होमHealth NewsInternational Nurses Day 2026: दिन-रात सेवा करने वाली नर्सों को अमित शाह...

International Nurses Day 2026: दिन-रात सेवा करने वाली नर्सों को अमित शाह का खास संदेश

International Nurses Day 2026: हर साल 12 मई को दुनियाभर में इंटरनेशनल नर्सेस डे ( International Nurses Day) के रूप में मनाया जाता है.

International Nurses Day 2026: हर साल 12 मई को दुनियाभर में इंटरनेशनल नर्सेस डे ( International Nurses Day) के रूप में मनाया जाता है. यह दिन उन नर्सों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है जो दिन-रात मरीजों की देखभाल में जुटी रहती हैं. अस्पतालों में डॉक्टरों के साथ मिलकर मरीजों की सेवा करने, इमरजेंसी में लोगों की जान बचाने और स्वास्थ्य व्यवस्था को संभालने में नर्सों की बहुत बड़ी भूमिका होती है.

यह दिन आधुनिक नर्सिंग की शुरुआत करने वाली Florence Nightingale की जयंती के मौके पर मनाया जाता है. फ्लोरेंस नाइटिंगेल को “Lady with the Lamp” भी कहा जाता है क्योंकि वे युद्ध के दौरान रात में घायल सैनिकों की सेवा करती थीं. International Council of Nurses (ICN) ने 1965 में इस दिन को आधिकारिक रूप से मनाना शुरू किया था और तब से हर साल 12 मई को यह दिवस मनाया जाता है. इस खास मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी खास संदेश जारी किया है.

क्या है International Nurses Day 2026 की थीम?

इस साल यानी 2026 की थीम है“Our Nurses. Our Future. Empowered Nurses Save Lives”इस थीम का मतलब है कि अगर नर्सों को बेहतर माहौल, सुरक्षा, सम्मान, ट्रेनिंग और फैसले लेने की ताकत मिलेगी तो वे और ज्यादा लोगों की जान बचा सकेंगी. दुनिया भर में बढ़ते मरीजों का दबाव, स्टाफ की कमी और हेल्थ सिस्टम की चुनौतियों के बीच नर्सों को मजबूत बनाना बेहद जरूरी माना जा रहा है.

क्यों खास है Nurses Day?

नर्सें सिर्फ मरीजों की देखभाल ही नहीं करतीं, बल्कि कई बार मरीज और परिवार के लिए सबसे बड़ा सहारा भी बनती हैं. रात-दिन काम करना, इमरजेंसी संभालना और तनाव के बीच भी मरीजों को बेहतर देखभाल देना आसान नहीं होता. कोरोना महामारी के दौरान भी नर्सों ने फ्रंटलाइन वॉरियर्स की तरह काम किया था. आज दुनिया भर में नर्सों की कमी भी एक बड़ी समस्या बन रही है. इसी वजह से International Nurses Day के जरिए सरकारों और हेल्थ सिस्टम को यह संदेश दिया जाता है कि नर्सों को बेहतर सुविधाएं, सुरक्षित कार्यस्थल और सम्मान मिलना जरूरी है.

क्या है International Nurses Day 2026 की थीम?

इस साल की थीम है, हमारी नर्सें, हमारा भविष्य सशक्त नर्सें जीवन बचाती हैं इस थीम का उद्देश्य नर्सों को बेहतर कार्य परिस्थितियां, सुरक्षित माहौल, ज्यादा अवसर और मजबूत संस्थागत सहयोग देने पर जोर देना है. दुनिया के कई देशों में इस समय स्वास्थ्य व्यवस्था कर्मचारियों की कमी, बढ़ते मरीजों के दबाव, जलवायु आपदाओं और संघर्ष जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है. ऐसे समय में नर्सें फ्रंटलाइन पर रहकर लगातार लोगों की सेवा कर रही हैं.

अमित शाह का खास संदेश

वहीं इस खास मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सोशल मीडिया पर खास संदेश जारी करते हुए कहा कि इंटरनेशनल नर्स दिवस पर मैं हर उस नर्स को नमन करता हूं जो पीड़ितों के लिए आशा का स्तंभ बनकर खड़ी रहती हैं. उनकी निस्वार्थ सेवा और अटूट समर्पण स्वस्थ भारत की असली नींव है. राष्ट्र को आप पर गर्व है.

यह भी पढ़ें: अंडे खाने से दूर होगा अल्जामर का खतरा! स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

हर रात नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं दिलजीत दोसांझ, जानें क्या फायदेमंद है?

Diljit Dosanjh Belly Button Oil: दिलजीत दोसांझ रोज नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं. जानें क्या इसके फायदे वैज्ञानिक रूप से साबित हैं, एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और इसके नुकसान क्या हो सकते हैं.

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

हर रात नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं दिलजीत दोसांझ, जानें क्या फायदेमंद है?

Diljit Dosanjh Belly Button Oil: दिलजीत दोसांझ रोज नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं. जानें क्या इसके फायदे वैज्ञानिक रूप से साबित हैं, एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और इसके नुकसान क्या हो सकते हैं.

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

Recent Comments