होमHealth Newsगंजे थे सलमान खान! इस थेरेपी से वापस आए बाल...प्रोड्यूसर का बड़ा...

गंजे थे सलमान खान! इस थेरेपी से वापस आए बाल…प्रोड्यूसर का बड़ा खुलासा

Salman Khan PRP therapy: प्रोड्यूसर शैलेन्द्र सिंह ने दावा किया कि सलमान खान ने गंजेपन के लिए PRP थेरेपी कराई थी. जानिए क्या है PRP हेयर ट्रीटमेंट, यह कैसे काम करता है और किसे फायदा हो सकता है.

Salman Khan PRP therapy: बॉलीवुड की दुनिया ग्लैमरस दुनिया है. एक्टर्स अपने आपको मेंटेन करने के लिए कई तरीके अपनाते हैं. इसको लेकर वो चर्चा में बने रहते हैं. कभी फिटनेस तो कभी खूबसूरती को लेकर. इस समय सलमान खान सुर्खियां बटौर रहे हैं. कारण है PRP थेरेपी. जब कोई व्यक्ति गंजा हो जाता है तो वो इस थेरेपी की मदद लेता है.

क्योंकि बॉलीवुड ग्लैमरस दुनिया है. लोग मेंटेन रहना चाहते हैं. इसलिए ट्रीटमेंट करवाते रहते हैं. इसलिए सलमान खान ने भी इस ट्रीटमेंट का सहारा लिया है. हालांकि कुछ लोग हेयरपैच, हेयर ट्रांसप्लांट का भी सहारा लेते हैं. क्योंकि सलमान खान ने गंजेपन का सामना किया तो उन्होंने इस इलाज का सहारा लेना सही समझा. लेकिन चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि जिस समय उन्होंने ये ट्रीटमेंट लिया उस समय ये ट्रीटमेंट भारत में गैर कानूनी था. ऐसा हम नहीं बल्कि प्रोड्यूसर शैलेन्द्र सिंह ने किया है. उन्होंने अपनी आंखों से सलमान खान को ये इलाज लेते हुए उनके घर पर देखा था.

इंटरव्यू के दौरान किया खुलासा

एक इंटरव्यू के दौरान प्रड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने खुलासा किया कि सलमान खान बाल झड़ने और गंजेपन की समस्या का सामना कर रहे थे. उस वक्त उन्होंने प्लेटलेट रिच प्लाज्मा थेरेपी (पीआरपी) का सहारा लिया था. उन्होंने बताया कि एक दिन वो किसी काम से सलमान के घर में पहुंचे थे उसी दिन उन्होंने अपनी आंखों से देखा था कि सलमान बिरयानी खा रहे थे और पीछे से एक व्यक्ति आया जिसने ग्लव्स पहने थे और सिरिंज निकाली और सलमान के सिर में इंजेक्शन लगाया. मैं सोचने लगा और हैरान हो गया कि आखिर ये क्या हो रहा है. इसपर सलमान ने मुस्कुराते हुए कहा कि भाई स्टार बनने की कीमत चुकानी पड़ती है.

पीआरपी थेरेपी क्या होता है?

अब जान लेते हैं कि पीआरपी थेरेपी क्या होता है? PRP यानी प्लेटलेट रिच प्लाज्मा थेरेपी. ये एक ऐसी थेरेपी है जिसमें व्यक्ति का थोड़ा सा खून लिया जाता है. फिर मशीन में उसमें मौजूद प्लेटलेट्स को अलग किया जाता है. इसके बाद प्लाजमा को सिर की स्किन पर दोबारा इंजेक्ट किया जाता है. माना जाता है कि इससे हेयर फॉलिकल्स को एक्टिव होने में मदद मिलती है, बालों की ग्रोथ बेहतर होती है और हेयर डेंसिटी बढ़ सकती है. हालांकि, इसके नतीजे हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं. फिलहाल, शैलेंद्र सिंह के इन दावों पर सलमान खान या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: क्या प्रोटीन खाने से डंब हो जाता है इंसान? कंगना के बयान के बाद मचा बवाल!

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाने वाली जानकारी के लिए जुड़े हमारे Youtube के साथ.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

गले में हो रही खराश? हो सकता है HIV! जानें इलाज

Human Immunodeficiency Virus: एचआईवी (Human Immunodeficiency Virus) एक खतरनाक बीमारी है. यह सीधा व्यक्ति के इम्यून सिस्टम पर प्रभाव डालती है.

गर्लफ्रेंड के पीरियड्स का खून फ्रीजर में रखते हैं Bryan Johnson! जानें ऐसा क्यों करते है अमेरिकी बिजनेसमेन

Bryan Johnson Period Blood: Bryan Johnson ने दावा किया कि वह गर्लफ्रेंड के पीरियड्स ब्लड का सैंपल रिसर्च के लिए फ्रीजर में रखते हैं. जानें इसके पीछे का साइंस और एक्सपर्ट्स की राय.

एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए चौंकाने वाले आंकड़े

Energy Drinks India: भारत में Energy Drinks पर FSSAI की सख्ती बढ़ी. संसद में फूड सैंपल जांच रिपोर्ट, कैफीन लिमिट, लेबलिंग नियम और मिलावट पर सरकार का जवाब जानें.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

गले में हो रही खराश? हो सकता है HIV! जानें इलाज

Human Immunodeficiency Virus: एचआईवी (Human Immunodeficiency Virus) एक खतरनाक बीमारी है. यह सीधा व्यक्ति के इम्यून सिस्टम पर प्रभाव डालती है.

गर्लफ्रेंड के पीरियड्स का खून फ्रीजर में रखते हैं Bryan Johnson! जानें ऐसा क्यों करते है अमेरिकी बिजनेसमेन

Bryan Johnson Period Blood: Bryan Johnson ने दावा किया कि वह गर्लफ्रेंड के पीरियड्स ब्लड का सैंपल रिसर्च के लिए फ्रीजर में रखते हैं. जानें इसके पीछे का साइंस और एक्सपर्ट्स की राय.

उम्र के हिसाब से करें स्किन केयर, चुनें सही प्रोडक्ट्स, जानें एक्सपर्ट की राय

Anti Ageing Cream: बिना उम्र के अगर आप स्किनकेयर प्रडोक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपको फायदा पुहंचाने के बजाए नुकसान पहुंचा सकती है.

एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए चौंकाने वाले आंकड़े

Energy Drinks India: भारत में Energy Drinks पर FSSAI की सख्ती बढ़ी. संसद में फूड सैंपल जांच रिपोर्ट, कैफीन लिमिट, लेबलिंग नियम और मिलावट पर सरकार का जवाब जानें.

Recent Comments