Benefits Of Chamomile Tea: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव और अनियमित दिनचर्या के कारण कई लोग नींद की समस्या (Insomnia) से परेशान हैं. भरपूर नींद न मिलने से न केवल थकान महसूस होती है, बल्कि इसका असर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है. ऐसे में कई लोग नेचुरल उपायों की तलाश करते हैं. इन्हीं में से एक है कैमोमाइल टी (Chamomile Tea), जिसे अच्छी नींद के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. लेकिन कैमोमाइल टी नींद की समस्या को दूर कर सकती है? आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कैमोमाइल टी पीने के क्या फायदे और नुकसान हैं?
कैमोमाइल टी दुनिया के कई देशों में लोकप्रिय हर्बल चाय है. इसका सबसे ज्यादा सेवन जर्मनी, फ्रांस, इटली, स्पेन और यूनाइटेड किंगडम जैसे यूरोपीय देशों में किया जाता है. अमेरिका और कनाडा में भी लोग इसे स्ट्रेल कम करने और बेहतर नींद के लिए पीते हैं. मिस्र कैमोमाइल की खेती करने वाले प्रमुख देशों में से एक है, जहां यह पारंपरिक पेय के रूप में लोकप्रिय है. वहीं तुर्की में भी इसका सेवन शरीर को लाभ पुहंचाने के उद्देश्य से किया जाता है. भारत में हाल के वर्षों में इसकी मांग बढ़ी है और लोग इसे रिलैक्सेशन, अच्छी नींद और वेलनेस ड्रिंक के रूप में अपना रहे हैं.
क्या है कैमोमाइल टी?
कैमोमाइल टी एक हर्बल चाय है, जो कैमोमाइल फूलों की मदद से बनाई जाती है. इसमें कैफीन नहीं होता. इसलिए ये सेहत के लिहाज से फायदेमंद मानी जाती है. इसका इस्तेमाल खासकर स्ट्रेस कम करने, शरीर को रिलैक्स करने और बेहतर नींद के लिए किया जाता है.
कैसे मदद करती है कैमोमाइल टी?
कैमोमाइल में एपिजेनिन (Apigenin) नामक एक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है. यह दिमाग के कुछ रिसेप्टर्स से जुड़कर शरीर को शांत महसूस कराने में मदद करती है. यही कारण है कि सोने से पहले कैमोमाइल टी पीने से मन और शरीर दोनों को आराम मिलता है.
कैमोमाइल टी पीने के फायदे
नींद की गुणवत्ता में सुधार
कैमोमाइल टी शरीर को रिलैक्स करने में मदद करती है, जिससे जल्दी नींद आने और बेहतर नींद लेने में सहायता मिलती है.
तनाव और चिंता कम करती
तनाव और चिंता अक्सर नींद में बाधा डालते हैं. कैमोमाइल टी के शांतिदायक गुण मानसिक तनाव को कम करने में मदद करती है जिससे नींद अच्छी आती है.
शरीर को आराम पहुंचाए
दिनभर की थकान के बाद एक कप गर्म कैमोमाइल टी शरीर और दिमाग दोनों को आराम देने में मदद कर सकती है.
पाचन को बेहतर बनाए
कुछ लोगों में खराब पाचन भी नींद की समस्या का कारण बनता है. कैमोमाइल टी पाचन तंत्र को शांत रखने में भी मदद करती है.
क्या कैमोमाइल टी पीने से नींद की समस्या कम हो जाएगी?
कैमोमाइल टी हल्की नींद की समस्याओं और तनाव से जुड़ी नींद की परेशानी में मदद कर सकती है, लेकिन यह गंभीर अनिद्रा (Chronic Insomnia) का इलाज नहीं है। यदि लंबे समय से नींद नहीं आ रही है या नींद से जुड़ी समस्या लगातार बनी हुई है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
सावधानियां जरूरी
- किसी भी हर्बल प्रोडक्ट की तरह इसका सेवन भी सीमित मात्रा में करें.
- अगर आपको फूलों से एलर्जी है, तो पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
- गर्भवती महिलाओं और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोगों को सेवन से पहले एक्सपर्ट की राय लेनी जरूरी.
- अगर आप कोई नियमित दवा ले रहे हैं, तो भी डॉक्टर से सलाह लें.
यह भी पढ़ें: Antibiotic: सर्दी-खांसी में खुद से दवा लेना पड़ सकता है भारी, जानिए चौंकाने वाले नुकसान
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

