होमHealth Newsगले में हो रही खराश? हो सकता है HIV! जानें इलाज

गले में हो रही खराश? हो सकता है HIV! जानें इलाज

Human Immunodeficiency Virus: एचआईवी (Human Immunodeficiency Virus) एक खतरनाक बीमारी है. यह सीधा व्यक्ति के इम्यून सिस्टम पर प्रभाव डालती है.

Human Immunodeficiency Virus: एचआईवी (Human Immunodeficiency Virus) एक खतरनाक बीमारी है. यह सीधा व्यक्ति के इम्यून सिस्टम पर प्रभाव डालती है. विशेषकर CD4 (टी-हेल्पर) कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है. बता दें कि यह कोशिकाएं शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने का काम करती है.

अगर बीमारी का सही समय पर इलाज ना किया जाए तो ये पूरे शरीर को धीरे-धीरे बीमार कर सकती है, और आगे चलकर एड्स (AIDS – Acquired Immunodeficiency Syndrome) की स्थिति पैदा कर सकती है. आज के आर्टिकल में जानेंगे कि इस बीमारी के शुरूआती लक्षण और बचने के तरीके क्या हैं?

HIV के शुरुआती लक्षण (Early Symptoms of HIV)

(HIV) एचआईवी से पीड़ित व्यक्ति में 2 से 4 हफ्ते बाद कुछ फ्लू जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं. वहीं धीरे-धीरे, बुखार, गले में खराश, शरीर या मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, अत्यधिक थकान, गर्दन, बगल या कमर में लिम्फ नोड्स (गांठें) सूजना, स्किन पर लाल चकत्ते (रैश), रात में ज्यादा पसीना आना और मुंह में छाले आना जैसे लक्षण नजर आते हैं.

ध्यान रहे इन लक्षणों को देखकर ये नहीं कहा जा सकता कि किसी व्यक्ति को एचआईवी ही हैं. इसलिए एचाईवी की पुष्टि के लिए आपको समय रहते एचआईवी टेस्ट कराना बेहद जरूरी है.

क्या HIV में गले में छाले हो सकते हैं?

कुछ मामलों में एचआईवी होने पर गले में सक्रमण होने की समस्या हो सकती है. गले में दर्द, मुंह या गले में छाले, बुखार और फ्लू जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि इस तरह के लक्षण इसलिए नजह आते हैं क्योंकि वायरल शरीर के इम्यून सिस्टम पर असर डालता है.

किन कारणों से बार-बार होते हैं गले के छाले?

  • फोलिक एसिड या आयरन की कमी
  • वायरल इंफेक्शन होना
  • कमजोर इम्यूनिटी
  • स्ट्रेस लेना

एचआईवी (HIV) कैसे फैलता है?

  • एचआईवी, एचआईवी से पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है. वहीं बॉडी फ्लूड के संपर्क में आने से भी फैल सकता है.
  • असुरक्षित (बिना कंडोम) यौन संबंध बनाने से.
  • संक्रमित सुई या सिरिंज साझा करने से.
  • एचआईवी संक्रमित रक्त या रक्त उत्पाद चढ़ाने से.
  • एचआईवी संक्रमित मां से गर्भावस्था, प्रसव या स्तनपान के दौरान बच्चे में.
  • स्वास्थ्यकर्मियों में संक्रमित सुई चुभने जैसी दुर्घटनाओं से (दुर्लभ मामलों में).

एचआईवी इन तरीकों से नहीं फैलता

  • हाथ मिलाने या गले मिलने से.
  • साथ बैठने, खाना खाने या बर्तन साझा करने से.
  • खांसने या छींकने से.
  • मच्छर या अन्य कीड़ों के काटने से.
  • एक ही शौचालय, स्विमिंग पूल या कपड़े इस्तेमाल करने से.

एचआईवी का इलाज क्या है?

बता दें कि एचआईवी का अभी तक कोई स्थायी इलाज मौजूद नहीं है. वहीं दुनिया भर में करीब 4 करोड़ इस बीमारी के साथ जी रहे हैं. वायरस को कंट्रोल करने के लिए मरीजों को एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी (ART) दी जाती है. वहीं अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के अनुसार एचआईवी पर कई रिसर्च की गई है.

फिलहाल ब्रॉडली न्यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडी (bNAbs) पर रिसर्च की जा रही है. इसमें पाया गया कि ये एंटीबॉडी वायरस को कंट्रोल करने में सक्षम है. हालांकि इसे अभी इलाज के रूप में मंजूरी नहीं मिली है. इसके अलावा जीन एडिटिंग (CRISPR), इम्यूनोथेरेपी, ‘किक एंड किल’, ‘ब्लॉक एंड लॉक’ जैसे ट्रीटमेंट पर भी रिसर्च जारी है. इन रिसर्च का मकसद है कि शरीर में छिपे हुए वायरस को जड़ से खत्म करना.

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के पीरियड्स का खून फ्रीजर में रखते हैं Bryan Johnson! जानें ऐसा क्यों करते है अमेरिकी बिजनेसमेन

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाने वाली जानकारी के लिए जुड़े हमारे Youtube के साथ.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

गर्लफ्रेंड के पीरियड्स का खून फ्रीजर में रखते हैं Bryan Johnson! जानें ऐसा क्यों करते है अमेरिकी बिजनेसमेन

Bryan Johnson Period Blood: Bryan Johnson ने दावा किया कि वह गर्लफ्रेंड के पीरियड्स ब्लड का सैंपल रिसर्च के लिए फ्रीजर में रखते हैं. जानें इसके पीछे का साइंस और एक्सपर्ट्स की राय.

एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए चौंकाने वाले आंकड़े

Energy Drinks India: भारत में Energy Drinks पर FSSAI की सख्ती बढ़ी. संसद में फूड सैंपल जांच रिपोर्ट, कैफीन लिमिट, लेबलिंग नियम और मिलावट पर सरकार का जवाब जानें.

गंजे थे सलमान खान! इस थेरेपी से वापस आए बाल…प्रोड्यूसर का बड़ा खुलासा

Salman Khan PRP therapy: प्रोड्यूसर शैलेन्द्र सिंह ने दावा किया कि सलमान खान ने गंजेपन के लिए PRP थेरेपी कराई थी. जानिए क्या है PRP हेयर ट्रीटमेंट, यह कैसे काम करता है और किसे फायदा हो सकता है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बदलते मौसम में अपनाएं ये उपाय, आयुष मंत्रालय ने दी सलाह

How to keep your respiratory system healthy: बारिश, धूप और तेज हवा के कारण सर्दी, जुकाम, गले में खराश और सांस संबंधी समस्या होने का खतरा रहता है.

Hina Khan ने ब्रेस्ट कैंसर इलाज के बाद क्यों ली आईस थेरेपी? जानें इसके फायदे

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

गर्लफ्रेंड के पीरियड्स का खून फ्रीजर में रखते हैं Bryan Johnson! जानें ऐसा क्यों करते है अमेरिकी बिजनेसमेन

Bryan Johnson Period Blood: Bryan Johnson ने दावा किया कि वह गर्लफ्रेंड के पीरियड्स ब्लड का सैंपल रिसर्च के लिए फ्रीजर में रखते हैं. जानें इसके पीछे का साइंस और एक्सपर्ट्स की राय.

उम्र के हिसाब से करें स्किन केयर, चुनें सही प्रोडक्ट्स, जानें एक्सपर्ट की राय

Anti Ageing Cream: बिना उम्र के अगर आप स्किनकेयर प्रडोक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपको फायदा पुहंचाने के बजाए नुकसान पहुंचा सकती है.

Recent Comments