होमHealth Newsभीषण गर्मी बन रही बच्चों की जान को खतरा! इन बीमारियों का...

भीषण गर्मी बन रही बच्चों की जान को खतरा! इन बीमारियों का हो रहे शिकार; UNICEF रिपोर्ट में खुलासा

UNICEF Report: UNICEF की नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बढ़ती गर्मी, सूखा और प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं. भारत को एक्सट्रीम हीट रिस्क में 10 में से 10 अंक मिले हैं.

UNICEF Report: मौसम कब करवट बदल ले ये शायद ही कोई आम इंसान अनुमान कर सकता है. हालांकि मौसम विभाग की टीमें लगातार सचेत करती रहती हैं. लेकिन कभी भीषण गर्मी तो कभी रिमझिम-रिमझिम करता मौसम. इस मौसम ने सभी का जीना मुश्किल कर दिया है. गर्मियों से बचने के लिए लोग तरह-तरह के तरकीबें और नुस्खें अपनाते हैं.

जैसे कुलर, एसी, पंखा चलाकर सहारा लेते हैं. लेकिन बार-बार बदलने वाला ये मौसम मासूम बच्चों की सेहत पर बुरा असर डाल रहा है. UNICEF की चिल्ड्रन्स क्लाइमेट रिस्क पर एक रिपोर्ट जारी हुई है. इस रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे भी हुए जो माता-पिता की चिंताओं में इजाफा करने वाले है. ये रिपोर्ट इसलिए चिंता जताने वाली है क्योंकि सूखे का और गर्मी की मार झेल रहे बच्चे कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं. कैसे चलिए जानते हैं.

तेजी से बच्चों में फैल रही बीमारियां

ये भीषण गर्मी बच्चों की सेहत पर खासा असर डाल रही है. UNICEF की रिपोर्ट बताती है कि गर्मी और सूखे और इस बदलते मौसम के कारण बच्चे तेजी से कई बीमारियों की चपेट में हैं. जैसेः

  • मलेरिया
  • जहरीली हवा

मलेरियाः दरअसल मौसम बार-बार बदल रहा है. कहीं पर बाढ़ जैसी स्थिती पनप रही है. नतीजा इनसे मच्छरों की समस्या तेजी से बढ़ती है. जिसकी चपेट में बच्चे आसानी से आ जाते हैं और बच्चों में इसका खतरा अधिक रहता है.

जहरीली हवाः क्योंकि कई लोग गाड़ियों से ट्रैवल करते हैं उनमें चलने वाले एसी, या फिर कई चीजों से निकलने वाला धुआं हवा को खराब कर रहा है. जहरीला बना रहा है. जहरीली हवा बच्चों के पेफड़ों के लिए नाजुक होती है और इस पॉल्यूटेड हवा के कारण बच्चों के फेफड़ों और दिमाग के डेवलपमेंट होने में काफी भारी नुकसान भी पहुंचता है.

इससे खतरा क्या है?

बच्चों को अधिक खतरा इसलिए बताया जा रहा है क्योंकि बच्चे कमजोरी का शिकार हो सकते हैं. क्योंकि अधिक गर्मी हो रही है, उन्हें डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. जिन बच्चों की इम्यूनिटी कम होती है उन्हें काफी नुकसान पहुंचता है. हवा में पॉल्यूशन और मलेरिया जैसी बीमारी का शिकार भी लोग बहुत जल्दी से बनते हैं. जब मौसम बहुत ज्यादा खराब या गर्म होता है, तो स्कूल बंद करने पड़ते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई और उनके मानसिक विकास पर बुरा असर पड़ता है.

इसका समाधान क्या है?

अब अगर समस्या इतनी गंभीर है तो इसका कुछ तो समाधान होगा? UNICEF की रिपोर्ट में ही इसका समाधान भी है वो है कि वेक-अप कॉल. जैसे माता-पिता को अलर्ट रहना होगा, भीषण गर्मी में बच्चों को सुरक्षित रखना होगा, उन्हें हाइड्रेट रखना होगा, साफ-सफाई का खास ख्याल रखने की सख्त से सख्त जरूरत है.

10 में से 10 स्कोर

क्योंकि एक्ट्रीम हीट की मार सभी झेल रहे हैं. इस एक्ट्रीम हीट के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं जिसे देखते हुए UNICEF ने भारत को 10 में से 10 का स्कोर दिया है. ये स्कोर दर्शाता है कि भारत में बच्चे भीषण और जानलेवा गर्मी का शिकार हो रहे हैं. इतना ही नहीं सिर्फ गर्मी ही नहीं बल्कि सूखे की मार भी झेल रहे हैं. कृषि और मौसम से जुड़े सूखे के मामले में भारत का स्कोर 8.84 रहा है, जो कि बहुत ज्यादा है. हालांकि नाइजीरिया, बांग्लादेश और कैमरून जैसे देशों में सूखे का असर भारत से कुछ मामलों में ज्यादा है, लेकिन भारत की स्थिति भी बहुत नाजुक बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: क्या कैमोमाइल टी से नींद की समस्या को दूर किया जा सकता है? जानें इसके फायदे

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments