होमHealth News13 साल के लंबे इंतजार के बाद.. हरीश राणा का निधन, दिल्ली...

13 साल के लंबे इंतजार के बाद.. हरीश राणा का निधन, दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस

Harish Rana Death: गाजियाबाद के हरीश राणा पिछले 13 साल से कॉमा में थे. आज उनका एम्स में निधन हो गया है. एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली.

Harish Rana Death: गाजियाबाद के हरीश राणा पिछले 13 साल से कॉमा में थे. आज उनका एम्स में निधन हो गया है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा इच्छामृत्यु की इजाजत मिलने के बाद हरीश को रविवार दिल्ली के ऐम्स में शिफ्ट किया गया था. यहां डॉक्टरों की देखरेख में इच्छामृत्यु के प्रोसेस को पूरा किया जा रहा था. आपको बता दें कि 13 सालों की जंग लड़ने के बाद हरीश का निधन हुआ.

जानकारी के लिए बता दें कि 13 साल पहले हरीश चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में अपने पीजी के चौथे फ्लोर से गिर गए थे. जिसके बाद से ही वो वेजीटेटिव स्टेट यानी कॉमा में चले गए थे. हालांकि परिजनों ने उनके ठीक होने की कई उम्मीदें रखीं. यहां तक की कई सालों तक मेडिकल स्पोर्ट दिया लेकिन सेहत में किसी तरह का सुधार न आने के बाद हरीश राणा को इच्छामृत्यु दी गई.

कहां होगा अंतिम संस्कार

फिलहाल परिजनों की ओर से इसपर जानकारी सामने नहीं आई कि हरिश का अंतिम संस्कार दिल्ली में या फिर गाजियाबाद में किया जाएगा. ऐसा इसलिए हरिश का परिवार हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं. लेकिन दिल्ली में पिता अपने परिवार के साथ आए थे. दरअसल जब हरीश के साथ ये हादसा हुआ उसी दौरान हरीश के पिता उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले आए थे. जानकारी के अनुसार हरीश के इलाज के लिए पिता को अपनी जमीन तक बेचनी पड़ी थी. जिसके बाद वह गाजियाबाद में एक छोटे से फ्लैट में आकर रहने लगे थे.

धीरे-धीरे कम किया गया न्यूट्रिशनल सपोर्ट

परिजनों की अपील के बाद कोर्ट ने इच्छामृत्यु की इजाजत दी थी. अदालत ने अस्पताल को निर्देश दिए थे. जिसके बाद डॉक्टरों की निगराने में उन्हें न्यूट्रिशनल सपोर्ट से हटाया गया. कोर्ट का आदेश था कि सपोर्ट सिस्टम को एक तय योजना के तहत ही हटाया जाए. ताकि मरीज की गरीमा बनी रहे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस पूरी प्रक्रिया को करने के लिए डॉक्टर सीमा मिश्रा और उनके नेतृत्व में एक खास मेडिकल टीम तैयार की गई थी. इस टीम में न्यूरोसर्जरी, ऑन्को-एनेस्थीसिया, पेलिएटिव मेडिसिन और मनोचिकित्सा विभाग के कई एक्सपर्ट्स को रखा गया था.

यह भी पढ़ें: सस्ते हो सकते हैं वज़न घटाने वाले इंजेक्शन, लेकिन सरकार ने क्यों जारी किया अलर्ट?

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

Recent Comments