होमHealth Newsखराब पानी पी रही दिल्ली? हो सकती कई गंभीर बीमारियां

खराब पानी पी रही दिल्ली? हो सकती कई गंभीर बीमारियां

Delhi Water Test Failed: साफ पानी पीने का हक हर किसी का होता है. खासतौर पर तब जब पानी हमारी सेहत के लिए सबसे अहम चीजे में से एक है.

Delhi Water Test Failed: साफ पानी पीने का हक हर किसी का होता है. खासतौर पर तब जब पानी हमारी सेहत के लिए सबसे अहम चीजे में से एक है. लेकिन देश की राजधानी दिल्ली में पानी की क्वालिटी पर सवाल खड़ा हुआ है. दरअसल हाल ही में एक ऑडिट रिपोर्ट पेश की गई. इस रिपोर्ट में दिल्ली के पानी का टेस्ट किया गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिपोर्ट्स में ये सामने आया कि दिल्ली के कई इलाकों में स्पलाई किया जाने वाला पानी सुरक्षित नहीं है. जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में पानी के सैंपलों की जांच कराई गई. पानी के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे. हालांकि इससे लाखों लोगों के स्वास्थ पर काफी खतरा मंडरा रहा है. कई एक्सपर्ट्स का ऐसा मानना है कि यदि समय रहते इस समस्या को ठीक नहीं किया गया तो आने वाले समय में पानी से होने वाली बीमारियों का खतरा और भी बढ़ सकता है.

40 प्रतिशत से अधिक टेस्ट फेल

अब जांच में डराने वाली बात सामने आई. जानकारी के अनुसार इन सैंपल टेस्ट में कई सैंपल की क्वालिटी मानकों पर खरी नहीं उतरी. 40 प्रतिशत से अधिक सैंपल फेल पाए गए. यानी इसका सीधा अर्थ है कि जो पानी लोगों के घरों तक पहुंचाया जा रहा है वो पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है. बताया जा रहा है कि कुछ केस में स्थिति और भी खराब हो सकती है.

अधिक मांग लेकिन सप्लाई कम

जानकारी के लिए बता दें कि राजधानी में पानी की मांग तो ज्यादा है. लेकिन उसकी सप्लाई उस हिसाब से नहीं हो पा रही है. यानी पानी की जितनी जरूरत है उस हिसाब से उपब्धता नहीं हो पा रही. इतना ही नहीं जो सप्लाई हो रही है वो भी अच्छे तरीके से नहीं हो रही. मानकों के अनुसार पानी की कई प्रकार की जांच होनी चाहिए, लेकिन कई जगहों पर केवल कुछ ही जांच की जा रही हैं. कारण पर अगर बात की जाए तो स्टाफ और टेक्नोलॉजी की कमी के कारण क्वालिटी का आकलन नहीं किया जा रहा.

यह भी पढ़ें: बार-बार सूख रहा गला? कहीं आपको तो नहीं ये बीमारी; जानें लक्षण

ऑडिट रिपोर्ट में क्या कुछ हुआ खुलासा

अब बात करें ऑडिट रिपोर्ट की तो इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि कई जगहों पर बिना शुद्धिकरण के पानी को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि जिन जगहों से पानी की सप्लाई की जा रही है. उन जगहों को बिना ट्रीट किए ही सप्लाई किया जा रहा है. जो लोगों के स्वास्थ के लिए बड़ा अलार्म है. जानकारी के अनुसार इसमें बैक्टीरिया, गंदगी और हानिकारक कैमिकल मौजूद होने की आशंका जताई जा रही है, जो कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकता है.

क्योंकि दिल्ली में पानी की सप्लाई के लिए हजारों किलोमटीर लंबी पाइपलाइन बिछी हुई हैं. लेकिन उन पाइपलाइन का ख्याल नहीं रखा जा रहा. मसलन कई पाइपलाइन बहुत पुरानी हो चुकी हैं, तो कई ऐसी है जिनकी हालत काफी खस्ता है. पुरानी पाइपलाइन ऐसी हैं जहां लीकेज होने के कारण रास्ते में ही बर्बाद हो जाता है. इतना ही नहीं कई पाइपलाइन में दरार होने के कारण गंदा पानी साफ पानी में मिल सकता है. इसके कारण पानी की क्वालिटी खराब हो रही है और इसे लोगों तक पहुंचा दिया जा रहा है जो सुरक्षित तो बिल्कुल नहीं.

कौन सी बीमारियों का करना पड़ सकता सामना?

अगर आप खराब पानी पीते हैं, तो ये आपके स्वास्थ्य पर काफी असर डाल सकता है. डॉक्टर का भी ऐसा मानना है कि गंदा या फिर खराब पानी पीने से कई गंभीर बीमारियां आपको हो सकती हैं. कई बीमारियां जैसे डायरिया और उल्टी दस्त यानी गंदे पानी से पेट से जुड़ी बीमारियां तेजी से फैल सकती हैं. इससे आपको टाइफाइड बैक्टीरिया होने वाली बीमारी होने का खतरा हो सकता है. इतना ही नहीं पीलिया संक्रामक पानी पीने से लिवर से जुड़ी समस्या भी आपको हो सकती है.

आपको बता दें कि आपको पेट का या फिर आंतों का इंफेक्शन भी हो सकता है. क्योंकि गंदे पानी में कई तरह के बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो इस समस्या का कारण बन सकते हैं. वहीं अगर आप ऐसे पानी से नहाते हैं तो आपको खुजली, रैशेज और फंगल इंफेक्शन का भी शिकार हो सकते हैं. रासायनिक प्रदूषण, पानी में आर्सेनिक या लेड जैसे तत्व होने पर कैंसर, किडनी और लीवर की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें: स्पेस में कैसे आंख धोते हैं Astronauts? शुभांशु शुक्ला की पोस्ट ने खोले अंतरिक्ष के राज

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments