होमHealth Newsकिन हिस्सों में सबसे ज्यादा परेशान करता कॉलेस्ट्रोल? क्या हैं High Cholesterol...

किन हिस्सों में सबसे ज्यादा परेशान करता कॉलेस्ट्रोल? क्या हैं High Cholesterol के लक्षण

Cholesterol Pain Areas: हमारा लाइफस्टाइल इतना खराब हो चुका है कि कोलेस्ट्रॉल या फिर डायबिटीज जैसी बीमारियां काफी आम हो चुकी है.

Cholesterol Pain Areas: हमारा लाइफस्टाइल इतना खराब हो चुका है कि कोलेस्ट्रॉल या फिर डायबिटीज जैसी बीमारियां काफी आम हो चुकी है. इतनी आम कि अगर आपके सामने आकर कोई कह दे कि वो कोलेस्ट्रॉल से ग्रसित है, तो हैरानी नहीं होगी. जानकारी के लिए बता दें कि कॉलेस्ट्रॉल एक तरह का चिपचिपा पदार्थ होता है.

भले ही आज लोगों को इससे उतना फर्क न पड़ रहा हो लेकिन ये शरीर के एक अंग को नहीं बल्कि कई अंगों को प्रभाव डालता है. क्या आप जानते हैं कि कॉलेस्ट्रोल 2 तरह के होते हैं. एक अच्छा और एक बुरा. जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा. अच्छा कॉलेस्ट्रोल जिसे HDL कहा जाता है. बुरे कॉलेस्ट्रॉल को LDL कहा जाता है. हमारी बॉडी को अच्छे कॉलेस्ट्रॉल की जरूरत होती है. लेकिन जरूरत से ज्यादा अगर ये बनने लगे तो ये गंदा कॉलेस्ट्रॉल माना जाता है. वहीं अब सवाल आता है कि जो लोग कॉलेस्ट्रॉल की इन बीमारियों से परेशान हैं, उन्हें किस जगह दर्द होती है. आज हम इसकी डिटेल में जानकारी देने वाले हैं.

ब्लड फ्लो होने लगता है डिस्टर्ब

अक्सर कॉलेस्ट्रोल हमारे ब्लड आर्टरीज में जमना शुरू होता है. जिसके कारण ब्लड का फ्लो भी काफी डिस्टर्ब होने लगता है. अगर ऐसा होगा तो हमारे शरीर के कई बॉडी पार्ट्स तक खून अच्छे से नहीं पहुंच पाएगा. इस तरह हाई कॉलेस्ट्रोल बढ़ जाता है. जब ऐसा होता है तो शरीर के किस हिस्से में दर्द होती है. आइए जानते हैं.

हाई कॉलेस्ट्रोल में कहां-कहां दर्द होता है

जब कॉलेस्ट्रोल बढ़ जाए तो सीने में और पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है. जब कॉलेस्ट्रोल हमारे आर्टरीज में जमना शुरू होता है तो ब्लड का फ्लो धीमा होता है. जिसके कारण हमारे हार्ट में समस्या आने लगती है. जिसके कारण सीने में दर्द, टाइटनेस और सिंकुड़न महसूस होने लगती है. क्योंकि हमारे शरीर में पैर सबसे निचले हिस्सों में से एक है. अगर कॉलेस्ट्रोल हो तो ब्लड फ्लो सही तरह से नहीं हो पाता. इस कारण पैरों में सूजन की शिकायत महसूस होती है. इससे पैरों में दर्द हो सकता है.

क्या है कॉलेस्ट्रोल के लक्षण?

आप कैसे पहचान पाएंगे कि कॉलेस्ट्रोल है? तो अगर आपके आंखों के आस-पास पीले धब्बे या फिर मस्से नजर आने लगते हैं. अक्सर थोड़ा-बहुत जब काम करते हैं, तो किसी एक्टिवीटी को करने में सांस फूलने लगती है. कई बार हाथ पैरों में झनझनाहट और सुन्नपन महसूस होता है. अक्सर पैरों में अकड़न सी महसूस होती है. आपके गर्दन, जबड़े और पीठ में भी दर्द महसूस हो सकता है. अगर आप मोटापे का शिकार है तो भी आपको हाई कॉलेस्ट्रोल हो सकता है. क्योंकि मोटापा भी हाई कॉलेस्ट्रोल के लक्षण हैं.

यह भी पढ़ें: सोने से 3 घंटे पहले कभी न करें ये काम, कोसो दूर भागेंगी कई बीमारियां

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments