होमHealth Newsऑपरेशन डिलीवरी के मामलों में बढ़ोतरी, NFHS-6 रिपोर्ट ने चौंकाया

ऑपरेशन डिलीवरी के मामलों में बढ़ोतरी, NFHS-6 रिपोर्ट ने चौंकाया

Increasing Rate of C-Section Births in India: भारत में बच्चों की डिलिवरी को लेकर नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे ने नई आंकड़े जारी किए हैं.

Increasing Rate of C-Section Births in India: भारत में बच्चों की डिलिवरी को लेकर नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे ने नई आंकड़े जारी किए हैं. नए आंकड़े बताते हैं कि अस्पताल में उन महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ी है जो सी-सेक्शन की मदद से डिलिवरी करा रही हैं. वहीं इस रिपोर्ट में खास बात है कि प्राईवेट अस्पताल में सर्जरी की मदद से ज्यादा डिलिवरी की जा रही है.

बता दें कि सिजेरियन डिलीवरी यानि C-Section Delivery भी कही जाती है. इसमें बच्चे का जन्म नेचुरल तरीके से न होकर पेट और गर्भाशय को काटकर कराया जाता है. आम बोलचाल की भाषा में इसे ऑपरेशन कहा जाता है.

सरकारी-प्राइवेट अस्पतालों में हो रही सिजेरियन डिलिवरी

रिपोर्ट कहती है कि सरकारी हो या फिर प्राइवेट, दोनों अस्पताल में सी-सेक्शन डिलिवरी कराने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ गई है. रिपोर्ट के अनुसार, प्राइवेट संस्थानों में 54.1 फीसदी डिलिवरी सिजेरियन ऑपरेशन से हुए, जबकि इससे पहले हुए सर्वे में यह आंकड़ा 47.4 फीसदी था. वहीं सरकारी संस्थानों में 16.9 फीसदी डिलिवरी ऑपरेशन की मदद से हुए. पिछली रिपोर्ट में यह आंकड़ा 14.3 फीसदी था. इन आंकड़ों से पता चलता है कि तीन साल में ये सिजेरियन डिलिवरी में 6 प्रतिशत का उछाल आया है.

सिजेरियन डिलिवरी में बंगाल आगे

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे NFHS बताते हैं कि प्राइवेट अस्पतालों में सिजेरियन डिलिवरी के मामले बढ़े हैं. अगर ये आंकड़े राज्योंवार समझें तो पहले राज्य में पश्चिम बंगाल का प्राइवेट अस्पताल आता है. ये आंकड़ा सबसे ज्यादा 87.7 प्रतिशत है. इसके बाद तेलंगाना में ये आकंड़े 84 प्रतिशत हैं और आंध्र प्रदेश में 66 प्रतिशत हैं. वहीं असम में 81.4 प्रतिशत और ओडिशा में 76.8 प्रतिशत है. रिपोर्ट कहती है राज्य हो या फिर केंद्र शासित प्रदेश हर जगह प्राइवेट अस्पतालों में आधे से ज्यादा प्रसव ऑपरेशन से ही हो रहे हैं.

ऑपरेशन डिलिवरी पर WHO

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, किसी भी क्षेत्र में सिजेरियन डिलीवरी की दर 10% से 15% के बीच होनी चाहिए. इस मानक की तुलना में पश्चिम बंगाल और देश के कई अन्य राज्यों में यह दर काफी ज्यादा है. यह एक चिंता का विषय है. सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार, देश में कुल 27.2 प्रतिशत डिलिवरी सिजेरियन ऑपरेशन से हुए, जबकि 2019-21 में यह आंकड़ा 21.5 फीसदी था.

यह भी पढ़ें: भारत में 60% परिवारों के पास हेल्थ इंश्योरेंस, मछली-दूध मिथक और गर्मी में देसी ड्रिंक्स पर बड़ी हेल्थ अपडेट

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .

RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments