होमExplainersसोने से 3 घंटे पहले कभी न करें ये काम, कोसो दूर...

सोने से 3 घंटे पहले कभी न करें ये काम, कोसो दूर भागेंगी कई बीमारियां

Stop These Things Before Sleep: कुछ लोग अपने रोज के कामकाज में इतना बिजी होते हैं कि उन्हें खाना खाने तक का समय नहीं मिल पाता.

Stop These Things Before Sleep: कुछ लोग अपने रोज के कामकाज में इतना बिजी होते हैं कि उन्हें खाना खाने तक का समय नहीं मिल पाता. यानी जिस समय हमें खाना नहीं खाना चाहिए उस समय भी खा लेते हैं. लिहाजा आपका पेट तो भर जाता है, लेकिन इससे आपको कई बीमारियां हो सकती है. अब सवाल आता है कि फिर ऐसा कौन सा समय है कि हम खाना खाए तो हमारी सेहत को कोई नुकसान न पहुंचे.

आपके इस सवाल का जवाब आज हम लेकर के आए हैं. दरसअसल नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के साइंटिस्ट ने एक रिसर्च पेश की है. इस रिसर्च में इसी बात का जिक्र किया गया कि आप खाने को किस समय खाएं कि आपका शरीर स्वस्थ महसूस करें. जारी हुई रिपोर्ट के अनुसार अगर आप सोने से 3 घंटे पहले खाना खा लेते हैं, तो आप कई बीमारियों से राहत पा सकते हैं. इसमें हाई बीपी, हार्ट डिजीज जैसी बीमारियों का रिस्क कम हो जाता है.

सोने से कितने घंटे पहले खाए खाना?

रिसर्च में खुलासा हुआ कि अगर आप रात को सोने से तीन घंटे पहले खाना खाते हैं, तो शरीर में कई लाभ आपको मिल सकते हैं. आपका मेटाबॉलिज्म काफी स्ट्रांग हो सकता है. नींद की क्वालिटी काफी अच्छी हो सकती है. अब अगर ये सब चीजें अच्छी होंगी तो बीमारियों का जोखिम काफी कम हो सकता है. रिसर्च में ये भी खुलासा हुआ कि हमारा जो शरीर है वो सर्केडियन रिद्म के अकोर्डिंग काम करता है.

अगर आप देर रात में खाना खाते हैं, तो शरीर में मौजूद यही केर्डियन रिद्म यानी नैचुरल घड़ी ठीक तरह से फंक्शन नहीं करती. आपके बड़े बुजुर्गों ने भी देर रात खाना-खाने से कई बार इंकार किया होगा. कारण पूछेंगे तो साफ है, इससे हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम डिस्टर्ब होता है. क्योंकि रात के समय हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम एक्टिव रहता है. अब ऐसे में अगर आप सोने के कुछ समय पहले खाना खाते हैं, तो रातभर डाइजेस्टिव सिस्टम को काम करना पड़ता है. हमारा मेटाबॉलिज्म बिगड़ जाता है. कई तमामा परेशानियां हमें परेशान करती हैं. नतीजा हाई बीपी से लेकर शुगर और हार्ट डिजीज का रिस्क रहता है.

इन लोगों पर किया गया टेस्ट

यूनिवर्सिटी की ओर से कई रिसर्च में 36 से 75 साल के लोग जो 139 किलोग्राम यानी ओवरवेट थे. ऐसे लोगों को एक ग्रुप में शामिल किया गया. इनमें डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा था. ऐसे दो ग्रुप तैयार किए गए. इसी में से एक ग्रुप को 16 घंटे का उपवास करवाया गया तो दूसरे को 13 दिनों तक का. दोनों ही ग्रुप को ऐसी सलाह दी गई कि सोने से 3 घंटे पहले खाना बंद कर दें और रोशनी कम करने की सलाह दी गई. जब इन्हीं दो ग्रुप पर रिसर्च की गई तो काफी चौंकाने वाले खुलासे हुए. दरअसल जिस ग्रुप के लोगों को लंबे फास्टिंग वाले समय में रखा गया उनके अंदर कई बदलाव जैसे ब्लड प्रेशर कंट्रोल होना, शुगर कंट्रोल होना. इस तरह के बदलाव देखे गए. शरीर के अंदर इंसुलिन सेंसिटिवीटी इसके साथ-साथ ग्लोकोज टॉलरेंस भी काफी बेहतर पाया गया.

ट्राइड एंड टेस्टेड मगर…

भले ही इस रिसर्च में इस तरह की सलाह दी गई है. लेकिन अगर आपकी कंडिशन ज्यादा जटिल है, और आप बिना डॉक्टर की सलाह के उसे कंट्रोल नहीं कर पाते. तो ऐसी एडवाइस को मानने से पहले डॉक्टर से पहले जांच करवाएं. हालांकि रिसर्च में ऐसा कहा गया कि आप कोशिश करें कि अपने रात का खाना 8 बजे तक खा लें. साथ ही सोने के समय में बदलाव करें और 11 बजे तक सो जाएं. अगर आप इस पैटर्न को फॉलो करते हैं, तो इससे आपकी नींद की क्वालिटी काफी अच्छी होगी, पाचन अच्छा होगा और हाई ब्लड प्रेशर और शुगर भी काफी कंट्रोल में रहेगी.

यह भी पढ़ें:

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

Recent Comments