IPC-UPPPC MoU: अस्पताल में इलाज की सुविधाएं और दवाओं की क्वालिटी को बेहतर करने के लिए खास कदम उठाए जा रहे हैं. मरीजों तक तक बेहतर क्वालिटी की दावाएं और मेडिकल सर्विस पहुंचाई जाए इस दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. इसी क्रम में इंडियन फार्माकोपिया कमिशन यानी (IPC) और उत्तर-प्रदेश प्रमोट फार्मा काउंसिल (UPPPC) ने मिलकर काम करने का फैसला किया है.
दोनों संस्थान एक साथ काम करेगी. इसपर 14 जुलाई को एक कार्यक्रम YEIDA MedTech Investors Meet 2026 के दौरान एक समझौते (MoU) पर साइए किए गए हैं. अब इससे लोगों को क्या फायदा होगा? लोगों के लिए ये साइन कैसे काम आएंगे. आइए जानते हैं.
आम लोगों को इससे क्या फायदा होगा?
इस पार्टनरशिप का सबसे बड़ा फायदा मरीजों को मिलेगा. क्योंकि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बाजार में मिलने वाली दवाएं और मेडिकल डिवाइस तय गुणवत्ता मानकों पर खरी उतरें. इससे लोगों को सुरक्षित और भरोसेमंद इलाज मिलने में मदद मिलेगी.
दवाओं की क्वालिटी पर होगी ज्यादा निगरानी
इस पहल के तहत दवाओं और मेडिकल डिवाइस की गुणवत्ता और सुरक्षा पर पहले से ज्यादा नजर रखी जाएगी. अगर किसी दवा या मेडिकल डिवाइस से मरीज को कोई दुष्प्रभाव होता है, तो उसकी रिपोर्टिंग और जांच की व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा. इससे खराब या असुरक्षित उत्पादों की पहचान जल्दी हो सकेगी.
छोटी दवा कंपनियों को भी मिलेगा फायदा
सरकार छोटे और मझोले दवा निर्माताओं (MSMEs) को भी आधुनिक डिजिटल टूल्स और ट्रेनिंग देगी. इससे वे बेहतर गुणवत्ता वाली दवाएं बना सकेंगे और सरकारी नियमों का आसानी से पालन कर पाएंगे. वहीं इस समझौते के तहत रिसर्च, नई तकनीक और इंडस्ट्री-एकेडेमिया के बीच सहयोग को भी बढ़ावा दिया जाएगा. इससे भविष्य में बेहतर दवाएं, मेडिकल डिवाइस और स्वास्थ्य सेवाएं विकसित करने में मदद मिल सकती है.
मरीजों की सुरक्षा होगी सबसे बड़ी प्राथमिकता
इस पहल का मुख्य उद्देश्य मरीजों की सुरक्षा बढ़ाना है. इसके लिए गुणवत्ता जांच, दवाओं की निगरानी (Pharmacovigilance) और मेडिकल डिवाइस की सुरक्षा (Materiovigilance) पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि लोगों तक सुरक्षित और प्रभावी इलाज पहुंच सके.
क्यों है यह खबर आपके लिए जरूरी?
जब दवाओं और मेडिकल डिवाइस की गुणवत्ता बेहतर होगी, तो मरीजों को नकली, घटिया या कम प्रभावी उत्पाद मिलने का खतरा कम होगा. साथ ही इलाज अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बनेगा. यही वजह है कि IPC और UPPPC के बीच हुआ यह समझौता सिर्फ उद्योग के लिए नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है जो स्वास्थ्य सेवाओं का उपयोग करता है.
यह भी पढ़ें: एक टीबी टेस्ट में लगते थे ₹9451 रुपये! ड्रोन से सुलझ गई समस्या; ₹90 हुई कीमत
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

