होमHealth Newsएक्यूपंक्चर से घुटनों का दर्द गायब, रिसर्च में हुआ खुलासा

एक्यूपंक्चर से घुटनों का दर्द गायब, रिसर्च में हुआ खुलासा

Acupuncture Repairs Knee Arthritis: घुटनों के दर्द और आर्थराइटिस से परेशान लोगों के लिए एक नई उम्मीद सामने आई है.

Acupuncture Repairs Knee Arthritis: घुटनों के दर्द और आर्थराइटिस से परेशान लोगों के लिए एक नई उम्मीद सामने आई है. हालिया रिसर्च के अनुसार, एक्यूपंक्चर (Acupuncture) न सिर्फ दर्द को कम करने में मदद करता है, बल्कि यह खराब हो चुके कार्टिलेज (cartilage) को सुधारने में भी मुख्य भूमिका निभाता है.

बता दें कि एक्यूपंक्चर (Acupuncture) एक पारंपरिक चीनी चिकित्सा पद्धति है, जिसमें शरीर के खास बिंदुओं पर पतली सुइयों का इस्तेमाल किया जाता है. रिसर्च में पाया गया कि यह थेरेपी घुटने के ऑस्टियोआर्थराइटिस (knee osteoarthritis) के मरीजों में कार्टिलेज की स्थिति को बेहतर बना सकती है.

एक्यूपंक्चर का असर फिजियोथेरेपी से बेहतर

अध्ययन के दौरान MRI स्कैन के जरिए यह देखा गया कि सिर्फ 4 हफ्तों में ही घुटनों के कार्टिलेज में सुधार दिखा है. साथ ही मरीजों में दर्द, जकड़न और चलने-फिरने में आने वाली दिक्कतों में भी कमी आई है. खास बात यह रही कि एक्यूपंक्चर का असर फिजियोथेरेपी से बेहतर पाया गया है.

क्या होता है आर्थराइटिस (Gathiya Kya Hota hai)

आर्थराइटिस को आम भाषा में गठिया कहा जाता है. जोड़ों में सूजन, दर्द और जकड़न पैदा करने वाली एक बीमारी है. ये बीमारी खासतौर पर उम्र बढ़ने या ऑटोइम्यून कारणों से होती है. ये बीमारी घुटनों के जोड़ों के कार्टिलेज को नुकसान पहुंचाती है, जिससे चलने-फिरने में कठिनाई और चलने में बहुत दर्द होता है.

गठिया एक सूजन संबंधी समस्या है, जो खासतौर पर जोड़ के आसपास होती है. ज्यादातर मामलों में ये समस्या लोगों के घुटने में देखने को मिलती है. गठिया के 100 से ज़्यादा प्रकार हैं, लेकिन सबसे आम ऑस्टियोआर्थराइटिस और रुमेटॉइड गठिया हैं. गठिया का दर्द न केवल चलने-फिरने में बाधा डालता है, बल्कि रोज़मर्रा के छोटे-छोटे कामों को भी मुश्किल बना देता है. लगातार दर्द रहने से ये सूजन ज्यादा बढ़ जाती है.

चीनी पद्धति एक्यूपंक्चर से आर्थराइटिस में मिलेगा आराम

विशेषज्ञों की माने तो घुटनों का आर्थराइटिस एक ऐसी समस्या है जिसमें धीरे-धीरे कार्टिलेज घिसने लगते है, जिससे दर्द और चलने में परेशानी बढ़ती है. ऐसे में एक्यूपंक्चर शरीर में सूजन को कम करने और टिशू रिपेयर की प्रक्रिया को बढ़ावा देने में मदद करता है. कुछ रिसर्च यह भी बताती हैं कि एक्यूपंक्चर शरीर में प्रोटीन और ग्रोथ फैक्टर्स को प्रभावित करता है, जिससे कार्टिलेज की मरम्मत और सेल्स की हेल्थ बेहतर होती है. और घुटनों का दर्द ठीक होने लगता है.

क्या होता है एक्यूपंक्चर

एक्यूपंक्टर एक पांरपरिक चीनी चिकित्सा पद्धति है, जिसमें शरीर पर बाल जैसी पतली, स्टेरिल रोगाणुरहित सुइयां चुभाई जाती है. जो शरीर में ऊर्जा के प्रवाह को संतुलित करके कई बीमारियों से राहत दिलाने में मदद करती है. हालांकि, विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि एक्यूपंक्चर को पूरी तरह से इलाज का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए. इसके बेहतर परिणाम के लिए अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: टीबी से लड़ने के लिए सरकार चलाएगी 100 दिन का अभियान, स्वास्थ्य मंत्रालय का ऐलान

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments