होमHealth Newsकोरोना के बढ़ते मामले, तेजाब वाली पानी की बोतल से हादसा और...

कोरोना के बढ़ते मामले, तेजाब वाली पानी की बोतल से हादसा और Daily Hair Styling के नुकसान

Sehat Ki Khabar में जानें कोरोना के बढ़ते मामले, तेजाब वाली बोतल से हुए हादसे और रोजाना हेयर स्टाइलिंग से बालों को होने वाले नुकसान की पूरी जानकारी.

Sehat Ki Khabar: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. मशहूर गायक कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू भी इसकी चपेट में आ गए. क्योंकि मामले बढ़ते जा रहे हैं, तो कोरोना के बारे में बात करेंगे पहले सेगमेंट में. युवती ने पानी समझक पी लिया तेजाब. पानी पीते समय किन बातों का रखें खास ख्याल. जानेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. डेली हेयर स्टाइलिंग करना हो सकता खतरनाक. पड़ सकता बालों पर असर कैसे जानेंगे सेहत की खबर के तीसरे और आखिरी सेगमेंट में.

यहां देखें पूरा VIDEO:

कुमार सानू का बेटा हुआ कोरोना पॉजिटिव

फेमस सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू कोरोना पॉजिटिव पाए गए. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम से वीडियो पोस्ट करते हुए दी. इस वीडियो में वो हॉस्पिटल के बेड पर लेटे हुए नजर आए. साथ ही अपने फैंस से चिंता न करने की अपील की है. साथ ही सावधानी बरतने की अपील की है. क्योंकि देशभर में तेजी से कोरोना के मामले तेजी से फैलते जा रहे हैं. इसलिए इसके लक्षणों के बारे में हर किसी को जानकारी होनी चाहिए. WHO का कहना है कि हर किसी के लिए लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं. लेकिन सामान्य लक्षणों की बात की जाए तो इसमें बुखार, गले में खराश, लगातार खांसी, शरीर में दर्द, थकान, स्वाद में बदलाव, गंध आना कम होना, नाक बहना या बंद होना. इस तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं. कई मरीजों में उल्टी, दस्त, भूख कम लगने की समस्या हो सकती है.

पानी समझकर पी लिया तेजाब

उत्तर प्रदेश के हापुड़ से चौंकाने वाला मामला सामने आया. ज्वेलरी की दुकान पर पहुंची युवती ने गलती से पानी की बोतल से तेजाब पी लिया. दरअसल खरीदारी करते समय युवती ने दुकानदार से पानी की मांग की. जब उसे पानी लाकर दिया गया तो सील बंद बोतल में तेजाब था. जिसका पता न दुकानदार को था न ही युवती को. युवती ने बोतल खोली और तेजाब पी लिया. मौके पर युवती की हालत बिगड़ने लगी और उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. बताया गया कि इस हादसे के कारण युवती को खून की उल्टियां भी हुई. फिलहाल उसका इलाज जारी है. ये मामला सिखाता है कि अगर आप बाजार से बोतल खरीद रहे हैं और पानी का सेवन कर रहे हैं, तो सावधानी बरतनी चाहिए. क्योंकि सावधानी नहीं बरतेंगे तो आप भी ऐसी समस्या का शिकार हो सकते हैं. इसलिए जब भी बोतल खरीदें तो उसकी अच्छे से जांच करें.

डेली हेयर स्टाइलिंग पड़ सकती भारी

हर व्यक्ति स्टाइलिश दिखने की चाह रखता है. इसके लिए तमाम चीजें करता हैं, बालों की स्टाइलिंग करवाना, न जाने क्या-क्या. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपकी सेहत बिगाड़ सकता है. क्योंकि हेयर स्ट्रेटनिंग, कर्लिंग आयरन, हेयर ड्रायर का इस्तेमाल जो काफी आम हो गया है. जिसे लेकर एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बार-बार इनका इस्तेमाल करना बालों को नुकसान पहुंचाता है. आपके क्यूटिकल को नुकसान पहुंच सकता है. नतीजा बाल रुखे, बेजान, दोमुंहे और आसानी से टूट सकते हैं. इसलिए बालों की स्टाइलिंग रोज करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Sehat Ki Khabar: कोरोना के लक्षण, हिप रिप्लेसमेंट कब जरूरी और 30 मिनट बैठने से कैंसर का खतरा?

यहां देखें पूरा VIDEO:

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments