होमHealth News3.2 करोड़ मच्छर छोड़ेगा Google… जानें डेंगू को रोकने में कैसे मिलेगी...

3.2 करोड़ मच्छर छोड़ेगा Google… जानें डेंगू को रोकने में कैसे मिलेगी मदद

Dengue Prevention: Google की पेरेंट कंपनी Alphabet डेंगू जैसी बीमारियों को रोकने के लिए स्टरल मच्छरों का प्रयोग करने जा रही है.यह तकनीक मच्छरों की आबादी घटाकर बीमारी फैलने के खतरे को कम कर सकती है.

Dengue Prevention Technology: दुनिया में मच्छर से फैलने वाली बीमारियों पर रोक लगाई जाने वाली है. इसपर गूगल एक अनोखे प्रयोग की तैयारी भी कर रहा है. जानकारी है कि कंपनी ने अमेरिका के फ्लोरिडा और कैलिफोर्निया में अगले दो सालों के दौरान रिसर्च सेंटर में तैयार किए गए 3.2 करोड़ मच्छर तैयार किए. इन मच्छरों को छोड़ने की परमिशन मांगी गई है.

इस योजना का मकसद है मच्छरों की पॉप्यूलेशन को कम करना और डेंगू, जीका और अन्य वायरस से फैलने वाली बीमारियों पर रोक लगाना है. इस पहल की खूब चर्चा हो रही है. कंपनी ने अमेरिका में करोड़ों स्टेराइल यानी बांझ मच्छर छोड़ने की अनुमति मांगी है. हालांकि ये सुनने में काफी अजीब लग सकता है. लेकिन साइंटिस्ट का ऐसा मानना है इससे बीमारी को रोकने में और मच्छरों की पॉप्यूलेशन रोकने में काफी हद तक मदद मिल सकती है.

यहा जानें पूरा मामला

आसान भाषा में समझे तो गूगल की एक पेरेंट कंपनी है जिसका नाम है Alphabet इस कंपनी का एक डिबग प्रोग्राम है. जिसके तहत कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा में दो साल तक हर साल 1.6 करोड़ मच्छर छोड़ने की अनुमति मांगी है. यानी इस प्रोग्राम के तहत 3.2 करोड़ मच्छर छोड़े जा सकते हैं. जानकारी है कि इन मच्छरों को इस खास तकनीक से तैयार किया गया है जो इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाएं बिना बिमारी फैलाए ये मच्छरों की आबादी को कम करने में मदद करेंगे.

कैसे काम करेगी ये तकनीक?

अब जान लेते हैं कि आखिर ये तकनीक कैसे काम करेगी. तो साइंटिस्ट सिर्फ Male मच्छरों को ही छोड़ेंगे. अब ये मच्छर इंसानों को नहीं काटते और न ही कोई बीमारी फैलती है. साइंटिस्ट का कहना है कि इन नर मच्छरों में वोल्बाचिया नाम का एक नैचुरल बैक्टीरिया डाला जाता है. जब ये मच्छर जंगली मादा मच्छरों के साथ प्रजनन करते हैं, तो उनसे पैदा होने वाले अंडों से बच्चे नहीं निकल पाते। धीरे-धीरे मच्छरों की संख्या कम होने लगती है.

कम हो सकते हैं मामले

दरअसल एडीज एजिप्टी नाम का मच्छर जो होता है उससे डेंगू, चिकनगुनिया, जीका या फिर येलो फीवर जैसी बीमारियां फैलती है. ऐसे में अगर इसकी आबादी अगर कम हो जाए तो इनसे फैलने वाली बीमारियों की भी कम हो सकती है. हालांकि गूगल का कहना है कि सिर्फ पेस्टीसाइड्स छिड़कने से अब उतना फायदा नहीं हो पा रहा है. ऐसे में यह तकनीक ज्यादा सटीक और पर्यावरण के लिए सुरक्षित विकल्प साबित हो सकती है. हालांकि ऐसी तकनीक का इस्तेमाल पहली बार नहीं किया जा रहा है. इससे पहले भी सिंगापुर में भी किया जा चुका है. जानकारी है कि वहां भी वोल्बाचिया नाम के नर मच्छर छोड़े गए थे. जिसके रिजलट्स काफी अच्छे मिले. 80 से 90 प्रतिशत तक मच्छरों की संख्या घट गई थी. इतना ही नहीं डेंगू के मामलों में भी 70 प्रतिशत से अधिक कमी देखी गई है.

यह भी पढ़ें: भारत में 60% परिवारों के पास हेल्थ इंश्योरेंस, मछली-दूध मिथक और गर्मी में देसी ड्रिंक्स पर बड़ी हेल्थ अपडेट

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments