होमHealth Newsपड़ोसी राज्य में मौत के बाद अलर्ट पर ओडिशा, बढ़ाई निगरानी; जानें...

पड़ोसी राज्य में मौत के बाद अलर्ट पर ओडिशा, बढ़ाई निगरानी; जानें सरकार की नई गाइडलाइंस

Covid Alert in Odisha: ओडिशा में अभी तक कोविड-19 का कोई मामला नहीं मिला है, लेकिन पड़ोसी राज्य में संक्रमण के बाद निगरानी बढ़ा दी गई है. जानें सरकार की नई गाइडलाइंस.

Covid Alert in Odisha: कोविड-19 के मामले देशभर में तेजी से फैल रहे हैं. आंध्र-प्रदेश से मिले वायरस के बाद कडप्पा जिले में वायरस से व्यक्ति की मौत हुई थी. अब इस मामले के बाद ओडिशा ने कोविड-19 को देखते हुए निगरानी और तेज कर दी है. हालांकि अधिकारियों की ओर से मिली जानकारी के अनुसार अब तक ओडिशा से कोविड का एक भी मामला सामने नहीं आया है. लेकिन किसी भी इंफेक्शन का पता लगाने और उसपर रोक लगाने के लिए एहतियात बरते जा रहे हैं.

बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए ये अलर्ट जारी किया गया है. अधिकारियों के ने बढ़ती हुई निगरानी के तहत रैपिड रिस्पॉन्स टीम तैनात कर दी है. आइसोलेशन सुविधा वाले अस्पताल तैयार कर दिए हैं. दो पड़ोसी राज्यों के बीच लोगों की आवाजाही के कारण, निगरानी बढ़ा दी गई है.

पूरे राज्य में जारी निगरानी

रिपोर्ट्स के मुताबिक ओडिशा के पब्लिक हेल्थ डायरेक्टर रवींद्रनाथ मिश्रा ने बताया कि पूरे राज्य में कोविड-19 को लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है. साथ ही हेल्थकेयर सुविधाओं की टेस्टिंग भी की जा रही है. हालांकि अब तक सभी टेस्ट नेगेटिव रहे हैं. जिसे देखते हुए तुरंत चिंता नहीं जाहिर की जा रही है. लेकिन एहतियात बरतते हुए राज्य को अलर्ट पर रख दिया गया है. साथ ही पड़ोसी राज्य पर अधिकारी नजर बनाए हुए हैं.

इन गाइडलाइंस के तहत दिए गए निर्देश

जानकारी के अनुसार अधिकारियों को खास निर्देश दिए गए. जिसमें जो मरीज सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस (SARI) के साथ भर्ती सभी मरीज़ों का COVID-19 के लिए टेस्ट करें, इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी (ILI) के कम से कम 5% मामलों का टेस्ट करें, सर्कुलेटिंग वेरिएंट की पहचान करने के लिए इंडियन काउंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च (ICMR) वायरस रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लेबोरेटरी नेटवर्क के ज़रिए पूरे जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पॉजिटिव SARI सैंपल भेजें. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ये तरीके इन्फेक्शन का जल्दी पता लगाने और उभरते हुए वेरिएंट की मॉनिटरिंग में मदद करते हैं.

साथ ही ये भी कहा गया कि ये कदम निगरानी एक एहतियाती कदम है. लेकिन अगर स्थिती बदलती है तो राज्य पूरी तरह से तैयार रहें. उन्होंने लोगों से भी साफ-सफाई बनाए रखनें, बुखार खांसी, सांस लेने में तकलीफ अगर दिखे तो इस तरह के लक्षण दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी है. साथ ही हेल्थ एडवाइजरी का पालन करने को कहा है.

यह भी पढ़ें: आंध्र के डिप्टी CM के कंधे की सर्जरी सफल, जानें क्या होता है Rotator Cuff Tear

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments