजह भी है कि डॉक्टर शराब या फिर तंबाकू का सेवन न करने की सलाह देते हैं.

यह भी पढ़ें: साड़ी पहनते हैं आप? हो सकता कैंसर! जानें क्या हैं इसके लक्षण?

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments