होमWellnessBeautyक्या आपने करवाया पिगमेंटेशन ट्रीटमेंट? समस्या को ऐसे करें मैनेज

क्या आपने करवाया पिगमेंटेशन ट्रीटमेंट? समस्या को ऐसे करें मैनेज

How Can I Cure My Pigmentation: पिगमेंटेशन एक ऐसी समस्या है, जिसकी वजह से लोग पिगमेंटेशन ट्रीटमेंट कराते हैं.

How Can I Cure My Pigmentation: पिगमेंटेशन एक ऐसी समस्या है, जिसकी वजह से लोग पिगमेंटेशन ट्रीटमेंट कराते हैं. लेकिन समस्या ये है कि पिगमेंटेशन ट्रीटमेंट के बाद भी चेहरे पर पिगमेंटेशन की समस्या फिर से उभर आती है. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि ये समस्या फिर से क्यों आती है?

पिगमेंटेशन की समस्या में स्किन में दाग-धब्बे नजर आने लगते हैं. स्किन एक जैसी नहीं दिखाई देती. स्किन पर तरह-तरह के दाग-धब्बों की वजह से स्किन खराब हो जाती है. ये समस्या इसलिए परेशान करती है क्योंकि स्किन में मेलेनिन का उत्पादन बढ़ने लगता है. मेलेनिन के उत्पादन के कारण स्किन पर काले या भूरे रंग के दाग-धब्बे दिखाई देने लगते हैं.

पिगमेंटेशन ट्रीटमेंट के बाद क्यों हो रही समस्या?

एक्सपर्ट कहते हैं कि पिगमेंटेशन ट्रीटमेंट के बाद भी पिगमेंटेशन की समस्या हो सकती है. इसके पीछ कई कारण होते हैं. जैसे, स्किन का प्रोपर ध्यान ना रखना, या फिर पिग्मेंटेशन कंट्रोल पर ज्यादा जोर देना.

धूप में ज्यादा देर रहना

एक्सपर्ट बताते हैं कि धूप में ज्यादा देर रहने से स्किन में मेलानिन की समस्या बढ़ जाती है. उन्हें ये समस्या बार-बार होती है. दरअसल ऐसा इसलिए होता है क्योंकि स्किन की कोशिकाएं खुद को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने के लिए मेलानिन का प्रोडक्शन करने लगता है. इससे टैनिंग या पिगमेंटेशन होती है.

अधूरा ट्रीटमेंट

अगर आपने पिगमेंटेशन ट्रीटमेंट को अधूरा या बीच में छोड़ दिया तो आपको पिगमेंटेशन की समस्या फिर से हो सकती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि अक्सर सूरज के संपर्क में रहता है और बॉडी में हार्मोनल बदलाव हो रहे हैं, तो पिगमेंटेशन की समस्या दोबारा हो सकती है.

त्वचा में सूजन

अगर आपकी स्किन में पहले से सूजन की समस्या है और आप इस तरह के ट्रीटमेंट लेते हैं तो ये बेअसर हो सकते हैं. समस्या दोबारा ट्रिगर कर सकती है. इस स्थिति को पोस्ट-इंफ्लेमेटरी हाइपरपिग्मेंटेशन कहा जाता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि ये समस्या अपने आप ठीक हो सकती है लेकिन ठीक होने में महीनों से लेकर सालों तक का समय लग सकता है.

अनुवांशिक

कई बीमारी या समस्या ऐसी होती है कि अगर आपके घर में किसी को पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है तो ये आपको भी ट्रिगर कर सकती है. इसलिए अगर ट्रीटमेंट के बाद भी आपको पिगमेंटेशन की समस्या हो रही है तो पहले ये देख ले कि कहीं आपके घर में किसी को ये समस्या तो नहीं. इसके अलावा एक्सपर्ट कहते हैं कि हमारे शरीर में ऐसे जींस मौजूद होते हैं जो स्किन टोन पर असर करते हैं. ये जींस तय करते हैं कि हमारी स्किन की कोशिकाएं कितना मेलेनिन बनाएंगी.

पिगमेंटेशन की समस्या को कैसे मैनेज करें?

सनस्क्रीन लगाएं

इस समस्या को मैनेज करने के लिए आप सनस्क्रीन का प्रयोग करें. जब भी आप घर से बाहर या धूप में जाते हैं तो सनस्क्रीन का प्रयोग करें. एक्सपर्ट बताते हैं कि सूरज की किरणे स्किन में मेलानिन का उत्पादन बढ़ा देती है, सनस्क्रीन इसे कंट्रोल करने में मदद करती है.

स्किन बैरियर की प्रोटेक्शन

स्किन में मेलानिन का उत्पादन रोकरने के लिए स्किन बैरियर प्रोटेक्शन रूल को फॉलो करे. इसके लिए आप माइल्ड क्लींजर का प्रयोग करें, रोजाना मॉइस्चराइजर लगाना ना भूलें, सनस्क्रीन लगाएं और जरूरत से ज्यादा एक्सफोलिएशन या कठोर स्किनकेयर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचें. इससे स्किन को प्रोटेक्शन मिलता है.

एक्सफोलिएट करें

पिगमेंटेशन की समस्या से बचने के लिए स्किन एक्सफोलिएट करना ना भूलें. एक्सपर्ट कहते हैं कि स्किन को एक्सफोलिएट करने से स्किन में हो रहे डार्क स्पॉट कम होते हैं. डेड सेल्स कम होती है. इसलिए हफ्ते में एक से दो बार स्किन एक्सफोलिएट जरूर करें.

यह भी पढ़ें: Hair Care Monsoon Hacks: मानसून में कितनी बार धोएं बाल? ऐसे करें केयर

FAQs

सवाल: पिग्मेंटेशन ट्रीटमेंट के बाद त्वचा में समस्या क्यों होती है?

जवाब: इलाज के बाद त्वचा कुछ समय के लिए संवेदनशील हो जाती है, जिससे लालिमा, जलन या सूखापन हो सकता है.

सवाल: क्या ट्रीटमेंट के बाद पिग्मेंटेशन दोबारा हो सकता है?

जवाब: हां, यदि धूप से बचाव न किया जाए या डॉक्टर की सलाह का पालन न किया जाए, तो पिग्मेंटेशन दोबारा हो सकता है.

सवाल: पिग्मेंटेशन ट्रीटमेंट के बाद क्या सावधानी रखें?

जवाब: नियमित सनस्क्रीन लगाएं, मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें और डॉक्टर द्वारा बताए गए स्किनकेयर रूटीन का पालन करें.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments