Gym Clothes Health Risk: आपने जिम में कई लोगों को अलग-अलग कपड़े पहने देखा होगा. कुछ लोग बिल्कुल ही ढीले कपड़े पहनना पसंद करते हैं. वहीं कुछ एक्टिववियर पहनते हैं. एक्टिववियर खास टाइट का कपड़ा होता है. जिसे लोग जिम या फिर एक्सरसाइज करने के दौरान पहनते हैं. अगर आप भी उनमें से हैं जो एक्टिववियर पहनते हैं, तो अलर्ट हो जाइए.
हाल ही में अमेरिका में एक्टिववियर पहनने को लेकर बहस छिड़ी थी. दरअसल इसमें मौजूद कैमिकल्स हमारे शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा रहे हैं. इसपर काफी बहस छिड़ी और चर्चा काफी तेज हो गई. एक्टिववियर में मौजूद कैमिकल को चेक करने के लिए टेस्ट भी किया गया. जिसमें पता चला कि कई जिम वाले स्पोर्ट्सवीयर प्रोडक्ट्स में कैमिकल शामिल होता है. अब ऐसे में जो कैमिकल इन्हें बनाने में इस्तेमाल किया जाता है वो हमारे शरीर पर काफी असर डालता है.
किस तरह का प्लास्टिक पाया जाता है?
हाल ही में हुए टेस्ट में खुलासा हुआ कि अधिकतर एक्टिववियर प्लास्टिक फैब्रिक से तैयार किए गए होते हैं. साथ ही इनमें फैटालेट्स जैसे कैमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है. जब आप ऐसे अटायर वियर करते हैं, तो इसमें मौजूद कैमकिल हमारी सेहत के लिए खतरा बन सकते हैं. अमेरिका में हुई टेस्ट में इस बात की जानकारी सामने आई कि भारत में इस तरह के कपड़े काफी इस्तेमाल किए जाते हैं. किस तरह के नुकसान आपकी सेहत पर हो सकता है आइए जानते हैं.
जिम अटायर पहनने से किस तरह का नुकसान
टाइट कपड़ों और सिंथेटिक कपड़ों के कारण फंगल इंफेक्शन का सामना करना पड़ सकता है. जो लोग ऐसे कपड़े पहनते हैं उन्हें फंगल इंफेक्शन, जलन, रैशेज की समस्या हो सकती है. हालांकि फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई कि भारत में जिन कपड़ों का इस्तेमाल होता है उसमें कैमिकल है या फिर नही फिलहाल इसपर जांच जारी है. लेकिन ये तो साफ है कि अगर आप ऐसे कपड़े अधिक समय तक पहनते हैं, तो आपकी स्किन को नुकसान हो सकता है.
स्किन पर रहता भारी खतरा
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर आप टाइट कपड़े पहनकर एक्सरसाइज करते हैं, तो उस समय आने वाला पसीना आपकी स्किन पर रहता है. यही पसीना स्किन पर सबसे पहले फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ा देता है. ऐसा भी बताया गया कि इसका सबसे अधिक खतरा या फिर असर ग्रोइन एरिया में देखने को मिलता है. कारण पूछेंगे तो साफ है कि टाइट कपड़े हमारे लिए आरामदायक नहीं होते. हम उसमें कंफर्टेबल नहीं महसूस कर पाते. ऐसे में अगर आप अधिक समय तक इसे पहने रखते हैं, तो रैशेज के साथ-साथ जलन हो सकती है और उसका रिस्क हो सकता है. कुछ ऐसे मामले सामने आते भी हैं खासतौर पर ज्यादा गर्मियों के दौरान इस तरह के कपड़े लोगों को दिक्कत जरूर देते हैं. ऐसे में इनसे बचाव जरूरी है.
यह भी पढ़ें: क्या होता है साइकोसिस? जिसका शिकार हुए थे समय रैना; बदल सकती पूरी दुनिया!
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


