Exercise for Strong Bones: आज के समय में फिट और हेल्दी रहना बेहद मुश्किल हैं. लेकिन अगर आपको अपनी हड्डियों की मजबूती चाहिए तो एक्सरसाइज मदद कर सकती है. एक्सपर्ट कहते हैं मजबूत हड्डियों के लिए सिर्फ कैल्शियम और विटामिन डी ही नहीं, ब्लकि रोजाना एक्सरसाइज करना भी जरूरी है.
लोगों के बीच इस तरह की धारणा बनी हुई है कि उन्हें मजबूत हड्डियों के लिए कैल्शियम चाहिए. ऐसे में वह कैल्शियम का सेवन कई तरीकों से करते हैं. तरह-तरह के सप्लीमेंट्स लेते हैं. लेकिन जरूरत से ज्यादा सप्लीमेंट्स शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए जरूरी है कि आप आपनी हेल्थ के लिए लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज जरूर करें.
एक्सरसाइज से कैसे मजबूत होगी हड्डियां?
ऑर्थोपेडिक्स और जॉइंट रिप्लेसमेंट डॉ. कौशल कांत मिश्रा के अनुसार, जब हड्डियों पर दबाव पड़ता है तो शरीर नई बोन सेल्स बनाता है, ऐसे में बोन डेंसिटी बढ़ती है. इसलिए रोज की आधे-एक घंटे की कि गई एक्सरसाइज से हड्डियां मजबूत बनी रहने में मदद मिलती है.
शुरुआत में न करें जल्दबाजी
एक्सपर्ट के अनुसार, एक्सरसाइज को करने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. समय के साथ एक्सरसाइज लेवल बढ़ाना चाहिए. क्योंकि एक्सपर्ट कहते हैं कि शरीर को नई शारीरिक गतिविधि के अनुसार ढलने में लगभग 6 हफ्ते का समय लगता है. इसलिए शुरूआत में हल्की एक्सरसाइज करें और वॉर्म-अप करना ना भूलें. धीरे-धीरे समय के साथ एक्सरसाइज लेवल बढ़ाएं.
हड्डियों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज
- सामान्य वॉक और ब्रिस्क वॉक (walking and brisk walking)
- खुली जगह में रनिंग या जॉगिंग (Running or jogging)
- स्क्वाट्स, लंजेस और प्लैंक जैसी स्ट्रेंथ एक्सरसाइज (squats, lunges, and planks)
- डांस, टेनिस और पिकलबॉल जैसे एक्टिव स्पोर्ट्स (dance, tennis, and pickleball)
- योगासन जैसे वीरभद्रासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, सेतुबंधासन और उत्कटासन (Virabhadrasana, Vrikshasana, Trikonasana, Setubandhasana, and Utkatasana)
ट्रेडमिल या जमीन पर दौड़ना?
डॉ. मिश्रा के अनुसार, यदि संभव हो तो खुली जगह और जमीन पर दौड़ना या चलना ज्यादा बेहतर है. ट्रेडमिल का उपयोग करने वालों को अच्छी क्वालिटी के स्पोर्ट्स शूज़ पहनने चाहिए. वहीं, ट्रेडमिल की तुलना में क्रॉस-ट्रेनर जोड़ों पर कम दबाव डालता है.
हर उम्र में जरूरी है एक्सरसाइज
एक्सपर्ट कहते हैं हर उम्र में एक्सरसाइज करनी चाहिए. एक्सरसाइज करने की कोई उम्र तय नहीं है. ज्यादतर लोगों का मानना है कि बढ़ती उम्र में एक्सरसाइज फायदेमंद होती है. बल्कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक एक्सरसाइज के अनगिनत फायदे हैं. हालांकि एक्सरसाइज के दौरान अपनी क्षमता के अनुसार एक्सरसाइज करें. ऑस्टियोपोरोसिस, अर्थराइटिस या किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को डॉक्टर की सलाह लेकर ही एक्सरसाइज शुरू करनी चाहिए.
इन गलतियों को करने से बचें
- शुरूआत में हैवी वर्कआउट करने से बचें.
- अन्य लोगों से तुलना ना करें.
- बिना वॉर्म-अप एक्सरसाइज शुरू न करें.
- किसी भी प्रकार की चोट, दर्द और खिंचाव होने पर नजरअंदाज ना करें.
- शरीर की क्षमता के अनुसार एक्सरसाइज करें.
- एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार एक्सरसाइज लेवल बढ़ाएं.
एक्सपर्ट कहते हैं कि बैलेंस्ट तरीके से की गई एक्सरसाइज ने केवल हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते है. बल्कि शरीर को लंबे समय तक हेल्दी और फिट रखने में खास भूमिका निभाते हैं.
यह भी पढ़ें: Fatty Liver में ये एक्सरसाइज, एक्सपर्ट ने बताए असरदार आसान
FAQs
सवाल: मजबूत हड्डियों के लिए सबसे आसान एक्सरसाइज कौन-सी है?
जवाब: विशेषज्ञों के अनुसार रोजाना 30–45 मिनट की वॉक या ब्रिस्क वॉक हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सबसे आसान और सुरक्षित एक्सरसाइज है.
सवाल: क्या एक्सरसाइज शुरू करते ही हैवी वर्कआउट करना चाहिए?
जवाब: नहीं, शुरुआत हल्की एक्सरसाइज और वॉर्म-अप से करें। शरीर को धीरे-धीरे एक्सरसाइज के अनुसार ढलने का समय देना जरूरी है.
सवाल: हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कौन-कौन सी एक्सरसाइज फायदेमंद हैं?
जवाब: रनिंग, स्क्वाट्स, लंजेस, प्लैंक, योग, डांस और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसी एक्सरसाइज हड्डियों की मजबूती बढ़ाने में मदद करती हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाने वाली जानकारी के लिए जुड़े हमारे Youtube के साथ.)

