Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में. नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS-6) की नई रिपोर्ट में इस सवाल से जुड़े कई अहम और चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. रिपोर्ट के अनुसार अब देश के करीब 60.2% परिवारों में कम से कम एक सदस्य किसी न किसी हेल्थ इंश्योरेंस या सरकारी स्वास्थ्य योजना से जुड़ा हुआ है.
इसी बीच एक और चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है कि क्या मछली खाने के बाद दूध पीने से शरीर पर सफेद दाग (white patches) हो सकते हैं? सफेद दाग को लेकर क्या कहते हैं एक्सपर्ट जानेंगे सेहत की खबर फिट रहे इंडिया की वीडियो में.
वहीं, भीषण गर्मी के बीच शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 पारंपरिक भारतीय देसी ड्रिंक्स के बारे में बताया है. इनमें आम पन्ना, छाछ, लस्सी, सत्तू शरबत, बेल शरबत, कोकम शरबत और सोल कढ़ी जैसे पेय शामिल हैं, जो न केवल शरीर को ठंडक देते हैं बल्कि प्राकृतिक रूप से ऊर्जा और हाइड्रेशन भी प्रदान करते हैं.
यह भी देखें: भारत में तेजी से बढ़ रहा मोटापा-डायबिटीज, NFHS रिपोर्ट का दावा, देखें पूरी VIDEO

