होमHealth Newsमोटे लोगों को होती है अधिक विटामिन C की जरूरत? स्टडी में...

मोटे लोगों को होती है अधिक विटामिन C की जरूरत? स्टडी में हुए कई खुलासे

Vitamin C Health Benefits: एक नई रिसर्च में पता चला है कि ज्यादा वजन वाले लोगों को अधिक विटामिन सी की जरूरत हो सकती है.

Vitamin C Health Benefits: हमारे शरीर के लिए विटामिन सी कितना जरूरी होता है यह तो सभी जानते हैं. आमतौर पर लोग इसे इम्यूनिटी बूस्ट से जोड़ते हैं. लेकिन एक नई स्टडी में विटामिन सी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. स्टडी बता रही है कि विटामिन सी मोटे लोगों को फायदे पहुंचा सकती है.

ओटागो यूनिवर्सिटी, क्राइस्टचर्च की एक नई रिसर्च में पता चला है कि ज्यादा वजन वाले लोगों को अधिक विटामिन सी की जरूरत हो सकती है. स्टडी कहती है कि इंसानों को अपनी इम्यूनिटी को बेहतर करने के लिए, अपने शरीर के वज़न के हिसाब से, कितना ज़्यादा विटामिन C लेना चाहिए. यानि अगर किसी इंसान का वज़न 10 किलोग्राम ज़्यादा होता है, उसके शरीर को रोज़ाना 10 मिलीग्राम ज़्यादा विटामिन C की ज़रूरत हो सकती है. इससे उसकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी. स्टडी के प्रोफर कहते है कि पिछली स्टडीज में भी ये बात सामने आई थी कि ज्यादा वजन वाले लोगों में विटामिन सी का लेवल कम होता है.

स्टडी में हुए चौंकाने वाले खुलासे

इस स्टडी में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. स्टडी का मानना है कि ये स्टडी इंटरनेशनल लेवल पर पब्लिक हेल्थ में मदद करेगा. विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के अलावा एक जरूरी न्यूट्रिएंट है जो शरीर को कई वायरल बीमारियों से बचाता है. इसके अलावा ये न्यूट्रिएंट कई बीमारियों में भी सहायक है.

जिन लोगों का वजन ज्यादा है वह अपनी डाइट में विटामिन सी का सेवन बढ़ा सकते हैं. क्योंकि विटामिन सी एक जरूरी पोषक तत्व है यह इम्यून को बूस्ट करने के अलावा व्हाइट ब्लड सेल्स को इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है.

स्टडी में ये बात भी निकलकर आई है कि निमोनिया वाले मरीजों में विटामिन सी की कमी होती है. यानि विटामिन सी की डेफिशियेंसी के कारण निमोनिया होने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए अपने शरीर में विटामिन सी की कमी न होने दें. विटामिन सी की सही मात्रा का सेवन आपके इम्यून सिस्टम को बेहतर सपोर्ट देने में मदद कर सकता है.

इस स्टडी में यह पता लगाया गया कि ज़्यादा वज़न वाले लोगों को कितने विटामिन C की ज़रूरत होती है, इसकी तुलना 60 किलोग्राम वज़न वाले एक ऐसे व्यक्ति से की गई जो न्यूज़ीलैंड की औसत डाइट के हिसाब से रोज़ाना 110 मिलीग्राम विटामिन C लेता है. यह मात्रा ज़्यादातर लोगों को एक बैलेंस्ड डाइट से मिल जाती है. दूसरे शब्दों में, 90 किलोग्राम वज़न वाले किसी व्यक्ति को रोज़ाना 140 मिलीग्राम (mg/day) का ऑप्टिमल लक्ष्य पाने के लिए 30 मिलीग्राम अतिरिक्त विटामिन C लेने की ज़रूरत होगी; जबकि 120 किलोग्राम वज़न वाले किसी व्यक्ति को रोज़ाना 150 मिलीग्राम का ऑप्टिमल लक्ष्य पाने के लिए कम से कम 40 मिलीग्राम अतिरिक्त विटामिन C लेने की ज़रूरत होगी.

कैसे बढ़ाए विटामिन सी की मात्रा?

विटामिन C का सेवन बढ़ाने का सबसे आसान तरीका है, रोजाना विटामिन सी से भरपूर चीजों का सेवन करें. स्टडी में बताया गया है कि एक सेब में 10 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है. अगर आपका वजन 70 से 80 किलोग्राम है तो आपके शरीर को जितने विटामिन सी की जरूरत है वह मात्रा बस एक या दो एक्सट्रा सेब खाने से पूरी हो जाएगी.

वहीं अगर आपका वज़न इससे ज़्यादा है, तो शायद एक संतरा—जिसमें 70 मिलीग्राम विटामिन C होता है—या फिर एक कीवी फल—जिसमें 100 मिलीग्राम विटामिन C होता है—आपके लिए सबसे आसान उपाय हो सकता है.

इसके आलावा जिन लोगों को डायबिटीज है उनके लिए विटामिन सी से भरपूर फल लेने में परेशानी होगी, इसलिए उनके लिए विटामिन सी सप्लीमेंट लेना फायदेमंद होगा.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में 100 बच्चों की हुई मौत, इस गंभीर बीमारी का हुए शिकार! जानें कैसे फैलती है और लक्षण

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments