होमHealth News30 सेकंड का ये Chair Test देगा आपकी हेल्थ की पूरी जानकारी,...

30 सेकंड का ये Chair Test देगा आपकी हेल्थ की पूरी जानकारी, स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा!

Chair Test: अगर कोई ऐसा टेस्ट हो जो महज कुछ सेकेंड्स में ये बता दें कि आपकी बॉडी में कितनी ताकत है. इसी से फ्यूचर की हेल्थ का अंदाजा लगाया जाए.

Chair Test: अगर कोई ऐसा टेस्ट हो जो महज कुछ सेकेंड्स में ये बता दें कि आपकी बॉडी में कितनी ताकत है. इसी से फ्यूचर की हेल्थ का अंदाजा लगाया जाए. अगर ऐसा टेस्ट हो तो कितना अच्छा होगा. अगर आप ऐसे किसी टेस्ट को खोज रहे हैं, तो ये जानकारी काफी काम आने वाली है. एक रिसर्च हुई जिसमें ऐसा दावा किया जा रहा है कि एक टेस्ट से आप 30 सेकंड से ही अपनी फिटनेस और ताकत का अंदाजा लगा सकते हैं.

इस रिसर्च पर एक्सपर्ट्स का कहना है कि एक आसान सा चेयर टेस्ट ये अंदाजा लगाने में मदद कर सकता है कि फ्यूचर में आपकी हेल्थ कैसी होगी. एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये टेस्ट कमजोरी, गिरने का खतरा, यहां तक की जल्दी होने वाली मौत का रिस्क कितना है उसके बारे में भी आपको संकेत दे सकता है. जानकारी के मुताबिक ये रिसर्च जनरल ऑफ स्पोर्ट्स एंड हेल्थ साइंस में भी पब्लिश हुई है. जानकारी दी गई कि हमारे शरीर की मसल्स की ताकत और उठने-बैठने की पावर का हेल्दी एजिंग बड़ा संकेत हो सकता है.

क्या है 30 सेकंड टेस्ट?

जान लें कि आखिर ये 30 सेकंड टेस्ट क्या है? तो इसें देखा जाता है कि एक व्यक्ति को कुर्सी पर बैठकर 30 सेकंड के अंदर उठना है और बैठना है. इसमें ये देखा जाएगा कि आपकी बॉडी कितनी तेजी से मूव कर रही है. इस रिसर्च में 65 साल या फिर उससे अधिक उम्र वाले 1800 लोगों को शामिल किया गया है. साइंटिस्ट ने ऐसे लोगों के उठने-बैठने की क्षमता को चेक किया, उनके वजन और शरीर की ताकत को मापा. जो रिजल्ट्स आए उससे डॉक्टर भी हैरान हो गए.

सामने आए चौंकाने वाले नतीजे

इस रिसर्च में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए. दरअसल ऐसे लोग जिनकी मसल्स की ताकत कम थी उनके अंदर किसी भी बीमारी से मौत का खतरा होना अधिक देखा गया था. खासतौर पर महिलाओं में खतरा अधिक देखा गया था. कम स्कोर वाली महिलाओं में मृत्यु का खतरा लगभग दोगुना था. वहीं पुरुषों में यह खतरा करीब 57 प्रतिशत ज्यादा पाया गया. जारी हुई स्टडी के मुताबिक महिलाओं के लोअर बॉडी की ताकत सबसे कमजोर निकली. जिसके कारण उनमें हिप फ्रैक्चर का खतरा तीन गुना तक अधिक पाया गया. इतना ही नहीं उम्र बढ़ने के साथ-साथ उनकी हड्डियां भी कमजोर होने लगती हैं. इसलिए महिलाओं को अधिक ध्यान रखना चाहिए. पुरुषों में भी कम मांसपेशी ताकत का संबंध गिरने और शरीर में फ्रैक्चर से देखा गया.

इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं शरीर की ताकत

सबसे अच्छी बात ये है कि आप अपने शरीर की ताकत को किसी भी उम्र में रहकर बढ़ा सकते हैं. किसी भी उम्र में मसल्स की ताकत बढ़ाई जा सकती है. बस इसके लिए आपको रोजाना कुछ काम करने हैं जैसे डेली हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करना. इसके लिए आप अपनी एक्सरसाइज में स्क्वाट्स और लंजेस, सीढ़ियां चढ़ना, योग और डांस, साइकल चलाना, हल्की वेट ट्रेनिंग करना, गार्डनिंग को शामिल कर सकते हैं. इन्हीं छोटे बदलाव के साथ आप अपनी मसल्स में बूस्ट ला सकते हैं और अपनी ताकत बढ़ा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: शरीर में हार्मोनल चेंज से बढ़ता डिप्रेशन, स्टडी में हुआ खुलासा, जानें लक्षण-बचाव

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments