Kangana Ranaut Protein Statement: अपने बयानों से टीवी एक्ट्रेस कंगना रनौत सुर्खियों में छाई रहती हैं. हाल ही में उनके एक बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. कंगना का कहना है कि ‘बहुत ज्यादा प्रोटीन आपको डंब बनाता है’. इसे लेकर उन्होंने पोस्ट किया जो काफी वायरल हो रहा है और इसपर बहस छिड़ गई है.
दरअसल कंगना ने पोस्ट करते हुए लोगों से प्रोटीन शेक और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड पर डिपेंड न रहने के बजाए बल्कि इंडियन फूड्स को अपनाने के लिए मोटीवेट किया. उनकी यह टिप्पणी अलग-अलग देशों में कैंसर रेट की तुलना करने वाले एक पोस्ट के साथ आई, जिसमें कहा गया कि भारत की खाने की आदतें इसकी तुलना में कम कैंसर रेट का एक कारण हो सकती हैं.
प्रोटीन से सुस्त होता है दिमाग
एक्ट्रेस और सांसद कंगना के एक बयान में कहा गया कि प्रोटीन के इस्तेमाल इंसान के दिमाग को सुस्त बना देता है. उन्होंने सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर करते हुए 50 साल से कम उम्र के लोगों में कैंसर के वैश्विक आंकड़ों वाले चार्ट्स को साझा किया है. उन्होंने कहा कि इसलिए भारत का पारंपरिक खानपान सबसे बेहतर है. लेकिन लोगों को अलग- प्रोसेस्ड फूड और शेक जैसी चीजों से बचना चाहिए.
क्या प्रोटीन से होता है नुकसान?
अब जान लेते हैं कि क्या सच में प्रोटीन के इस्तेमाल से दिमाग सुस्त हो जाता है? National Institute of Heatlh (NIH) का डेटा कहता है कि प्रोटीन डाइट ब्रेन के लिए फायदेमंद होता है और इसके नुकसान भी हो सकते हैं. क्योंकि प्रोटीन में अमीनो एसिड जैसे ट्रिप्टोफैन और टायरोसीन ब्रेन में सेरोटोनिन और डोपामिन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर बनाने में मदद करते हैं. यह हमारे मूड, फोकस और याददाश्त से कनेक्टेड होते हैं.

ये देखना बहुत जरूरी हो जाता है कि अगर किसी इंसान की डाइट में प्रोटीन कम हो तो डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने की जरूरत होती है. मात्रा बढ़ा देने से हेल्थ और एनर्जी दोनों में सुधार हो सकता है. लेकिन कई कंडिशन ऐसी होती हैं जिसमें अगर ज्यादा मात्रा में प्रोटीन दे दिया जाए तो पानी की कमी हो सकती है, सिरदर्द की समस्या हो सकती है, थकान बढ़ सकती है. कुछ प्रोटीन शेक में बहुत अधिक चीनी, कैफीन मौजूद होता हैं, जो बेचैनी, घबराहट या नींद में खलल जैसी दिक्कते पैदा कर सकते हैं. जिन लोगों को किडनी की गंभीर बीमारी है, उन्हें डॉक्टर की सलाह के बिना हाई-प्रोटीन सप्लीमेंट नहीं लेना चाहिए.
प्रोटीन से दिमाग पर असर
कंगना के बयान से सवाल आता है कि क्या दिमाग पर प्रोटीन का असर पड़ता है. इसका जवाब है कि फिलहाल इसका कोई साइंटिफिक प्रूफ मौजूद नहीं है. यानी ऐसा सबूत नहीं कि इससे कोई नुकसानन पहुचता है. कंगना के बयान का ये प्रमाण नहीं कि अधिक प्रोटीन के सेवन से आप डंब हो जाएंगे. हालांकि प्रोटीन हमारे शरीर, मसल्स, हार्मोन एंजाइम बनाने और ओवर ऑल हेल्थ को फिट करने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें: भ्रामक दावों पर बड़ा एक्शन, कई हेल्थ सप्लीमेंट और फूड कंपनियों पर कार्रवाई
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाने वाली जानकारी के लिए जुड़े हमारे Youtube के साथ.)

