Anti Ageing Cream: आज के समय में स्किनकेयर को लेकर अवेयरनेस बढ़ गई है. अगर स्किन पर किसी भी प्रकार की कोई समस्या होती है तो तुरंत उसके लिए सोशल मीडिया पर सर्च किया जाता है. वहीं इसके लिए मार्किट से बिना किसी डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह के उसे प्रयोग किया जाता है. ये तरीका हर दूसरा व्यक्ति अपनाने लगा है. लेकिन क्या बिना किसी एक्सपर्ट की सलाह के खुद से स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना कितना सही है?
इसके अलावा आज के समय में स्किनकेयर सिर्फ बड़ों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि छोटे बच्चे भी इसका इस्तेमाल करने लगे हैं. वह भी सोशल मीडिया पर देखकर छोटी उम्र से ही स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. लेकिन एक्सपर्ट के अनुसार स्किन केयर के लिए एक उम्र होती है. बिना उम्र के अगर आप स्किनकेयर प्रडोक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपको फायदा पुहंचाने के बजाए नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए आज के आर्टिकल में हम जानेंके कि किस उम्र में आपको प्रॉपर स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमला करना चाहिए?
एक्सपर्ट ने क्या कहा?
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. शैला अग्रवाल कहती हैं कि सोशल मीडिया के बढ़ते दौर में 20 से 25 साल की उम्र में ही एंटी-एजिंग क्रीम, रेटिनॉल और महंगे स्किन सीरम का इस्तेमाल शुरू कर दिया जाता है. लेकिन इतनी कम उम्र में इस तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं होता.
किस उम्र में शुरू करें एंटी-एजिंग क्रीम
डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं कि 20 साल की उम्र में स्किन सेल्स तेजी से बनते और रिेपेयर होते हैं. वहीं इस उम्र में शरीर नेचुरल रूप से कोलेजन बनाता है. इसलिए आपको एंटी-एजिंग क्रीम लगाने की जरूरत नहीं होती. इसलिए इस उम्र में एंटी-एजिंग क्रीम लगाना जरूरी नहीं होता. उन्होंने कहा कि कई लोग सही प्रोडक्ट का इस्तेमाल गलत समय और गलत मात्रा में करने लगते हैं, जिससे फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है.
कब शुरू करें स्किनकेयर?
डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, 35 साल की उम्र के बाद स्किन केयर करना चाहिए. 35 साल की उम्र के बाद स्किन की नेचुरल रिपेयर होने की प्रक्रिया धीरे-धीरे कम होने लगती है. इसी कारण 35 साल के बाद व्यक्ति को प्रॉपर स्किन केयर करने की सलाह दी जाती है. हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि हर व्यक्ति को तुरंत एंटी-एजिंग क्रीम शुरू कर देनी चाहिए. स्किन की स्थिति और जरूरत के अनुसार ही स्किनकेयर करना चाहिए.
एंटी-एजिंग लगाने की सही उम्र
डॉ. शैला अग्रवाल बताती हैं कि 40 साल के बाद स्किन में कोलेजन लेवल कम होने लगता है. झुर्रियां, स्किन का ढीला होना और फाइन लाइन्स दिखने का ये सबसे बड़ा कारण हैं. इसलिए एंटी-एजिंग प्रडोक्ट्स को इस्तेमाल करने की यही सही उम्र होती है.
हर उम्र के लिए अलग स्किनकेयर
- 20-30 वर्ष: फेसवॉश, मॉइश्चराइजर, सन प्रोटेक्शन और जरूरत हो तो नायसिनामाइड जैसे हल्के सीरम.
- 30-40 वर्ष: हायलूरोनिक एसिड जैसे मॉइश्चराइजिंग प्रोडक्ट.
- 40 वर्ष के बाद: डॉक्टर की सलाह पर रेटिनॉल, ग्रोथ फैक्टर्स या कोलेजन सपोर्ट करने वाले एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स.
एक्सपर्ट की सलाह
डॉ.शैला अग्रवाल कहती हैं कि एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल उम्र, स्किन टाइप और जरूरत के अनुसार करना चाहिए. इसके अलावा स्किन केयर के लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. वहीं स्किन के लिए खुद से रेटिनॉल या हाई-स्ट्रेंथ एक्टिव्स का इस्तेमाल करने से बचें.
यह भी पढ़ें: Glutathione इंजेक्शन कितना सुरक्षित? एक्सपर्ट ने बताया
FAQs
सवाल: एंटी-एजिंग क्रीम लगाने की सही उम्र क्या है?
जवाब: विशेषज्ञों के अनुसार आमतौर पर 35–40 वर्ष के बाद, जरूरत होने पर और डॉक्टर की सलाह से एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स शुरू किए जा सकते हैं.
सवाल: क्या 20 साल की उम्र में रेटिनॉल या एंटी-एजिंग क्रीम लगानी चाहिए?
जवाब: नहीं, इस उम्र में त्वचा प्राकृतिक रूप से स्वस्थ रहती है. मॉइश्चराइजर, सन प्रोटेक्शन और बेसिक स्किनकेयर ही पर्याप्त होते हैं.
सवाल: ग्रेसफुल एजिंग के लिए सबसे जरूरी चीज क्या है?
जवाब: नियमित मॉइश्चराइजिंग, सन प्रोटेक्शन, अच्छी नींद, संतुलित आहार और पर्याप्त पानी पीना स्वस्थ त्वचा के लिए सबसे जरूरी है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाने वाली जानकारी के लिए जुड़े हमारे Youtube के साथ.)

