होमHealth NewsInternational Yoga Day 2026: ' योग को बनाए जीवन का हिस्सा', कोलकत्ता...

International Yoga Day 2026: ‘ योग को बनाए जीवन का हिस्सा’, कोलकत्ता से बोले पीएम मोदी

INTERNATIONAL YOGA DAY 2026: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड से देश और दुनिया को संबोधित किया.

INTERNATIONAL YOGA DAY 2026: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड से देश और दुनिया को संबोधित किया.

इस दौरान उन्होंने हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास भी किया और सभी नागरिकों से योग को अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने की अपील की। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ उम्र के लिए योग (Yoga for Healthy Ageing)” रखी गई है.

योगा दुनिया को जोड़ने का काम करता है

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि 21 जून केवल एक तारीख नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक ऐसा दिन बन चुका है, जब करोड़ों लोग एक साथ योग के माध्यम से स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवन का संदेश देते हैं. उन्होंने कहा कि आज योग दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक उत्सव बन गया है, जो लोगों को जोड़ने का काम करता है.

पीएम मोदी ने कोलकाता के लोगों की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि योग दिवस से पहले शहर में जिस तरह “स्वच्छता से स्वागत” अभियान चलाया गया, वह पूरे देश के लिए प्रेरणा है. उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण और स्वस्थ शरीर, दोनों मिलकर बेहतर जीवन की नींव रखते हैं.

मानवता के लिए अनमोल विरासत

प्रधानमंत्री ने कहा कि योग केवल शरीर को फिट रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मन को शांत, विचारों को सकारात्मक और जीवन को संतुलित बनाने की एक संपूर्ण जीवनशैली है. योग किसी एक धर्म, देश या आयु वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरी मानवता के लिए एक अनमोल विरासत है.

देशवासियों से बड़ी अपील

उन्होंने लोगों से अपील की कि योग को साल में केवल एक दिन करने तक सीमित न रखें. यदि हर व्यक्ति रोज़ कुछ समय योग के लिए निकाले, तो वह लंबे समय तक स्वस्थ, ऊर्जावान और सक्रिय जीवन जी सकता है. उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य ऐसा होना चाहिए कि बढ़ती उम्र के साथ भी हमारा शरीर लचीला रहे और ऊर्जा बनी रहे.

योगा ने देशों और समाजों को जोड़ने का काम किया

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत की प्राचीन योग परंपरा आज पूरी दुनिया में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और मानसिक शांति का रास्ता दिखा रही है. योग ने देशों, संस्कृतियों और समाजों को जोड़ने का काम किया है और यह भारत की सबसे बड़ी वैश्विक देनों में से एक बन चुका है.

उन्होंने अंत में सभी देशवासियों से संकल्प लेने का आग्रह किया कि योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं. उनका कहना था कि यदि हर व्यक्ति नियमित रूप से योग अपनाए, तो न केवल उसका स्वास्थ्य बेहतर होगा, बल्कि समाज और देश भी अधिक स्वस्थ, सकारात्मक और खुशहाल बन सकेगा.

यह भी पढ़े: Yoga vs Exercise: जानिए योग और एक्सरसाइज में अंतर, कौन है ज्यादा फायदेमंद?

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments