होमHealth Newsटीबी से लड़ने के लिए सरकार चलाएगी 100 दिन का अभियान, स्वास्थ्य...

टीबी से लड़ने के लिए सरकार चलाएगी 100 दिन का अभियान, स्वास्थ्य मंत्रालय का ऐलान

World TB Day 2026: देशभर में 24 मार्च यानी आज वर्ल्ड टीबी डे (World TB Day) के रूप में मनाया जा रहा है. टीबी के मामलों में गिरावट देखी गई.

World TB Day 2026: देशभर में 24 मार्च यानी आज वर्ल्ड टीबी डे (World TB Day) के रूप में मनाया जा रहा है. खुशखबरी वाली बात है कि भारत में टीबी के मामलों में तेजी से गिरावट देखी जा रही है. अब तक 21 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. ये वर्ल्ड एवरेद से दोगुनी है. आज का ये दिन टीबी से लड़ने उसके प्रति जाग्रुकता फैलाने के लिए मनाया जाता है. ऐसे में जानेंगे कि आखिर इसके लक्षण क्या है. किन कारणों से ये होती है. साथ ही इसके इलाज के आसान और सही तरीका क्या है. आइए डिटेल में जानते हैं.

क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा था जब भारत में टीबी को लाइलाज बीमारी के रूप में गेखा जाता था. ये गंभीर बीमारी ऐसी खामोश दुश्मन है, जो हमारे फेफड़ों के जरिए शरीर में घुसती है और अंदर से इंसान को खोखला बना देती है. इसलिए इसके प्रति जाग्रुक रहना बेहद जरूरी है. लोग ये जान पाए कि आखिर ये होती कैसे है. इससे लड़ा कैसे जाए.

क्या है इस साल की थीम

वहीं इस साल की थीम “Yes! We Can End TB” है. यानी अगर सही समय पर इस बीमारी की जांच और इलाज हो जाए तो टीबी को खत्म किया जा सकता है. हालांकि अभी भी भारत में ये एक बड़ी स्वास्थ चुनौती है. लेकिन भारत सरकार इसपर निरंतर नजर बनाए हुए है. यानी इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ मंत्रालय की ओर से एक अहम पहल की घोषण की गई है.

मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड वेल्फेयर द्वारा एक प्रेस रिलीज जारी की गई. जहां देशभर में टीबी मुक्त भारत अभियान चलाने की जानकारी दी गई. इस 100 दिन के कैंपेन को सरकार द्वारा शुरु किया जाएगा. इसके साथ ही टीबी मुक्त भारत ऐप लॉन्च किया जा रहा है. इसपर सरकार का कहना है कि इन अभियान के जरिए टीबी के मरीजों की जल्द से जल्द पहचान करना और उन्हें बेहतर इलाज देना. साथ ही आखिरी स्तर तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना. खासकर उन जगहों पर जहां टीबी अधिक है.

क्या है टीबी के लक्षण? | What Are the Symptoms of TB

एक्सपर्ट्स के अनुसार टीबी के कुछ आम लक्षण हैं. जैसे अगर आपको लगातार खांसी की शिकायत है. ये खांसी पिछले दो तीन हफ्तों से है. बुखार, रात में पसीना आना, वजन कम होना या फिर थकान महसूस होना. इस तरह के लक्षण अगर आपको महसूस हो रहे हैं, तो डॉक्टर से तुरंत जांच करवाएं. कई एक्सपर्ट्स और डॉक्टर का ऐसा कहना है टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है. बशर्ते आप इसका पूरा इलाज लें. इसका कोर्स या फिर दवाईयों का समय पूरा करना बेहद जरूरी है. अगर बीच इलाज में इसे छोड़ देते हैं, तो ये और भी खतरनाक साबित हो सकता है.

टीबी के मामलों में आई गिरावट

भारत ने टीबी के खिलाफ लड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल की है. आंकड़ें बताते हैं कि जहां साल 2015 में प्रति लाख 237 केस आते थे, वहीं 2024 तक ये मामले घटे और घटकर महज 187 रह गए. यानी सीधे तौर पर 21 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. खास बात ये भी है कि ये गिरावट वर्ल्ड एवरेज से लगभग दोगुनी है. जिससे भारत ने दुनिया के सामने एक मजबूत उदाहरण पेश किया है.

यह भी पढ़ें: नहीं रहे OnlyFans के मालिक लियोनिड राडविंस्की, कैंसर के चलते हुआ निधन

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

Recent Comments