Does diabetes affect your looks: आज के समय में डायबिटीज यानि शुगर की बीमारी से व्यस्क और बच्चे दोनों ही पीड़ित हैं. एक डाटा के अनुसार, साल 2024 में भारत में लगभग 8.98 करोड़ (89.8 मिलियन) वयस्क इस गंभीर बीमारी से पीड़ित थे. वहीं दुनिया में लगभग 58.9 करोड़ (589 मिलियन) वयस्क इस बीमारी के साथ जी रहे हैं.
यह बीमारी इतनी खतरनाक है कि आपकी सुंदरता तक छीन सकती है. यह बीमारी सिर्फ ब्लड शुगर तक सीमित नहीं है बल्कि समय के साथ-साथ शरीर के कई अंगों पर गहरा प्रभाव डालती है. अगर लंबे समय तक शुगर की बीमारी शरीर में बनी रहे तो ये कई अंगों को खराब कर सकती है. सेहत के साथ-साथ ये स्किन, बाल और यहां तक की सुंदरता को खराब कर देती है.
डायबिटीज का स्किन पर असर
डायबिटीज की बीमारी में ब्लड शुगर कंट्रोल करना मुश्किल होता है, ये ब्लड सर्कुलेशन और इम्यून सिस्टम पर गहरा असर डालता है. बल्ड सर्कुलेशन प्रभावित होने पर स्किन रूखी और बेजान नजर आती है. इसके अलावा स्किन में खुजली, इंफेक्शन और घाव भरने तक में परेशानी कर सकती है. स्किन में काले धब्बे या पैच (Acanthosis Nigricans) भी दिखाई दे सकते हैं.
बालों पर डायबिटीज का असर
शुगर के मरीज हो जाने पर बाल पर बुरा असर पड़ता है, जब सही मात्रा में बालों की जड़ों तक ब्लड और ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता तो बालों की ग्रोथ कमजोर हो जाती है. वहीं डायबिटीज में तेजी से हार्मोनल बदलते हैं जो बालों की सामान्य ग्रोथ पर असर डालते हैं. बालों का कमजोर होना, उनकी चमक गायब होना, बालों का झड़ना जैसी समस्याएं सामने आती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर शुगर लंबे समय तक कंट्रोल ना हो पाए तो बालों के उगने में भी दिक्कत होती है.
पैरों पर डायबिटीज का असर
लंबे समय तक डायबिटीज रहने से पैरों की नसों पर गहरा प्रभाव पड़ता है. अगर ब्लड सर्कुलेशन सही ढंग से ना हो पाए तो पैरों में सुन्नपन्न दिखने की समस्या होने लगती है. वहीं पैरों में कालेपन की समस्या भी होने लगती है. ऐसे में कई बार पैरों में लगने वाली चोट का भी पता नहीं चल पाता, ऐसे में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है.
इन बातों का रखें ध्यान
- रोजाना बैलेंस्ड डाइट लें.
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.
- एक्सरसाइज करें.
- स्किन केयर के लिए हल्के मॉइस्चराइज लगाएं.
- धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना ना भूलें
- बालों के लिए प्रोटीन, आयरन और विटामिन से भरपूर भोजन लें.
- जरूरत से ज्यादा हीट या केमिकल वाले हेयर ट्रीटमेंट से बचें.
- पर्याप्त मात्रा में नींद लें.
- स्ट्रेस मैनेज करें.
यह भी पढ़ें: मेकअप के दौरान सनस्क्रीन का ऐसा करें इस्तेमाल, ये तरीका आएगा काम
FAQs
सवाल: क्या डायबिटीज त्वचा की खूबसूरती को प्रभावित कर सकती है?
जवाब: हां, डायबिटीज से त्वचा रूखी, बेजान और काले धब्बों वाली हो सकती है.
सवाल: क्या डायबिटीज से बाल झड़ सकते हैं?
जवाब: हां, खराब ब्लड फ्लो और हाई ब्लड शुगर के कारण बाल कमजोर होकर झड़ सकते हैं.
सवाल: डायबिटीज में सुंदरता कैसे बनाए रखें?
जवाब: ब्लड शुगर कंट्रोल रखें, पौष्टिक आहार लें, पर्याप्त पानी पिएं और त्वचा व बालों की नियमित देखभाल करें.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

