होमDietबच्चे अब फटाफट खाएंगे सब्जी, एक्सपर्ट ने बताए आसान तरीके

बच्चे अब फटाफट खाएंगे सब्जी, एक्सपर्ट ने बताए आसान तरीके

Children Diet Tips: पेरेंट्स बच्चों के लिए तरह-तरह की सब्जियां बनाते हैं. लेकिन बच्चे उनका सेवन नहीं करते हैं. ऐसे में एक्सपर्ट ने बताएं आसान तरीके.

Children Diet Tips: पेरेंट्स बच्चों के लिए तरह-तरह की सब्जियां बनाते हैं. लेकिन बच्चे उनका सेवन नहीं करते हैं. उन्हें साग-सब्जियों से ज्यादा बाहर की चीज़ें पसंद होती है. वहीं आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि आप अपने बच्चे को सब्जी खिलाने के लिए कौन सा बेस्ट तरीका अपना सकती हैं.

दरअसल ये देखा जाता है कि मम्मियां बच्चों को सब्जी खिलाने के लिए कई तरीके अपनाती हैं. लेकिन वह तरीके काम नहीं आते. बच्चे अपनी जिद में बाहर का खाना ही खाते हैं. उन्हें मम्मी के हाथ का बना खाना या ये कहा जाए कि घर का बना खाना खाने में मजा नहीं आता. वहीं गौरतलब है कि अगर बच्चा बाहर का या फिर जंक फूड का सेवन ज्यादा करता है तो उसका पोषण स्तर गिर जाता है. इसलिए पैरेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें खाना कैसे खिलाना है. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि ऐसे कौन से तरीके हैं जो बच्चों को खाना खिलाने में काम आएंगे?

काम आएंगे ये तरीके

सब्जी परोसने का तरीका

एक्सपर्ट कहते हैं कि बच्चे शरारती होते हैं. वह हर चीज में मनोरंजन ढूंढते हैं. मम्मी इस चीज़ का फायदा उठा सकती हैं. वह सब्जियों के परोसने के तरीकों में बदलाव कर सकती हैं. उन्हें तरह-तरह से परोस सकती हैं. सब्जियों को अलग-अलग तरीके से काटकर उन्हें क्रिएटिव लुक दे सकते हैं. क्रिएटिव लुक देने के लिए आप सब्जियों को खिलौने की शेप दे सकते हैं. चूंकि बच्चों को खिलौने बेहद पसंद होते हैं. इसी थ्योरी को ध्यान में रखते हुए प्लेट में अलग-अलग रंगों की सब्जियों को सजाएं.

बच्चों की पसंद का खाना बनाएं

अगर आप बच्चों के लिए उनकी पसंद की सब्जियां बनाते हैं तो वह शौक से खाते हैं. इसलिए मम्मियों को उनकी पसंद की सब्जियां बनानी चाहिए. उन्हें क्रिस्पी और अलग लुक के साथ बना सकते हैं. अगर बच्चे को पराठे पसंद है तो उन्हें पोष्टिक बनाया जा सकात है. पोष्टिक बनाकर उनकी थाली में परोसें.उदाहरण के लिए ब्चचों के लिए आप रोज अलग-अलग तरह के पराठे बना सकते हैं, जैसे, शिमला मिर्च, पालक और गाजर डालकर उनका पोष्टिक लेवल बढ़ा सकते हैं.

बच्चों के साथ जबरदस्ती ना करें

माता-पिता बच्चों को साथ खाने को लेकर अक्सर जबरदस्ती करते हैं. उन्हें डांट-डपट कर खिलाते हैं, कई घरों में तो जबरदस्ती तक की जाती है. लेकिन बच्चों के साथ ऐसे तरीके ना अपनाएं. इनकी बजाए आप उन्हें खाना खाने के लिए ऑप्शन दें, उनसे पूछकर खाना बनाएं. उन्हें गुस्से से नहीं बल्कि प्यार से खिलाएं. अगर आप बच्चों से पूछकर खाना बनाते हैं तो उन्हें अच्छा लगता है. इसलिए आप कोशिश करें कि बच्चों को प्रायोरिटी दें.

बच्चों के लिए बने रोल मॉडल

एक्सपर्ट कहते हैं कि बच्चे पर सबसे ज्यादा असर उनके पैरेंट्स का ही होता है. इसलिए अगर आप बाहर की चीज़ें खाते हैं तो आपका बच्चा कैसे घर का बना खाना खाएंगा. इसलिए कोशिश करें बच्चों के सामने किसी भी प्रकार की अनहेल्दी चीज़ ना खाएं. कोशिश करें आप खुद भी हेल्दी चीज़ खाएं और बच्चों को भी खिलाएं.

यह भी पढ़ें: Sawan में तामसिक भोजन से दूरी? शामिल करें ये चीजें, नहीं होगी पोषण की कमी

FAQs

सवाल: बच्चे सब्जियां खाने से क्यों बचते हैं?

जवाब: कई बच्चों को सब्जियों का स्वाद, रंग या टेक्सचर पसंद नहीं आता, इसलिए वे उन्हें खाने से मना कर देते हैं.

सवाल:बच्चों को सब्जियां खिलाने का आसान तरीका क्या है?

जवाब: सब्जियों को पराठा, चीला, पास्ता, सैंडविच या सूप जैसी उनकी पसंदीदा डिश में मिलाकर दें। रंग-बिरंगी प्लेट और मजेदार शेप भी बच्चों को आकर्षित करती हैं.

सवाल: क्या बच्चों को जबरदस्ती सब्जियां खिलानी चाहिए?

जवाब: नहीं, एक्सपर्ट्स के अनुसार बच्चों पर दबाव डालने के बजाय उन्हें बार-बार अलग-अलग तरीके से सब्जियां ऑफर करें और परिवार के साथ बैठकर खाने की अच्छी आदत विकसित करें.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाने वाली जानकारी के लिए जुड़े हमारे Youtube के साथ.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

57 की उम्र में Ravi Kishan ने घटाया 18 किलो वजन! आप भी जानें ये तरीका

Ravi Kishan Weight Loss: 57 साल की उम्र में रवि किशन ने 18 किलो वजन कम किया. जानें उनकी डाइट, इंटरमिटेंट फास्टिंग, वर्कआउट रूटीन और क्या हर किसी को इसे फॉलो करना चाहिए.

Sawan में तामसिक भोजन से दूरी? शामिल करें ये चीजें, नहीं होगी पोषण की कमी

Sample Diet For Sawan: सावन का महीना शुरू हो गया है. धार्मिक मान्यातों की दृष्टि से यह महीना खास महत्व रखता है.

दिल, दिमाग और शरीर के लिए फायदेमंद काले मुनक्का, डाइट का बनाए हिस्सा

Health Benefits of Black Raisins: ड्राई फ्रूट्स का सेवन शरीर को फायदा पहुंचाता है. सिर्फ बादाम ही नहीं काले मुनक्कों का सेवन भी कई तरह से फायदा पहुंचाता है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बदलते मौसम में अपनाएं ये उपाय, आयुष मंत्रालय ने दी सलाह

How to keep your respiratory system healthy: बारिश, धूप और तेज हवा के कारण सर्दी, जुकाम, गले में खराश और सांस संबंधी समस्या होने का खतरा रहता है.

Hina Khan ने ब्रेस्ट कैंसर इलाज के बाद क्यों ली आईस थेरेपी? जानें इसके फायदे

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

गले में हो रही खराश? हो सकता है HIV! जानें इलाज

Human Immunodeficiency Virus: एचआईवी (Human Immunodeficiency Virus) एक खतरनाक बीमारी है. यह सीधा व्यक्ति के इम्यून सिस्टम पर प्रभाव डालती है.

गर्लफ्रेंड के पीरियड्स का खून फ्रीजर में रखते हैं Bryan Johnson! जानें ऐसा क्यों करते है अमेरिकी बिजनेसमेन

Bryan Johnson Period Blood: Bryan Johnson ने दावा किया कि वह गर्लफ्रेंड के पीरियड्स ब्लड का सैंपल रिसर्च के लिए फ्रीजर में रखते हैं. जानें इसके पीछे का साइंस और एक्सपर्ट्स की राय.

Recent Comments