होमWellnessHome RemediesSummer Skin Care Tips: गर्मी में चेहरे की रंगत नहीं पड़ेगी फीकी,...

Summer Skin Care Tips: गर्मी में चेहरे की रंगत नहीं पड़ेगी फीकी, बस अपनाएं ये सिंपल तरीके

Summer Skin Care Tips: गर्मियों में चेहरे की चमक फीकी पड़ जाती है. पसीने के कारण पूरे चेहरे पर चिपचिपाहट होने लगती है.

Summer Skin Care Tips: गर्मियों में चेहरे की चमक फीकी पड़ जाती है. पसीने के कारण पूरे चेहरे पर चिपचिपाहट होने लगती है. स्किन डल और चेहरा बेजान लगने लगता है. स्किन डल और बेजान न लगे ऐसे में कई लोग सनस्क्रिन का प्रयोग करते हैं. साथ ही कुछ लोग महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदते हैं. लेकिन अगर आप इन महंगे प्रोडक्ट्स के बीच कुछ ऐसे तरीके खोज रहे हैं जिन तरीकों को अपनाने पर पसीने में भी आपके चेहरे की चमक बनी रहे, तो आप इन घरेलु नुस्खे को अपना सकती हैं.

महंगे केमिकल्स के बजाय रसोई में मौजूद कुछ प्राकृतिक उपाय गर्मी में स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं. ये नुस्खे स्किन को ठंडा रखने, मुंहासों से बचाने और सनबर्न से राहत पाने के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. इसलिए अगर आप गर्मी में अपने चेहरे का निखार बरकरार रखना चाहते हैं, तो जानिए ये कमाल के टिप्स.

इन तरीकों को अपनाएं | Skin Care In Summer

गर्मियों के दिनों में सूरज अपने चरम पर होता है. वातावरण में हर तरफ गर्मी होने के कारण पसीना बार-बार आने लगता है. इसलिए गर्मी के दिनों में अपने चेहरे को बार-बार साफ करते रहे, या फिर चेहरे की सफाई का खास ख्याल रखें. चेहरे की सफाई के लिए दिन में कम से कम एक से दो बार चेहरे को साफ पानी से जरूर धोएं.

चेहरे की सफाई रखने से चेहरे पर जमा धूल, तेल, पसीन और जर्म्स साफ हो जाते हैं. जिस कारण स्किन के पोर्स बंद नहीं होते और पिंपल्स की समस्या नहीं होती.

अपने चेहरे को साफ करने के बाद. चेहरे पर गुलाब जल लगाएं. ये एक प्राकृतिक टोनर माना जाता है. चेहरे पर गुलाब जल लगाने से न सिर्फ चेहरे को ठंडक मिलती है बल्कि स्किन में ताजगी भी आती है.

हफ्ते में एक या दो बार मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाएं. मुल्तानी मिट्टी में मौजूद गुण स्किन को अंदर तक पोषित करते हैं. मुल्तानी मिट्टी में सिलिका, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे खनिज गुण पाए जाते है. जो चेहरे का एक्सट्रा ऑयल सोखने, गहराई से सफाई करने और पिंपल्स को कम करने में मदद करता है.

एलोवेरा जेल गर्मी में स्किन के लिए किसी औषधि से कम नहीं होता. एलोवेरा जेल को घर से निकलने से पहले कुछ देर लगाकर रखें, उसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें. ये चेहरे में नेचुरली ग्लो देगा. साथ ही स्किन को ठंडक प्रदान करेगा. अगर आप चाहे तो रात में सोने से पहले भी एलोवेरा जेल को लगाकर सो सकती है, सुबह उठकर साफ पानी से चेहरा धो लें.

इनके अलावा पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, अपने आहार में तरबूज, खीरा और पपीता जैसे मौसमी फलों को शामिल करें और हल्का व जल्दी पचने वाला भोजन खाएं.

यह भी पढ़ें: डायबिटीज का खतरा बढ़ा सकता गुस्सा! कैसे करें कंट्रोल? यहां जानिए तरीका

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments