Common Yoga Mistakes: आज सभी लोग योग के प्रति जागरूक हो गए हैं. अब योग उनकी रोजाना कि दिनचर्या में शामिल हो चुका है. जगह-जगह योग के ट्यूशन क्लासिस एंड सेंटर खुल चुके हैं. छोटे बच्चे से लेकर बड़ा सभी योग को सुचारू रूप से करते हैं. गौरतलब है कि हर साल 21 जून को (International Day of Yoga) इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जाता है. ये विश्व स्तर पर होने वाले दिवसों में से एक बन चुका है. ऐसे में बच्चों-बच्चों और देश-विदेश तक योग की आवाज पहुंची है. योग तो सभी करते हैं, लेकिन कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है. कई लोग योग करते समय कुछ गलतियां करते हैं. इन्हें जानना आपके लिए जरूरी है.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “Yoga for Healthy Ageing” (स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग) रखी गई है. इस वर्ष की थीम का उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि नियमित योग अभ्यास से बढ़ती उम्र में भी शरीर की लचीलापन, संतुलन, ताकत और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाए रखा जा सकता है. साथ ही यह स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश भी देती है.

इन गलतियों को करने से बचें | STOP Doing These Yoga Mistakes
खाना खाने के तुरंत बाद
योग करने से पहले पेट का थोड़ा खाली होना जरूरी होता है. तुरंत भोजन के बाद योग करने से बचें. ये डाइजेस्टिव सिस्टम पर असर डाल सकता है. अगर आप भोजन खाने के बाद तुंरत योग करते हैं तो ऐसे में आपको गैस, एसिडिटी या असहजता महसूस हो सकती है. खाना खाने के कम से कम 2 से 3 घंटे बाद ही योग करना चाहिए.
दूसरों की नकल करना
योग की पॉपुलैरिटी बढ़ गई है. कहीं से भी योग की जानकारी लेकर बस उसके फायदे देखकर उसी तरह से करने की कोशिश करने लगते हैं. लेकिन एक्सपर्ट कहते हैं कि दूसरो की नकल करने से बचें. कठिन योगासन करने से बचें, ये खतरनाक साबित हो सकता है. अपने शरीर के अनुसार ही योगासन करें. सबसे जरूरी बात एक्सपर्ट की सलाह के बिना करने की भूल न करें.
सही श्वास तकनीक
कई लोग आसन करते समय अनजाने में सांस रोक लेते हैं, जिससे शरीर को पूरी तरह से ऑक्सीजन नहीं मिल पाती. कुछ लोग बहुत तेज या बहुत उथली सांस लेते हैं, जिससे योग का पूरा लाभ नहीं मिल पाता. एक्सपर्ट के अनुसार, योग के दौरान हमेशा गहरी, धीम श्वास लेनी चाहिए. आगे झुकते समय आमतौर पर सांस छोड़ना और शरीर को फैलाते या पीछे की ओर ले जाते समय सांस लेना बेहतर माना जाता है. सही श्वास तकनीक योग के प्रभाव को बढ़ाने और शरीर को आराम देने में मदद करती है.
वार्म-अप को नजरअंदाज करना
जिम में या फिर खिलाड़ियों के लिए आपने सुना होगा कि वार्म-अप के बिना शुरू ना करें. लेकिन ये तकनीक योग पर भी पूरी तरह से लागू होती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि वार्म-अप के बिना योग शुरू न करें. योग में वार्म-अप का सही तरीका है. गर्दन, कंधों, कलाई, कमर, घुटनों और टखनों को धीरे-धीरे घुमाएं. इसके बाद हल्की स्ट्रेचिंग, हाथ-पैरों की मूवमेंट और जगह पर धीमी चाल से चलना फायदेमंद होगा. वार्म-अप के दौरान सांसों पर भी ध्यान दें और शरीर को अचानक झटके न दें. सही वार्म-अप करने से योगासन अधिक प्रभावी और सुरक्षित बनते हैं. ऐसा करने से चोट लगने का जोखिम कम होगा और मांसपेशियों और जोड़ों पर अचानक दबाव नहीं पड़ेगा.
इन बातों का भी रखें ध्यान
- बहुत कठिन आसनों से योगा शुरू न करें. हमेशा आसान आसानों से शुरू करें. समय के साथ-साथ इनका स्तर बढ़ाए.
- किसी भी प्रकार का दर्द नजरअंदाज न करें. योग करते समय अगर दर्द महसूस हो रहा है तो तुरंत रूक जाएं.
- साफ-शांत और हवादार जगह का चयन करें.
- योग करने से पहले शरीर को हाइड्रेट करें. भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करें. लेकिन अभ्यास के दौरान अत्यधिक पानी पीने से बचें.
- एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. जिससे योग के दौरान होने वाली गलती से बचा जा सकें.
यह भी पढ़ें: Busy Lifestyle में भी रहें फिट! Yoga Day 2026 पर जानें बेस्ट योग
FAQs
सवाल: योग का पूरा फायदा पाने के लिए क्या करें?
जवाब: योग हमेशा सही तकनीक, नियंत्रित श्वास और प्रशिक्षित विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में करें. साथ ही शरीर की क्षमता के अनुसार ही आसनों का अभ्यास करें.
सवाल: क्या गलत तरीके से सांस लेने से भी नुकसान हो सकता है?
जवाब:हां, योग के दौरान सांस रोकना या गलत तरीके से श्वास लेना शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलने देता, जिससे चक्कर, थकान और असहजता हो सकती है.
सवाल: योग करते समय सबसे आम गलती क्या होती है?
जवाब: कई लोग बिना वार्म-अप किए सीधे कठिन योगासन शुरू कर देते हैं. इससे मांसपेशियों में खिंचाव, दर्द और चोट का खतरा बढ़ सकता है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

