होमHealth NewsWHO की चेतावनी! बच्चों में तेजी से बढ़ रहा डेंगू का खतरा,...

WHO की चेतावनी! बच्चों में तेजी से बढ़ रहा डेंगू का खतरा, जानें लक्षण और इलाज

WHO Dengue Guidelines for Children: WHO ने बच्चों में बढ़ते डेंगू के खतरे को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं. जानें डेंगू के लक्षण, इलाज, चेतावनी संकेत और बचाव के उपाय.

WHO Dengue Guidelines for Children: भीषण गर्मी के बाद बरसात का मौसम आता है. ऐसे मौसम में सेहत का खास ख्याल रखना पड़ता है. खासतौर पर पेरंट्स को. क्योंकि ऐसे मौसम में डेंगू का खतरा भी अधिक रहता है. कई हेल्थ एक्सपर्ट्स भी सलाह देते हैं कि समय रहते इसका इलाज करवा लेना चाहिए नहीं तो ये गंभीर रूप भी ले सकती है.

डेंगू के खतरे को बढ़ते हुए WHO ने बच्चों के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं. इसमें डेंगू से इलाज और बच्चों को लेकर खास गाइडलाइंस तैयार की गई है. विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि दुनियाभर में डेंगू के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं साथ ही उनमें इसका खतरा भी अधिक होता है.

100 से अधिक देशों में फैली ये बीमारी

WHO की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 100 से अधिक देशों में डेंगू जैसी समस्या तेजी से फैल रही है. साथ ही ये बच्चों की हेल्थ के लिए एक चुनौती बनता जा रहा है. आंकड़ा बताता है कि जहां साल 2024 में दुनियाभर में 1.4 करोड़ से भी अधिक डेंगू के मामले सामने आए थे और इनमें भी 10 हजार से भी अधिक मौते हो चुकी थी. इनमें भी बच्चों में गंभीर डेंगू का खतरा अधिक देखा गया है.

क्या है डेंगू का इलाज?

डेंगू का कोई इलाज नहीं है WHO के मुताबिक ही अब तक कोई ऐसी दवा मौजूद नहीं है जो सीधे वायरस को खत्म करने में मदद कर सके. हालांकि मरीजों का इलाज और उसके लक्षणों को कंट्रोल करना शरीर में पानी की कमी पर आधारित है. एक्सपर्ट्स ऐसा मानते हैं कि बच्चों की जरूरत अडल्ट्स से काफी अलग होती है.

क्या हैं डेंगू के लक्षण?

डेंगू के लक्षणों की अगर बात की जाए तो ये नॉर्मल बुखार जैसा लग सकता है. और बच्चों में इस तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैंः

  • तेज बुखार
  • सिरदर्द
  • आंखों के पीछे दर्द
  • शरीर और जोड़ों में दर्द
  • अत्यधिक कमजोरी
  • भूख कम लगना
  • मतली या उल्टी
  • त्वचा पर लाल चकत्ते
  • इन लक्षणों के दिखने पर डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.

माता-पिता क्या सावधानी बरतें?

  • बच्चे को पर्याप्त पानी और तरल पदार्थ दें.
  • बुखार होने पर तुरंत जांच करवाएं.
  • डॉक्टर की सलाह के बिना दवा न दें.
  • मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाएं.
  • चेतावनी संकेत दिखने पर तुरंत अस्पताल जाएं.

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी बन रही बच्चों की जान को खतरा! इन बीमारियों का हो रहे शिकार; UNICEF रिपोर्ट में खुलासा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments