Ravi Kishan Weight Loss: भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. अब उनकी फिटनेस की काफी चर्चा हो रही है. दरअसल एक्टर ने खास डाइट प्लान की मदद से 18 किलो वजन कम किया है. 57 साल की उम्र में एक्टर की ऐसी फिटनेस देखकर हर कोई हैरान हो रहा है.
इसपर रवि किशन का कहना है कि उन्होंने सिर्फ खाने-पीने की आदतों में ही बदलाव नहीं किया है. उन्होंने अपनी डेली के खाने की आदत में भी बदलाव किया है. रेगुलर एक्सरसाइज को अपने रूटीन का हिस्सा बनाया है. इतना ही नहीं कई बार एक्टर ने इंटरमिटेंट फास्टिंग भी की है. यानी जरूरत पड़ने पर पूरे दिन में सिर्फ एक ही बार खाना खाया.
एक्टर ने शेयर की ये डाइट
आपको बता दें कि फल, भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स, सलाद, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और थोड़ा सा घी उनकी डाइट में शामिल थे. वह एवोकाडो, कीवी, सेब, केला और संतरा जैसे फल खाना पसंद करते हैं. दरअसल एक समय था जब एक्टर का वजन 90 किलो हो गया था. उन्होंने बताया कि पॉलिटिकल जिम्मेदारियां और लगातार ट्रैवल के कारण उनका वजन काफी बढ़ गया था. जिसे काफी बदलने की जरूरत थी. इसलिए एक्टर ने अपनी डाइट में बदलाव किया और धीरे-धीरे 72 किलो वजन किया. अब वो अपनी बॉडी को लीन और फिट बनाने की कोशिश कर रहे हैं.
डेली एक जैसा रूटीन?
अब क्या एक्टर रोज एक ही तरह की डाइट को फॉलो करते हैं? ये सबसे बड़ा सवाल है. क्योंकि कुछ लोग एक्टर्स से इंफ्लुएंस होकर अपनी डाइट में बदलाव शुरू कर देते हैं. हालांकि ये आपकी बॉडी और फिटनेस पर निर्भर करता है. इसलिए अगर आपको कोई समस्या है तो पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. वही एक्टर रोजाना एक जैसा रूटीन नहीं फॉलो करते हैं. कई बार दिन में सिर्फ एक बार खाना यानी बन मील ए डे और कई बार फास्टिंग करते हैं. यानी रोज-रोज एक ही रूटीन को फॉलो नहीं करते हैं. जरूरत के हिसाब से उसमें बदलाव लाते रहते हैं.
हालांकि आप सिर्फ डाइट में बदलाव करने से फिट नहीं हो जाएंगे. इसके लिए आपको फिजिकली भी फिट होना होगा. जैसे रोजाना वर्कआउट और एक्सरसाइज करना भी बहुत जरूरी है. एक्टर अपने रूटीन के हिसाब से डाइट इसलिए भी बदलते हैं क्योंकि कई बार एक्टिंग में वजन अधिक चाहिए होता है तो कई बार आपको कम वजन भी करना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: बच्चे अब फटाफट खाएंगे सब्जी, एक्सपर्ट ने बताए आसान तरीके
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाने वाली जानकारी के लिए जुड़े हमारे Youtube के साथ.)

