होमHealth Newsअब लैब में उगाए जाएंगे असली बाल! क्या खत्म हो जाएगी 'हेयर...

अब लैब में उगाए जाएंगे असली बाल! क्या खत्म हो जाएगी ‘हेयर ट्रांसप्लांट’ की जरूरत?

Hair Growth Treatment in Lab: बढ़ती उम्र और खराब लाइफस्टाइल कई बीमारियों की जड़ है. इसमें लोग बाल झड़ने की प्रॉब्लम का भी सामना करते हैं.

Hair Growth Treatment in Lab: बढ़ती उम्र और खराब लाइफस्टाइल कई बीमारियों की जड़ है. इसमें एक समस्या ये भी है कि लोग बाल झड़ने की प्रॉब्लम का भी सामना करते हैं. बाल झड़ने की समस्या पहले के समय में उम्र कम होने के साथ देखी जाती थी. लेकिन आजकल खराब लाइफस्टाइल ने कम उम्र वाले लोगों को भी इसमें शामिल कर डाला है. बाल झड़ने की प्रॉब्लम का लिंक सिर्फ जेंडर से नहीं है. बल्कि पुरुष और महिलाएं दोनों ही गंजेपन से काफी परेशान हैं.

जब पुरुषों में बाल झड़ने की समस्या देखी जाती है, तो इसे मेंस हेयर बाल्डनेस और मेडिकल की भाषा में एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया कहा जाता है. ऐसी स्थिती जब आती है तब हेयर लाइन ऊंची हो जाती है. आसान भाषा में कहें तो बाल माथे के दोनों ओर से ऊपर जाने लगते हैं. ऐसी सिचुएशन से जब बचना हो तो लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन रिजल्ट नहीं मिलते. लेकिन अब ऐसे लोगों के लिए साइंटिस्ट ने खुशखबर दी है.

लैब में उगाये जाएंगे असली बाल

इस समस्या का साइंटिस्ट ने सॉल्यूशन निकाल लिया है. दरअसल एक ऐसी टेक्नोलॉजी तैयार की गई है. जहां लैब के अंदर असली बाल उगाए जाने की बात सामने आई है. जब इस तरह की बात सामने आती है तो लोग आर्टिफिशिअल बाल समझ लेते हैं, तो ऐसा नहीं है. आर्टिफिशिअल फाइबर या फिर विग नहीं है. ये हमारी बॉडी के सेल्स से तैयार किए गए नेचुरल बाल होने वाले हैं. जैसे ही ये रिसर्च की जानकारी सामने आई उसने लोगों में एक उम्मीद जगा दी है.

कैसे ग्रो किया जा सकते हैं बाल?

ये रिसर्च बायोकेमिकल एंड बायोफिजिकल रिसर्च कम्युनिकेशंस में पब्लिश हुई. अब आपको बता दें कि साइंटिस्ट काफी लंबे समय से इस कोशिश में थे कि क्या किसी व्यक्ति के शरीर के बालों को बाहर की जड़ों से री-ग्रो किया जा सकता है. यानी हेयर फॉलिकल्स को ग्रो कराया जा सकता है. जब रिसर्च हुई तो ये काफी सकेस्फुल साबित हुआ.

जानकारी के अनुसार रिसर्चर्स ने यहां स्टेम सेल्स का इस्तेमाल किया. जिसके बाद लैब में बाल उगाने में उन्होंने सफलता पाई है. आपको बता दें कि ये तरीका खास प्रोसेस के तहत किया गया है. यानी इसमें बायो इंजीनियपिंग का इस्तेमाल हुआ है. जिसकी मदद से सेल्स को बिल्कुल वैसे काम करवाया गया जैसे वो हमारे सिर के स्किन के नीचे काम करते हैं. इस कारण से ये हेयर ग्रोथ बिल्कुल नैचुरल माना जाएगा.

इंसान कर पाएंगे इस्तेमाल?

जिस तरह वजन कंट्रोल करने में हमें सफलता मिली, ठीक उसी तरह हमें हेयर ग्रोथ में भी सफलता मिल चुकी है. यानी अब लोगों को गंजेपन होने की चिंता खत्म हो चुकी है. लेकिन फिलहाल आम इंसानों के लिए नहीं है. ऐसा इसलिए फिलहाल इसे लैब के पैमाने पर ही टेस्ट किया गया है. यानी अभी इसका स्केल बड़े पैमाने पर नहीं किया गया. लैब लेवल पर ये पूरी तरह सफल रहा. लेकिन इंसानों पर टेस्ट होना अभी बाकी है. इसपर भी साइंटिस्ट तैयारी कर रहे हैं. वहीं एक्सपर्ट्स का ऐसा मानना है क आने वाले कुछ सालों में ये टेकनीक हेयर लॉस ट्रीटमेंट को पूरी तरह बदल सकती है. साथ ही गंजे होने की समस्या से लोगों को राहत दिला सकती है.

यह भी पढ़ें: एक्यूपंक्चर का असर फिजियोथेरेपी से बेहतर! रिसर्च में हुआ खुलासा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

Recent Comments