Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में. सबसे पहले बात करेंगे देश में एक बार फिर बढ़ते कोविड-19 मामलों की. बिग बॉस फेम और मशहूर गायक कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वीडियो में जानिए कोविड के सामान्य लक्षण क्या हैं, किन राज्यों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, किन लोगों को सबसे ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए और संक्रमण से बचने के लिए क्या उपाय अपनाने चाहिए. इसके अलावा आज के वीडियो में जानिए Hair Styling Side Effects के बारे में. अगर आप रोज़ाना Hair Straightener, Curler या Hair Dryer का इस्तेमाल करते हैं, तो यह आदत आपके बालों को अंदर से कमजोर बना सकती है. हम बताएंगे कि Heat Styling से बालों को क्या नुकसान हो सकता है और बालों को स्वस्थ, मजबूत और चमकदार बनाए रखने के लिए किन आसान बातों का ध्यान रखना चाहिए.
यह भी देखें: Is COVID Back Again: फिर मंडराया कोविड का खतरा, हो जाएं अलर्ट

