Fatty Liver Treatment: मैं शराब नहीं पीता, मैं हेल्दी फूड्स खाता हूं, मैं जंक फूड को अवाइड करता हूं. मेरा लिवर तो फिट ही होगा, क्या आप भी ऐसा ही सोचते हैं? अगर हां तो इस वीडियो में आपका ये भ्रम टूटने वाला है.. देशभर में फैटी लिवर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. खासतौर पर ऐसे लोग जो शराब का सेवन नहीं करते उनमें भी फैटी लिवर की समस्या देखी गई है. एक रिपोर्ट सामने आई जहां 40 Percent ऐसे लोगों में फैटी लिवर पाया गया जो शराब को हाथ तक नहीं लगाते.
इन 40 Percent में 2.4 Percent ऐसे लोग हैं जिनमें फाइब्रोसिस यानी लिवर के सख्त होने की समस्या पाई गई है,लोगों को लिवर ट्रांसप्लांट करवाने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में सवाल आता है कि अगर आप बिना Alcohol वाले ऐसे रूटीन को फॉलो कर रहे हैं, तो क्या तब भी आप फैटी लिवर का शिकार हो सकते हैं. तो इसका जवाब है हां. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देशभर में फैटी लिवर के मामलों में बूस्ट देखा गया है.
लिवर ट्रांस्पलांट करवाने की पड़ी जरूरत
इनमें 5 प्रतिशत ऐसे मामले है जिनमें लोगों को लिवर ट्रांसप्लांट करवाने की नौबत आ गई. हालांकि पहले आमतौर पर ये समस्या 50 से ज्यादा उम्र वाले लोगों में देखी जाती थी. लेकिन जो नई स्टडी सामने आई उसमें 30 साल के युवा सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. अगर आप इसका Reason पूछेंगे तो वजह बिल्कुल साफ है, खराब लाइफस्टाइल, खराब खाना जैसे तला-भूना, मीठा, फिजिकल एक्टिवीटीज में कमी होना. ये सब कारण फैटी लिवर की समस्या को बढ़ाते हैं.
इतना ही नहीं अंकंट्रोल्ड मोटापा, Alcohol का ज्यादा इनटेक भी फैटी लिवर की समस्या पैदा करते हैं. लेकिन अब नए आंकड़ों में ये पैटर्न देखा गया जो लोग एल्कोहोल का इनटेक नहीं करते या फिर हेल्दी लाइफस्टाइल जी रहे हैं, उनमें भी ये समस्या काफी आम होने लगी है. ऐसे में आपकी हेल्थ के लिए ये एक अलार्म है.
अच्छी होनी चाहिए आपके लिवर की हेल्थ
अगर आप चाहते हैं कि आपको बीमारी छू भी न सके, तो सबसे पहले आपके लिवर की हेल्थ अच्छी होनी चाहिए. हमारे शरीर में लिवर का ऐसा रोल है जिसे अकसर लोग नजरअंदाज करते हैं. नतीजा चेहरे की चमक उड़ जाना, ज्यादा थकावट होना, समय से पहले बालों का सफेद होना, हेड पेन, बॉडी पेन, ब्लोटिंग, डायबटीज, कोलेस्ट्रोल, वेट गेन, क्रोनिक इंफ्लेमेशन, हाइपरटेंशन. इन सब का कारण बन सकता है एक अनहेल्दी लिवर.
सोशल मीडिया पर पोस्ट की VIDEO
सोशल मीडिया पर भी कई लोग आकर आपको बताएंगे कि उन्होंने ये टिप फॉलो करी और फैटी लिवर को कम कर लिया. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया जो तेजी से वायरल भी हुआ. वीडियो में दिखने वाले शख्स ने ये क्लेम किया कि ब्लैक कॉफी की मदद से फैटी लिवर पूरी तरह ठीक कर लिया.
आपको पहचान के लिए बता दें कि व्यक्ति का नाम विवेक राजपूत है. सोशल मीडिया पर VIDEO शेयर करते हुए विवेक ने ये दावा किया कि उन्होंने अपना फैटी लिवर ब्लैक कॉफी पीकर ठीक कर लिया. वो कहते हैं कि ‘मैं पिछले 100 दिनों से ब्लैक कॉफी पी रहा हूं. इसका उन्हें बहुत फायदा भी हुआ है, विवेक का ये दावा है कि मेरा फैटी लिवर नॉर्मल हो गया है. साथ ही SGPT 56 से 38 हो गया. हालांकि अपने व्यूवर्स को उन्होंने ये भी बताया कि फैटी लिवर सिर्फ कॉफी पीने से नहीं बल्कि लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव लाने के बाद ही ठीक हुआ है.
विवेक कहते हैं कि उन्होंने मीठी चीजों को खाना बंद कर दिया था. रेगुलर एक्सरसाइज के लिए जिम ज्वाइन किया. इससे हफ्ते में 5 दिन एक्सरसाइज का रूटीन उन्होंने अपने लाइफस्टाइल के साथ जोड़ा. रिजल्ट्स की बात करें तो विवेक का काफी वेट लॉस भी हुआ. जिसके कारण वो खुश हुए उन्होंने वीडियो रिकॉर्ड किया और इस एक्सपीरिएंस को लोगों के साथ शेयर किया. इस मुद्दे पर आगे बढ़ने से पहले आप विवेक की उस वीडियो को देखें जिसमें वो ये क्लेम कर रहे हैं.
यहां देखें Full Explainer VIDEO
आम होता जा रही फैटी लिवर की समस्या
आज के समय में फैटी लिवर की समस्या काफी आम बन चुकी है. जानकारी के लिए बता दें कि जब कोई व्यक्ति फैटी लिवर का शिकार होता है, तो उसके लिवर पर चर्बी जम जाती है. इसी के कारण लिवर के काम करने की क्षमता धीरे ही सही लेकिन कम होने लगती है. यही कारण है SGPT बढ़ जाता है….सामान्य भाषा में अगर समझाया जाए तो SGPT एक एंजाइम है, जो लिवर के सेल्स में पाया जाता है. अगर लिवर हेल्दी है, तो SGPT खून में कम मात्रा में रहता है. यदि लिवर में कोई समस्या आती है, जैसे चोट, सूजन या फिर फैटी लिवर. ऐसे मामलों में SGPT बढ़ जाता है. अगर बढ़ जाए तो ये काफी नुकसानदेह है.
हालांकि सोशल मीडिया पर जब भी ऐसी कोई वीडियो सामने आती हैं, तो मन में एक सवाल जरूर छोड़ जाती हैं कि क्या ये सच है. क्या इसे मानना चाहिए? क्योंकि ये सवाल सीधे सेहत के साथ जुड़े हुए हैं. ऐसी किसी भी सलाह को मानने या फिर उसपर अमल करने से पहले डॉक्टर्स की सलाह जरूर लीजिए. हालांकि कई बार डॉक्टर्स भी इस बात को कह चुके हैं कि ब्लैक कॉफी लिवर के लिए काफी फायदेमंद होती है. लेकिन इसके बावजूद ये सवाल सामने आता है कि क्या इससे फैटी लिवर पूरी तरह ठीक हो सकता है? Fit Rahe इंडिया ने आपकी इसी कंफ्यूजन को दूर किया है. हमने गैस्टेरोइंट्रोलोजिस्ट डॉक्टर पंकज पूरी से खास बातचीत की. उन्होंने इस वीडियो में बताया कि लिवर के लिए ब्लैक कॉफी कितनी फायदेमंद है?
Black Coffee पीने से परहेज करते लोग
क्योंकि कई लोग इसे पीने से इसलिए परहेज करते हैं, क्योंकि उसमें कोई टेस्ट नहीं होता. आपके इस सवाल का भी जवाब हमने इस खास बातचीत में किया. जब हमने पूछा कि क्या ब्लैक कॉफी में चीनी मिलाकर पी जा सकती है, तो जवाब में डॉ. ने कहा कि अगर चीनी मिलाएंगे तो आप कार्बोहाइड्रेट्स इंक्रीस कर रहे हैं. इससे होगा ये कि आप जितना फायदा लेना चाहते हैं चीनी के इनटेक के कारण उसका फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है. उन्होंने बताया कि चीनी लिवर की दुश्मन है. अगर आप कॉफी में चीनी मिलाकर पीएंगे तो जितने भी यह कार्बोहाइड्रेट्स हैं, यह लिवर में जाके फैट में कन्वर्ट हो जाएंगे.
Fit Rahe India ने की डॉक्टर से खास बात
वीडियो देखकर अगर आपको लगता है कि आप बच गए क्योंकि आप कॉफी नहीं चाय पीते हैं, तो खुश मत होइए Fit Rahe India की टीम ने इसपर भी डॉ.से खास बातचीत की. जब हमारी टीम ने डॉक्टर से सवाल किया कि ज्यादा चाय और कॉफी पीना कितना नुकसानदेह होता है? डॉ. ने बताया कि आप कितने कप चाय या फिर कॉफी पी रहे हैं, ये मैटर नहीं करता, लेकिन आप कितनी क्वांटिटी में इसका सेवन करते हैं, ये जरूर मैटर करता है. ये जवाब कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. शिव चौधरी की ओर से हमे दिया गया. किसी भी चीज का ज्यादा खाना पीना शरीर के लिए स्वाभाविक तौर पर नुकसान देता है. लेकिन आप अगर कंट्रोल में रहकर चीजों को खाते पीते हैं तो उसके फायदे भी आपको मिल सकते हैं.
स्कार टिशू को कम करने में मदद करता है
वहीं ब्लैक कॉफी की बात करें तो इसमें कैफीन होता है. जब हमारे शरीर में कैफीन जाता है तो शरीर जब इसे पचाता है तब बॉडी में पैरा एक्स एंथम नाम का केमिकल बनाता है. ये वही केमिकल है जो लिवर में स्कार टिशू को कम करने में मदद करता है. इसी टिशू के कारण हमारी सेहत को काफी नुकसान पहुंचता है. अब अगर आप रोजाना ब्लैक कॉफी का इनटेक करते हैं, तो ये लिवर से जुड़ी प्रॉब्लम जैसे कैंसर, सिरोसिस, हेपेटाइटिस सी का खतरा टालता है.
डाइट में करें कुछ बदलाव
वहीं डाइट में कुछ सामान्य बदलाव करके आप फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. कई ऐक्सपर्ट्स का भी ऐसा मानना है कि बैलेंस्ड डाइट और रोजाना एक्सरसाइज से आप वजन को कंट्रोल रख सके हैं. क्योंकि फैटी लिवर पर काबू पाने के लिए वजन पर कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है. रोजाना 30 मिनट वॉक, योगा, साइकलिंग हल्की एक्सरसाइज फैटी लिवर से छुटकारा दिला सकती है. पानी…अगर आप एक दिन 7 से 8 ग्लास पानी पीते हैं, तो आपका डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत हो सकता है. इस तरह लिवर को विषैले तत्वों को बाहर निकालने में काफी मदद मिलती है.
क्या है फैटी लिवर के लक्षण?
अगर आप फैटी लिवर के शुरुआती लक्षण को समझना चाहते हैं, तो आप आसानी से समझ सकते हैं. पेट में दर्द होना शुरुआती लक्षण साबित हो सकता है. हालांकि पेट में दर्द होना लोग इसे बेहद सामान्य मानते हैं और इग्नोर करते हैं, लगातार पेट में दर्द, थकान या फिर अचानक वजन का कम हो जाना. फैटी लिवर की ओर इशारा कर सकता है. हालांकि अगर आपको शरीर में ऐसे कोई लक्षण दिखाई देते हैं, तो डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी है, क्योंकि अधिक समय तक फैटी लिवर का इलाज न हो पाना आगे चलकर कई गंभीर बीमारियां जैसे डायबिटीज, हार्ट अटैक,
ऐसे लक्षण दिखे तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. अगर फैटी लिवर का समय रहते इलाज नहीं किया जाए तो यह आगे चलकर डायबिटीज, हार्ट अटैक, स्ट्र्रोक जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारियों का कारण बन सकता है. यही वजह है इस बीमारी को हल्के में लेना खतरनाक साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: पैरों में नसों का दर्द? कहीं ये Varicose Veins तो नहीं…जानें लक्षण
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


