होमExplainersकिडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये संकेत! डॉक्टर ने...

किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये संकेत! डॉक्टर ने बताए 7 बड़े कारण और बचाव के आसान तरीके

Kidney Damage Reason: किडनी खराब होने के शुरुआती संकेत क्या हैं? जानिए हाई BP, डायबिटीज, पथरी और पेनकिलर से किडनी को होने वाले नुकसान व बचाव के उपाय.

Kidney Damage Reason: आजकल किडनी की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. चिंता की बात यह है कि ज्यादातर मामलों में लोग अपनी छोटी-छोटी लापरवाहियों की वजह से किडनी को नुकसान पहुंचा बैठते हैं. किडनी लंबे समय तक बिना किसी स्पष्ट लक्षण के काम करती रहती है, इसलिए जब तक बीमारी का पता चलता है, तब तक काफी नुकसान हो चुका होता है.

किडनी ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ Dr Abhiyutthan singh Jadaon के अनुसार, किडनी खराब होने के सबसे बड़े कारण हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और किडनी स्टोन हैं.

किडनी खराब होने के मुख्य कारण | Kidney Damage Reason

  1. अनियंत्रित हाई ब्लड प्रेशर

अगर आपका ब्लड प्रेशर लंबे समय तक बढ़ा रहता है और उसका इलाज नहीं किया जाता, तो धीरे-धीरे किडनी की रक्त वाहिकाएं प्रभावित होने लगती हैं. इससे किडनी की कार्यक्षमता कम हो जाती है.

  1. अनियंत्रित डायबिटीज

शुगर का स्तर लगातार बढ़ा रहने से किडनी के फिल्टर खराब होने लगते हैं. यही कारण है कि डायबिटीज के मरीजों को नियमित रूप से किडनी की जांच करानी चाहिए.

  1. कम पानी पीना और किडनी स्टोन

कम पानी पीने से किडनी में पथरी बनने का खतरा बढ़ जाता है. यदि पथरी का समय पर इलाज नहीं कराया जाए तो यह किडनी को स्थायी नुकसान पहुंचा सकती है.

  1. दर्द निवारक दवाओं का अधिक सेवन

बिना डॉक्टर की सलाह के बार-बार पेनकिलर लेना किडनी के लिए खतरनाक हो सकता है. लंबे समय तक ऐसी दवाएं लेने से किडनी फेल होने का जोखिम बढ़ जाता है.

किडनी खराब होने के शुरुआती संकेत क्यों नहीं मिलते?

किडनी की सबसे बड़ी समस्या यह है कि यह शुरुआत में कोई खास लक्षण नहीं देती. जब तक पैरों में सूजन, आंखों के नीचे सूजन, भूख कम लगना या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, तब तक किडनी काफी हद तक प्रभावित हो चुकी होती है.

इसीलिए डॉक्टर नियमित हेल्थ चेकअप कराने की सलाह देते हैं.

कौन-कौन सी जांचें जरूरी हैं?

30-40 साल की उम्र के बाद हर व्यक्ति को नियमित रूप से कुछ बेसिक जांचें करानी चाहिए, जैसे:

  • ब्लड प्रेशर जांच
  • ब्लड शुगर टेस्ट
  • यूरिन रूटीन टेस्ट
  • किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT)
  • CBC
  • लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT)

इन जांचों से बीमारी का पता शुरुआती चरण में लगाया जा सकता है.

यूरिन टेस्ट क्यों है महत्वपूर्ण?

यूरिन टेस्ट किडनी की बीमारी का शुरुआती संकेत दे सकता है.

यदि यूरिन में:

  • प्रोटीन आ रहा है
  • खून आ रहा है
  • बार-बार संक्रमण हो रहा है

तो यह किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है.

कितना पानी पीना चाहिए?

डॉक्टर के अनुसार पानी की मात्रा मौसम और व्यक्ति के काम पर निर्भर करती है.

सामान्य तौर पर:

  • इतना पानी पिएं कि दिनभर में लगभग 2 से 2.5 लीटर यूरिन बने.
  • यूरिन का रंग हल्का पीला होना चाहिए.
  • बहुत देर तक पेशाब रोककर नहीं रखना चाहिए.

पेशाब रोकना भी हो सकता है खतरनाक

कई लोग काम के कारण लंबे समय तक पेशाब रोककर रखते हैं. खासकर महिलाएं अक्सर सार्वजनिक शौचालयों की कमी के कारण ऐसा करती हैं.

इस आदत से:

  • ब्लैडर कमजोर हो सकता है.
  • यूरिन रुकने की समस्या हो सकती है.
  • किडनी पर दबाव बढ़ सकता है.

किडनी फेल होने पर क्या विकल्प हैं?

यदि किडनी पूरी तरह खराब हो जाए तो दो प्रमुख विकल्प होते हैं:

  1. डायलिसिस

डायलिसिस खून को साफ करने का काम करता है और मरीज को जीवित रखने में मदद करता है.

  1. किडनी ट्रांसप्लांट

किडनी फेल होने की स्थिति में ट्रांसप्लांट सबसे बेहतर और स्थायी इलाज माना जाता है.

क्या एक किडनी देकर व्यक्ति सामान्य जीवन जी सकता है?

डॉक्टरों के अनुसार, सही जांच और मेडिकल मूल्यांकन के बाद किडनी दान करने वाला व्यक्ति सामान्य जीवन जी सकता है.

एक किडनी के साथ भी:

  • सामान्य दिनचर्या जारी रखी जा सकती है.
  • नौकरी और रोजमर्रा के काम किए जा सकते हैं.
  • जीवनकाल पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ता.

भारत में महिलाएं सबसे ज्यादा किडनी डोनर क्यों बनती हैं?

भारत में होने वाले अधिकांश लिविंग किडनी ट्रांसप्लांट में पत्नी, मां या बहन डोनर होती हैं. हालांकि डॉक्टरों का मानना है कि परिवार के अन्य योग्य सदस्य भी आगे आ सकते हैं और अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है.

ट्रांसप्लांट के बाद किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद मरीज को:

  • डॉक्टर द्वारा दी गई दवाएं समय पर लेनी चाहिए.
  • कोई भी डोज मिस नहीं करनी चाहिए.
  • संक्रमण से बचना चाहिए.
  • नियमित फॉलो-अप कराना चाहिए.
  • स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए.

किडनी को स्वस्थ रखने के आसान उपाय

  • पर्याप्त पानी पिएं
  • ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखें
  • शुगर कंट्रोल में रखें
  • नियमित हेल्थ चेकअप कराएं
  • पेनकिलर का अनावश्यक उपयोग न करें
  • पेशाब लंबे समय तक न रोकें
  • संतुलित आहार लें और नियमित व्यायाम करें

यह भी पढ़ें: जिम में वर्कआउट करते समय कैसे चली गई 38 वर्षीय फिट पुलिस अधिकारी की जान? जानें शरीर के चेतावनी संकेत

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन! 26 दिनों बाद खाना खाने पर क्या असर पड़ता है?

Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike: सोमम वांगचुक ने 26 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म की. जानिए लंबे समय तक भूखे रहने के बाद अचानक खाना खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है और रीफीडिंग सिंड्रोम क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments